Home Blog Page 20

काला दिवस पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

0

काला दिवस पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

काला दिवस पर कांग्रेस का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा  अकलतरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अकलतरा के शास्त्री चौक में काला दिवस मनाते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और संबंधित कार्रवाई के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई।

बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े*

0

*बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े*

* *काटपत्ती नामक जुआ खेलते कोटगढ़ में 02 प्रकरण एवं बाना में 01 प्रकरण में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* *अकलतरा पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों से कुल ₹50,300 नगद एवं 52 पत्ती ताश तथा बोरा फट्टी बरामद*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के कोटगढ़ एवं बाना में आम जगह पर कुछ व्यक्ति कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.)* के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. युलैंण्डन यार्ड के मार्ग दर्शन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जय कुमार साहू , प्रशिक्षु उप निरी नितिन चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तत्काल दबिश दी गई।तीन प्रकरणों में 11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

₹53,300 नगद एवं ताश की गड्डियां जब्त

पकड़े गए।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. दिलीप टंडन, पिता बड़कू राम, उम्र 40 वर्ष

2. राजकुमार मिरी, पिता तिरथराम मिरी, उम्र 35 वर्ष

3. श्याम कार्तिक, पिता राजकुमार साण्डे, उम्र 38 वर्ष

4. अजय कंवट, पिता रनमत कंवट, उम्र 39 वर्ष

5. कुश कुमार अंचल, पिता अर्जुन लाल, उम्र 29 वर्ष

6. अमरकांत कुर्रे, पिता सिपाही लाल, उम्र 30 वर्ष

7. शिव कुमार, पिता भागवत प्रसाद, उम्र 38 वर्ष

8. सोमू भारती, पिता सुनील भारती, उम्र 23 वर्ष

9. मनीराम साण्डे, पिता मुकुन्दराम, उम्र 42 वर्ष

10. विवेकी मिरी, पिता चंदूलाल, उम्र 32 वर्ष

11. बाली कुमार कंवर, पिता व्यासनारायण, उम्र 44 वर्ष

सभी आरोपी थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ एवं ग्राम बाना से

*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान*

उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उनि नितिन चंद्रवंशी, आरक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, आर. शैलेन्द्र राठौर, शोभनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, आर. बाल्मीकि राठौर एवं आर. रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

औषधि विभाग द्वारा 06 मेडिकल स्टोर्स में की गई सघन जांच

0

औषधि विभाग द्वारा 06 मेडिकल स्टोर्स में की गई सघन जांच

*दो मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में औषधि दुकानों की निगरानी एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में औषधि निरीक्षक श्रीमती किरण सिंह एवं श्रीमती सुमनलता कंवर द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के तहत कुल छह मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मेसर्स तनु मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, विजय मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, सतगुरु मेडिकल स्टोर्स चंद्रखुरी, विजय मेडिकल स्टोर्स मोहभट्टा, वर्मा मेडिकल स्टोर्स मोहभट्टा एवं सुरभी मेडिकल स्टोर्स लालपुर में स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। औषधियों की खरीद एवं बिक्री से जुड़े अभिलेखों के नियमानुसार संधारण की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण नहीं पाया गया। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित

0

सेवा संकल्प अभियान के तहत मानस भवन लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित

*विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मिला लाभ*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका लोरमी के मानस भवन और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नामांतरण, पेंशन सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं तथा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन, सुपोषण टोकरी का वितरण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। श्रम कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। नोनी सुरक्षा योजना के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, महिला स्व-सहायता समूह को चेक, मत्स्य पालकों को जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को छड़ी, श्रवण यंत्र एवं पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

*अन्नप्राशन, गोदभराई, पौधारोपण के साथ कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन हुईं सम्मानित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्नप्राशन, गोदभराई और न्यौता भोज जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना से मिले लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि जमीनी स्तर पर इन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत के मुनगा के पौधे का रोपण किया गया और पोषण और स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी बताते हुए लोगों को अपने घरों एवं आसपास पौधरोपण एवं मुनगा के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत गीधा में नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

0

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत गीधा में नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

*मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक*

*युवाओं एवं नागरिकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रही नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत मुंगेली के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम गीधा में नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सहज एवं प्रभावी तरीके से नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं सकारात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को समझाया गया कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में किया जाए तो वे विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम मेरा युवा भारत मुंगेली के उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा तथा नितेश कुमार मोहले के माध्यम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बमलेश्वरी, तनिषा, पंकज, अमित, आलोक, हेमलता, राधिका, कीर्ति, नगिता, यामिनी एवं कल्पना ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह: 20 प्रशिक्षु वनरक्षकों को वन्यजीव व्यवहार और अपराध नियंत्रण का मिला प्रशिक्षण

0

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह: 20 प्रशिक्षु वनरक्षकों को वन्यजीव व्यवहार और अपराध नियंत्रण का मिला प्रशिक्षण

*अचानकमार टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव द्वंद्व रोकने के उपाय एवं वन्यप्राणी प्रबंधन की दी गई विस्तृत जानकारी* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के पांचवें दिन वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती के 69वें सत्र के 20 वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों के दल ने अचानकमार टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षु वनरक्षकों को वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास प्रबंधन, आधुनिक निगरानी तकनीक एवं वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण सैद्धांतिक एवं मैदानी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रेंज ऑफिसर सुरही एवं प्रभारी एंटी पोचिंग स्क्वाड तथा स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स श्री अमर सिंह यादव एवं ट्रैप कैमरा विशेषज्ञ श्री राजकुमार यादव ने प्रशिक्षार्थियों को फील्ड में ट्रैप कैमरा लगाने का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षार्थियों को ट्रैप कैमरा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, सही एंगल, कैमरा लगाने का तरीका एवं अन्य तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे प्रशिक्षु वनरक्षकों को वन्यजीवों की गतिविधियों की आधुनिक तकनीक से निगरानी करने की व्यावहारिक समझ मिली। फील्ड प्रशिक्षण के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी अचानकमार श्रीमती वर्षा गर्ग एवं श्री भूषण द्वारा ग्रासलैंड मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य एवं अखाद्य घासों की पहचान, उनके प्रबंधन तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में घासभूमि के महत्व के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने मौके पर ग्रासलैंड प्रबंधन की गतिविधियों को समझते हुए वन्यजीवों के लिए बेहतर प्राकृतिक आवास विकसित करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

