महतारी वंदन योजना बनी लीला ताम्रकार के बच्चों की पढ़ाई का सहारा

महतारी वंदन योजना बनी लीला ताम्रकार के बच्चों की पढ़ाई का सहारा

*सहायता राशि से गढ़ रही बच्चों का भविष्य*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक साबित हो रही है। नगर पालिका मुंगेली के विवेकानंद वार्ड निवासी लीला ताम्रकार योजना का लाभ लेकर अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य में आर्थिक सहयोग दे रही हैं। लीला ताम्रकार ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 01 हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में उन्हें सहयोग मिल रहा है।

लीला ने बताया कि बच्चों की शिक्षा परिवार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाली राशि को स्कूल फीस में उपयोग करने से शिक्षा संबंधी खर्चों को व्यवस्थित करने में मदद मिल रही है। इससे उन्हें परिवार की अन्य जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान देने में सहूलियत हो रही है। लीला ताम्रकार ने महतारी वंदन योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है और बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रही है।

Trending News

Technology