Home Blog Page 21

छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का शुभारंभ

0

🔹छत्तीसगढ़ में ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का शुभारंभ

*🔹डिजिटल तकनीक से ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम*

*🔹इस योजना के तहत जिले के समस्त ऑटो होंगे डिजिटल रूप से पंजीकृत*

*🔹सार्वजनिक परिवहन प्रणाली नागरिकों के सुविधाओं हेतु और भी सुरक्षित और पारदर्शी रूप से होगी संचालित*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात बिलासपुर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था का शुभारंभ दिनांक 08.10.2026 को शायं 03:00 बजे चेतना भवन पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में किया गया।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों एवं वाहनों की जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित करना तथा आम नागरिकों को यात्रा के दौरान एक विश्वसनीय एवं सत्यापित पहचान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के अंतर्गत पंजीकृत प्रत्येक ई-रिक्शा को एक विशिष्ट डिजिटल आईडी एवं क्यूआर कोड प्रदान किया जाएगा। ई-रिक्शा में लगाए गए क्यूआर कोड को यात्री अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर संबंधित ई-रिक्शा एवं चालक की उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे यात्रियों को वाहन में बैठने से पूर्व आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा किसी आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में संबंधित जानकारी को साझा करना भी आसान होगा।

डिजिटल पंजीकरण के दौरान ई-रिक्शा चालक की पहचान संबंधी जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी विवरण, फोटो एवं अन्य आवश्यक जानकारियों को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित किया जाएगा। इससे ई-रिक्शा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस के लिए आवश्यकतानुसार सत्यापन एवं निगरानी को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

*महिला एवं आम यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर-*

इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना है। क्यूआर आधारित डिजिटल पहचान व्यवस्था के माध्यम से यात्री संबंधित ई-रिक्शा की जानकारी आसानी से देख एवं आवश्यकता पड़ने पर अपने परिजनों अथवा संबंधित व्यक्ति के साथ साझा कर सकेंगे।

यह व्यवस्था विशेष रूप से ऐसे समय में उपयोगी साबित हो सकती है, जब किसी यात्री को वाहन, चालक अथवा यात्रा से संबंधित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना आवश्यक हो डिजिटल रिकॉर्ड से मजबूत होगी।

ई-रिक्शा का डिजिटल पंजीकरण एक व्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने में सहायक होगा। इससे भविष्य में ई-रिक्शा चालकों एवं वाहनों के सत्यापन, पहचान तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। यह पहल डिजिटल तकनीक, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सुविधा के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करेगी।

इस सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित एवं आधुनिक तकनीक का सही उपयोग कर नागरिकों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं ई-रिक्शा डिजिटल पंजीकरण एवं क्यूआर आधारित पहचान व्यवस्था आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल के रूप में विकसित हो सकती है, जिसे आवश्यकता एवं अनुभव के आधार पर अन्य शहरों एवं क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जा सकेगा।

*मुख्य उद्देश्य*

ई-रिक्शा एवं चालकों का डिजिटल पंजीकरण

प्रत्येक ई-रिक्शा को विशिष्ट डिजिटल आईडी एवं क्यूआर कोड

यात्रियों को वाहन एवं चालक की जानकारी उपलब्ध कराना

महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना

आपात स्थिति में जानकारी साझा करने की सुविधा

ई-रिक्शा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना

पुलिस एवं प्रशासन के लिए डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध कराना

यह पहल सुरक्षित सफर, डिजिटल पहचान और नागरिक सुरक्षा की दिशा में छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

यह सॉफ्टवेर जनहित एवं महिला एवम नागरिक सुरक्षा को समर्पित उल्लेखनीय सामाजिक पहल है जिसे बिलासपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से संचालित किया जाएगा

भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार

0

भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार

(1) अपराध क्रमांक 866/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट 

*कुल जप्त – कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3800 रुपए 

नाम आरोपी: –

1- श्रीमती ललिता जांगड़े उम्र 40 वर्ष निवासी गोबरिपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 06.10.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोबरिपाठ में एक महिला अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम गोबरिपाठ में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया ललिता जांगड़े उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोबरिपाठ थाना कोटा के कब्जे से 02 नग 15-15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा जिसमें 01 में पूरा भरा 12 लीटर , 01 में भरा 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3800 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर, आरक्षक 1092 सुनील पटेल का विशेष भूमिका रही।

रात्रि में घर अंदर घुसकर गाली गलौच एवं रास्ता रोकर जान से मारने की धमकी देकर झपटमारी करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार 

0

रात्रि में घर अंदर घुसकर गाली गलौच एवं रास्ता रोकर जान से मारने की धमकी देकर झपटमारी करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार 

(1) अपराध क्रमांक 860/2026 धारा 296,351(2),115(2),333 बी एन एस

(2) अपराध क्रमांक 861/2056 धारा 296,351(2),115(2),126(2),304(2) बी एन एस 

(3) अपराध क्रमांक 862/2026 धारा 296,351(2) बी एन एस

*कुल जप्त –  

नाम आरोपी: –

1- आकाश तिवारी पिता नागेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर चौक पड़ावपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री एवं सभी प्रकार के अपराधों के रोकथाम हेतु कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 06.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी के द्वारा रात्रि में घर के अंदर घुसकर प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी की पत्नी के साथ धक्का मुक्की किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 860/2026 धारा 296,351(2),115(2),333 बी एन एस पंजीबद्ध किया गया है पश्चात दिनांक 06.10.2026 को अन्य प्रार्थी के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी के द्वारा शराब सेवन कर रास्ते में गाड़ी रोकर प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गाड़ी की चाबी छीन लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 861/2026 धारा 296,351(2),115(2),126(2),304(2) बी एन एस कायम किया गया है , इसी क्रम में दिनांक 06.10.2056 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी शराब के नशे में प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर मारपीट किया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 862/2026 धारा 296,351(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी आकाश तिवारी पिता नागेश्वर तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर चौक पड़ावपारा कोटा थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।

लोरमी आबकारी वृत्त की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो प्रकरण दर्ज

0

लोरमी आबकारी वृत्त की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में दो प्रकरण दर्ज

*25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 60 किलो महुआ लाहन जब्त*

 *आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त लोरमी द्वारा एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा 60 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पहली कार्रवाई ग्राम चचेड़ी, चौकी डिंडौरी में की गई। आबकारी टीम ने आरोपी धनसिंह गोंड के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह ग्राम टेकनपारा, थाना लोरमी क्षेत्र में सुनीता बाई पात्रे के कब्जे से 18 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

*आज आदर्श कृषि ऊपज मंडी मुंगेली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” *

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज आदर्श कृषि ऊपज मंडी मुंगेली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, केंद्रीय सहकारी बैंकबिलासपुर के अध्यक्ष व पूर्व बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह जी एवं पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू जी के सहभागिता किया.

इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम लाइव उद्बोधन को सुना।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए “We Will Do It” का विश्वासपूर्ण संदेश दिया। यह केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी का आह्वान है।