विशेष रिसोर्स पर्सन श्री मंसूर अली खान, वन्यप्राणी विशेषज्ञ एवं प्रोजेक्ट एलीफेंट की स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य की विशेष उपस्थिति में वन्यजीवों के व्यवहार, मानव-वन्यजीव द्वंद्व को रोकने के उपाय एवं वन्यप्राणी प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए वन्यजीवों के व्यवहार को समझने, मानव-वन्यजीव संघर्ष की परिस्थितियों को कम करने तथा वन्यजीव संरक्षण के प्रभावी उपायों पर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री सुरेश नवरंग, वनपाल ने वन्यप्राणी अपराधों की रोकथाम के लिए आसूचना संग्रहण, प्राप्त सूचना के उपयोग तथा उसके आधार पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को वन्यजीव अपराधों की रोकथाम में सतर्कता, सूचना तंत्र एवं समयबद्ध कार्यवाही के महत्व से अवगत कराया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षु वनरक्षकों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण की वास्तविक मैदानी परिस्थितियों से परिचित कराना और उनकी व्यावहारिक कार्यकुशलता को मजबूत करना रहा। ट्रैप कैमरा तकनीक, ग्रासलैंड मैनेजमेंट, वन्यजीव व्यवहार, मानव-वन्यजीव द्वंद्व एवं वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण ने प्रशिक्षार्थियों को संरक्षण कार्यों की व्यापक समझ प्रदान की। प्रशिक्षण सत्र में श्री गुलशन कुमार साहू, सहायक संचालक एटीआर करगीरोड कोटा, श्रीमती वर्षा गर्ग, परिक्षेत्र अधिकारी अचानकमार, श्री अमर सिंह यादव, रेंज ऑफिसर सुरही एवं प्रभारी एंटी पोचिंग स्क्वाड एवं स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, श्री राजकुमार यादव सहित संबंधित मैदानी अमला उपस्थित रहा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी संजना ठाकुर के लिए मातृत्व का सहारा

0

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी संजना ठाकुर के लिए मातृत्व का सहारा

*सोढ़ार की संजना को मिला 05 हजार रुपये का लाभ*

 *गर्भावस्था एवं मातृत्व संबंधी जरूरतों में मिली आर्थिक सहायता*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं और उनके बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। योजना के तहत ग्राम सोढ़ार निवासी संजना ठाकुर को 05 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। यह आर्थिक सहायता उनके लिए गर्भावस्था एवं मातृत्व से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई। संजना ठाकुर ने बताया कि योजना के माध्यम से प्राप्त राशि से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला। मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में शासन से मिली सहायता ने उनके लिए आर्थिक बोझ को कम करने और जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहारा प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को बढ़ावा देना है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान देने में मदद करती है। संजना ठाकुर के लिए योजना के तहत मिला 05 हजार रुपये का लाभ केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि मातृत्व के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच का अनुभव भी है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

महतारी वंदन योजना बनी लीला ताम्रकार के बच्चों की पढ़ाई का सहारा

0

महतारी वंदन योजना बनी लीला ताम्रकार के बच्चों की पढ़ाई का सहारा

*सहायता राशि से गढ़ रही बच्चों का भविष्य*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है। नगर पालिका मुंगेली के विवेकानंद वार्ड निवासी लीला ताम्रकार योजना का लाभ लेकर अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य में आर्थिक सहयोग दे रही हैं। लीला ताम्रकार ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 01 हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें सहयोग मिल रहा है।

लीला ने बताया कि बच्चों की शिक्षा परिवार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाली राशि को स्कूल फीस में उपयोग करने से शिक्षा संबंधी खर्चों को व्यवस्थित करने में मदद मिल रही है। इससे उन्हें परिवार की अन्य जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने में सहूलियत हो रही है। लीला ताम्रकार ने महतारी वंदन योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है और बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रही है।

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में रीना साहू ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान

0

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में रीना साहू ने मारी बाजी, हासिल किया प्रथम स्थान

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता, सामाजिक सरोकार एवं देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दाउपारा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के विभिन्न विद्यालयों से कुल 120 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दाबो की छात्रा रीना साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रीना ने शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख अंजुराम सप्रे सहित संकुल परिवार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में डीएमसी अशोक सोनी,एपीसी प्रदीप उपाध्याय,बीईओ मुंगेली विमित्रा घृतलहरे, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, लोरमी बीईओ मनीषा पाटले, पथरिया एबीईओ यतेन्द्र भास्कर, पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लीला श्रीवास्तव, सहित प्राचार्य जे एस ध्रुव, राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय,सीएसी जिलाराम यादव, उमेश साहू, भगवान सिंह मंडावी, रघुनाथ ठाकुर, पवन कश्यप, रामेश्वर प्रसाद साहू, नंदराम मरकाम, गोकरण डिंडोले,नेमीचंद भास्कर, श्यामारानी देवांगन, गोविंद पान्डे, विजय यादव,दिनेश घोंसले, सहित समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।