प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और सहभागिता से परिपूर्ण रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, धनीराम यादव, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामकमल सिंह, पुष्पलतापद्मिनी मोहले, सुजीत वर्मा, गुरमीत सलूजा, शांति देवचरण भास्कर, जयप्रकाश मिश्रा, संजय वर्मा, विनय साहू, पवन पांडे, हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, निश्चल गुप्ता, मिट्ठूलाल यादव, रामशरण यादव, शंकर सिंह ठाकुर, कोटू दादवानी, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, वासुदेव देवांगन, शिवकुमार बंजारा, राजेंद्र साहू,विजय बंजारा, सत्यनारायण देवांगन, असलम खान, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, सुशील यादव, पोषण यादव, रिंकू सिंह, रितेश यादव, संदीप ठाकुर, गणेश बाजपेयी, प्रवीण सोनी, महेश यादव, यशोदा यादव, परमेश्वर ठाकुर एवं ताराचंद टंडन सहित जिला भाजपा, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*मुंगेली में निकली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र एवं समाज सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंगेली में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर से हुआ। यहां से यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची और विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेलतरा रजनीश सिंह तथा पूर्व लोकसभा सांसद लखन लाल साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए, एवं जिला पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय अतिथि के रूप में शामिल हुए.
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, नरेंद्र शर्मा, धनीराम यादव, मानिक सोनवानी, रजनी सोनवानी, रामकमल सिंह, पुष्पलतापद्मिनी मोहले, सुजीत वर्मा, गुरमीत सलूजा, शांति देवचरण भास्कर, जयप्रकाश मिश्रा, संजय वर्मा, विनय साहू, पवन पांडे, हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, निश्चल गुप्ता, मिट्ठूलाल यादव, रामशरण यादव, शंकर सिंह ठाकुर, कोटू दादवानी, सौरभ बाजपेयी, राकेश साहू, वासुदेव देवांगन, शिवकुमार बंजारा, राजेंद्र साहू,विजय बंजारा, सत्यनारायण देवांगन, असलम खान, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, सुशील यादव, पोषण यादव, रिंकू सिंह, रितेश यादव, संदीप ठाकुर, गणेश बाजपेयी, प्रवीण सोनी, महेश यादव, यशोदा यादव, परमेश्वर ठाकुर एवं ताराचंद टंडन सहित जिला भाजपा, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ सहभागिता किया । यात्रा के चलते नगर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र एवं समाज सेवा के 25 वर्षों को स्मरण किया गया तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया.

*नर्सिंग होम एक्ट के तहत चिकित्सक नहीं मिलने और बच्चादानी का ऑपरेशन करने व चिकित्सकों की जानकारी नहीं दे पाने के कारण आकृति हास्पिटल, पथरिया को सील किया गया*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में निजी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज 07.10.2026 दिन बुधवार को विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत संचालित निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आकृति अस्पताल, पथरिया का औचक निरीक्षण किया गया, जहां निरीक्षण टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। ज्ञात हो कि सीएम हेल्पलाइन 1076 में निजी अस्पतालों के संचालन से संबंधित शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसी तारतम्य में औचक निरीक्षण किया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल तथा प्रभारी लिपिक नर्सिंग होम एक्ट श्री एम.एल. टाण्डे की जिला स्तरीय टीम ने आकृति अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ग्राम रोहराकला निवासी श्रीमती हरन बाई साहू, उम्र 50 वर्ष का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जाना पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर आकृति अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया। अस्पताल में उपस्थित स्टाफ एवं सर्जन संतोषजनक जवाब नही दे पाये। जिस सर्जन का नाम बताया गया, उन्होने भी आकृति हास्पिटल में आकर सर्जन करने मे अनभिज्ञता बतायी। मरीज के केसशीट में भी विसंगिया पाई गयी। मरीज के उपचार एवं ऑपरेशन से संबंधित परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति को देखते हुए मरीज की सुरक्षा के मद्देनजर उसे तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय मुंगेली भेजा गया, ताकि उसे आवश्यक चिकित्सकीय उपचार एवं विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) कक्ष में साफ-सफाई का अभाव एवं गंदगी पाई गई। ऑपरेशन थियेटर मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल की यह स्थिति नर्सिंग होम एक्ट नियम, 2013 में निर्धारित मानकों के विपरीत पाई गई। ऑपरेशन जैसे संवेदनशील चिकित्सा कार्य के लिए आवश्यक स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था का पालन नहीं किया जाना गंभीर विषय माना गया। निरीक्षण में चिकित्सक की अनुपस्थिति तथा अन्य पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ओ.टी. कक्ष एवं आईसीयू को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई अस्पताल संचालक डॉ. विश्राम ध्रुव की उपस्थिति में की गई।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद निजी चिकित्सालयों में निर्धारित चिकित्सा मानकों, चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण तथा नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेव

0

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेव

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा एक और सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की जा रही है विधायक भावना बोहरा द्वारा 12 अक्टूबर को वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जाएगी इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित, सुगम और नियमित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है पंडरिया विधानसभा के अनेक ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आज भी छात्राओं को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है परिवहन सुविधा के अभाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई बार बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती है विधायक भावना बोहरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए बेटियों की शिक्षा को बाधित न होने देने का संकल्प लिया है अब तक इस निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से 1500 से अधिक महाविद्यालयीन छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करा रही है बल्कि उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति निरंतरता को भी मजबूत कर रही है कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु बस सेवा ग्राम अमनिया से प्रारंभ होकर ग्राम नेऊर में कुशियारी व महीडबरा की छात्राएं, ग्राम दमगढ़ में लुढुटोला व उपका की छात्राएं तथा ग्राम अमेरा, कुर्सीकछार एवं कुई की छात्राओं को लेकर कुई-कुकदुर महाविद्यालय पहुंचेगी इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 9754462000 एवं 9755359004 पर छात्राएं व उनके परिजन संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि हमारी बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी तभी हमारा समाज और हमारा क्षेत्र वास्तव में सशक्त होगा वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों के सामने शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज तक सुरक्षित पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती होती है कई छात्राओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है परिवहन के सीमित साधनों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई परिवार सुरक्षा की चिंता के कारण बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर भेजने में संकोच करते हैं इसी चुनौती को अवसर में बदलने के उद्देश्य से हमने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है हमारी बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य की शक्ति हैं उनकी शिक्षा में किया गया प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाने का प्रयास है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा की कोई भी बेटी केवल साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े सुरक्षित और निःशुल्क परिवहन की सुविधा देकर हम बेटियों को उनके सपनों तक पहुंचने का एक माध्यम बनना चाहते हैं ताकि वह अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र, परिवार एवं हम सभी का नाम रोशन करें उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी बेटी के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है जब एक बेटी पढ़ती है तो वह केवल अपना भविष्य नहीं बदलती बल्कि अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा देती है इसलिए बेटियों की शिक्षा को सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है पंडरिया विधानसभा का बड़ा भू-भाग वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आता है यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है तो उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर की छात्राओं के लिए शुरू की जा रही यह बस सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से छात्राओं को कॉलेज तक आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी इससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, समय की बचत होगी और दूरस्थ क्षेत्रों की अधिक से अधिक बेटियां उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी भावना बोहरा ने कहा कि “हमारा प्रयास और उद्देश्य बेटियों के सपनों की राह में आने वाली हर छोटी-बड़ी बाधा को दूर करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प और भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र में बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्र की बेटियों से यह संकल्प किया था कि पूर्व में संचालित इस निःशुल्क बस सेवा का पूरे पंडरिया विधानसभा में विस्तार किया जाएगा इस दिशा में आज वह संकल्प पूरा होने जा रहा है जिसे लेकर मन में बहुत ही प्रसन्नता है कि हमारी बेटियां अब शिक्षा से वंचित नहीं बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहीं हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं आज जनता की सेवा और सुविधा के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से ग्रामीण व शासकीय स्कूल के छात्रों को रोबोटिक्स, ड्रोन जैसे आधुनिक शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन पंडरिया से रायपुर अपने परिवार के सदस्य के उपचार हेतु रायपुर में परिजनों के ठहरने व भोजन हेतु पंडरिया सेवा सदन, क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पूरा करने व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग, जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र जैसी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा और उन्हें सुविधा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं।

केंद्र सरकार ने रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने को दी मंजूरी, सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का जताया आभार 

0

केंद्र सरकार ने रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने को दी मंजूरी, सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का जताया आभार 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने साल 2027-28 के लिए सभी छह रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी है सरकार के इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम देना और उत्पादन लागत पर पर्याप्त मार्जिन सुनिश्चित करना है सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि गेहूं के एमएसपी में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है गेहूँ की उत्पादन लागत करीब ₹1,264 प्रति क्विंटल है इसके मुकाबले सरकार ने 2027-28 के लिए एमएसपी 2,610 रूपए प्रति क्विंटल तय किया है यानी गेहूं का एमएसपी उत्पादन लागत के दोगुने से भी ज्यादा है गेहूं देश की प्रमुख रबी फसल है इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर से शुरू होती है जबकि अप्रैल से इसकी कटाई शुरू होती है। ऐसे में नई एमएसपी की घोषणा किसानों के लिए महत्वपूर्ण है केंद्र सरकार ने सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि अन्य पांच रबी फसलों के एमएसपी में भी बढ़ोतरी की है जौ का एमएसपी 2,150 रुपए से बढ़ाकर 2,286 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है दालों में चने का एमएसपी 5,875 रुपए से बढ़कर 5,958 रुपए और मसूर का एमएसपी 7,000 रुपए से बढ़कर 7,390 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है वहीं तिलहन फसलों में सरसों का एमएसपी 6,200 रूपए से बढ़ाकर 6,613 रुपए और कुसुम का एमएसपी 6,540 रुपए से बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों को खेती के लिए सस्ते दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए उर्वरकों (P&K) पर 41,533 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है उक्त निर्णय के लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

*किसानों को मिलेगा ₹90,962 करोड़ का भुगतान*

सरकार के अनुमान के मुताबिक 2027-28 के मार्केटिंग सीजन में करीब 324 लाख टन रबी फसलों की खरीद के लिए किसानों को कुल ₹90,962 करोड़ का भुगतान किया जाएगा एमएसपी तय करने में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों को आधार बनाया गया है। इसमें उत्पादन लागत के साथ घरेलू और वैश्विक कीमतों के रुझान तथा मौसम से जुड़े जोखिमों को भी ध्यान में रखा गया है।

*गेहूं उत्पादन का लक्ष्य भी बढ़ा*

कृषि मंत्रालय ने 2026-27 फसल वर्ष के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 12.1 करोड़ टन रखा है गेहूं की MSP में बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है वहीं सरकार का फोकस उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को लागत के मुकाबले उचित रिटर्न उपलब्ध कराने पर भी है।

*कैबिनेट में लिए गए 3 बड़े और दूरगामी फैसले*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में किसानों की सौगात के अलावा दो अन्य बड़े फैसलों पर भी मुहर लगाई गई है, जिनका देश पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा पीएम धारा योजना: -देश में रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने और सुगम ट्रांसमिशन के लिए पीएम धारा नाम से एक महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है रबी फसलों का नया एमएसपी:- गेहूं और मसूर जैसी प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों को वित्तीय सुरक्षा दी गई है।

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा – राजा खड्ग राज सिंह 

0

कुटकीपारा में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित, गांव-गांव तक पहुंचे उनके संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा – राजा खड्ग राज सिंह 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कुटकीपारा ग्राम कुटकीपारा में मंडला गढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस अवसर पर कलश यात्रा के साथ गांव भ्रमण किया गया गांव में जगह-जगह ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात हुई तथा लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया पूरे आयोजन के दौरान रानी दुर्गावती के प्रति समाज की श्रद्धा और सम्मान देखने को मिला कार्यक्रम को लेकर राजा खड्ग राज सिंह ने कहा कि ग्राम कुटकीपारा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा की स्थापना हम सभी के लिए हर्ष, गर्व और सम्मान का विषय है रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि कुटकीपारा में किया गया यह प्रयास केवल एक प्रतिमा की स्थापना तक सीमित नहीं रहना चाहिए रानी दुर्गावती जी की सोच उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में इसे एक शुरुआत के रूप में देखा जाना चाहिए उन्होंने कहा कि कुटकीपारा से शुरू हुआ यह प्रयास धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए समाज के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे वही उन्होंने अंत में उन्होंने ग्राम कुटकीपारा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं