Home Blog Page 193

*ब्रेकिंग न्यूज सक्ती*सक्ती जिले के करही गांव में अज्ञात नकाबपोश ने घर घुसकर चलाई गोली,,*

0

*ब्रेकिंग न्यूज सक्ती*

सक्ती जिले के करही गांव में अज्ञात नकाबपोश ने घर घुसकर चलाई गोली,,

3 नकाबपोश ने घर घुसकर कमरे में सो रहे दो भाइयों पर चलाई गोली,,

गोली लगने से बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत,,

छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल,,

घटना से पूरे गांव व आसपास में दहशत,,

घटना के सूचना मिलते ही मौके पर एसपी पुलिस टीम के साथ कर रहे है घटना स्थल का निरीक्षण,,

बिर्रा पुलिस व आसपास के पुलिस ने शुरू कर दी है बारीकी से जांच,,

साईबर सेल भी जांच में जुटी,,

जिले के करही गांव में आधी रात दी है वारदात को अंजाम,,

सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पहुँचे करही गांव,,

घटना स्थल और आसपास का किये बारीकी से निरीक्षण,,

जांजगीर जिला सक्ती जिला में की गई नाकेबंदी,,

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का कहना चारों दिशा पर नाकेबंदी की गई है आरोपियों की सुराग लगाने में पुलिस जुटी हुई है

*साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़*

0

*साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़*

* *बैंककर्मी व दुकानदार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 20.40 लाख की साइबर ठगी का मामला*

* *HDFC बैंक राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से खुलवाए गए थे 6 म्यूल अकाउंट*

* *4 अन्य खाताधारक आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मामले का संक्षिप्त विवरण:* जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में म्यूल अकाउंट के संबंध में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए हर पहलुओं की बारीकी से जांच किया गया।

*जांच में खुलासा:*

विवेचना में पाया गया कि HDFC बैंक शाखा राछाभाठा, नवागढ़ के 6 बैंक खातों में वर्ष 2023 एवं 2024 में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244/- रुपया की राशि जमा की गई थी।

*अपराध का तरीका:*

गिरफ्तार आरोपी *ननकी गौड़* ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लक्ष्मी वस्त्रालय के दुकानदार राजेश्वर साहू एवं HDFC बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर भोले- भाले लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बहला- फुसलाकर फर्जी तरीके से HDFC बैंक में खाते खुलवाए गए। इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था जिसे टीकाराम श्रीवास व राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*

1. *ननकी गौड़* पिता लखन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ – खाताधारक

2. *गौतम देवांगन* पिता रामनारायण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा – खाताधारक

3. *टीकाराम श्रीवास* पिता भागीरथी श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना नवागढ़ – HDFC बैंककर्मी

4. *राजेश्वर साहू* पिता बंशी लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, थाना नवागढ़ – दुकानदार

*उपरोक्त कार्यवाही* में कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

* *टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख से अधिक की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार* 

0

 

 

* *टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख से अधिक की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार* 

 

* *सायबर टीम की सक्रियता से आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

 

* *आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2000 हजार, मोबाइल, atm, बैंक पासबुक बरामद*

 

* *आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना चाम्पा क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय युवक राजेश कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया, जहां उसे निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का लालच देकर करीब ₹27.26 लाख की रकम ठग ली गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा।

 

*विवरण* प्रार्थी ने अपने मोबाइल में Telegram एप डाउनलोड किया था। 7 दिसंबर 2025 को एक युवती ने उससे संपर्क कर एक निवेश कंपनी में पैसा लगाने पर भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां अन्य सदस्य भी लगातार निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।

 

*झांसे में आकर प्रार्थी* ने अलग -अलग तिथियों में आरटीजीएस, यूपीआई, एटीएम और Paytm के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹27,26,614 जमा कर दिए। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने सायबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

*थाना साइबर पुलिस* को विवेचना के दौरान एक बैंक खाते का सुराग मिला, जिसमें 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता Ujjivan Small Finance Bank में संचालित पाया गया। जांच के आधार पर पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची, जहां आरोपी आवेज मसूद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

*थाना सायबर पुलिस द्वारा बारीकी* से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मित्र अब्दुल वाहिद के कहने पर बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। रकम निकालकर वह अपने साथी को सौंप देता था और बदले में कमीशन प्राप्त करता था।

आगे की जांच में सह -आरोपी अब्दुल वाहिद को भी गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली निवासी) एक व्यक्ति के निर्देश पर यह काम करता था और उसे भी कमीशन मिलता था।

 

*पुलिस ने दोनों आरोपियों—* 

 

1. आवेज मसूद शेख (32 वर्ष)

2. अब्दुल वाहिद (34 वर्ष), निवासी औरंगाबाद—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 *पुलिस की अपील:* 

 

सायबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें और बिना सत्यापन किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सायबर पुलिस को दें।

 

*उपरोक्त कार्यवाही में* निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा एवं सायबर थाना का सराहनीय योगदान रहा।

*पुलिस के द्वारा ग्राम हिण्डाडीह में हुई चोरी का किया पर्दाफास*

0

*पुलिस के द्वारा ग्राम हिण्डाडीह में हुई चोरी का किया पर्दाफास*

 

 चोरी के प्रकरण में सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार,

 आरोपियो से सत प्रतिशत मशरूका को किया गया बरामद 

 आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर  

 

गिरफ्तार आरोपी गण –  

1. रामेश्वर यादव पिता स्व बालक राम यादव उम्र 19 साल निवासी हिंडाडीह 

 2. रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल पिता जीवन दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी हिंडाडीह

   

बरामद संपत्ति – सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये।

 

 

          

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्यामकली मरावी पति जगजीवन सिंह मरावी उम्र 38 साल निवासी हिंडाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 22.04.2026 को घर में ताला लगाकर गांव में ही शादी कार्यक्रम में गयी थी रात्रि करीब 7.30 बजे घर आकर दरवाजा खोलकर घर अंदर जाकर देखी तो घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ था, आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर जिसमें सोने का मंगलसूत्र करीबन 05 ग्राम, सोने का हार 17 ग्राम, सोने का तीन फर लॉकेट वाला माला 02 ग्राम, सोने का 05 फर लॉकेट वाला माला-03 ग्रान. सोने का झुमका एक जोड़ी 7.5 ग्राम, चांदी का पायल 05 जोड़ी, चांदी का करधन 01 नग, चांदी का बचकानी चूड़ा, 01 जोड़ी गले का गौफला माला चांदी का एवं चांदी का बिछिया 02 जोड़ी जुमला वजनी करीबन 60 तोला एवं नगदी रकम करीबन 10000 से 12000 रूपये जुमला कीमती करीबन 560000 लाख पांच लाख साठ हजार रूपया चोरी हो गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी नकबजनी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने तथा उस पर अंकुश लगाने के लिए घुमंतू डेरा लगाने वालों ,दूसरे जगहों से आकर फेरी लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है थानाथाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर डेरा लगाने और घूम घूम कर फेरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी जो ग्राम हिन्दाडीह में चोरी होने की जानकारी मिलने पर प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही आरोपी रामेश्वर यादव को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताश किया गया जो पहले तो गुमराह करने की कोशिश किया परन्तु हिकमतअमली से पूछताछ किया गया तो पूरी सच्चाई उजागर कर दिया और बताया कि वह अपने साथी रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल साथ मिलकर रात्रि में प्रार्थी के घर सुना होने और उनके शादी कार्यक्रम में बाहर होने के बात का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों द्वारा चोरी करने की योजना बना कर प्रार्थी के घर घुसकर घर के आलमारी में रखे सोना चांदी और नगदी रकम की चोरी किए है तथा चोरी के सामान को खांडा खांर में जमीन में छिपाकर कर रखना बताएं जो आरोपियों की निशानदेही पर उनके बताए स्थान से चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये को बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।

🔷*“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण* 

0

🔷*“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस* 

🔷 *‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण* 

 

 

रविशिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 23.04.2026 को पुलिस सहायता केंद्र मणिकपुर क्षेत्रांतर्गत दादर में “चलित थाना” का सफल आयोजन किया गया।यह अभिनव पहल आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई, जिसके अंतर्गत पुलिस टीम सीधे आमजन के बीच पहुँची।आयोजन स्थल पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर नागरिकों की शिकायतें दर्ज की गईं एवं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

 

कार्यक्रम के दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। साथ ही संबंधित पक्षों को समझाइश देकर कई मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण किया गया।

 

*जन-जागरूकता पर विशेष जोर* 

 

चलित थाना के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया—

▶️ साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

▶️ महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं सुरक्षा उपाय

▶️ यातायात नियमों का पालन

▶️ अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध सूचना देने की अपील

 

 *पुलिस-जन संवाद को मिला नया आयाम* 

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को सुदृढ़ करना है, ताकि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निराकरण हो सके और नागरिकों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

पुलिस विभाग द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को त्वरित, सरल एवं भरोसेमंद पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

▶️ *अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही* 

0

 

▶️ *अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही* 

 

▶️ *02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त*

 

 ▶️*कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

 

 रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-दिनांक 23.04.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकटीखार तालाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी गई।दबिश के दौरान आरोपीगण अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं भंडारण करते पाए गए।मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया एवं अवैध शराब जप्त की गई।

 

🔷 *जप्ती विवरण:*

कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹4,100/-)

15 लीटर की 01 डिब्बी

10-10 लीटर के जरीकेन

अन्य बर्तनों में रखी महुआ शराब

 

🔷 *आरोपीगण:* 

1. निखिल कंवर

पिता – संतोष सिंह

उम्र – 22 वर्ष

पता – नकटीखार ऊपर मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

2. अजय कुमार मंझवार

पिता – स्व. रविराम मंझवार

उम्र – 21 वर्ष

पता – ग्राम नकटीखार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

 

🔷 *कानूनी कार्यवाही:* 

आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की विवेचना जारी है।

 

“`कोरबा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर, सतत एवं लक्षित कार्यवाही की जाती रहेगी।“`

 

_साथ ही आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने आसपास अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।_

*हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब का अवैध विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब का अवैध विक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

 

आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

कबीरधाम:-जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में सूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 22.04.2026 को थाना पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरडोंगरी निवासी रेखू साहू अपने घर आंगन में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना पंडरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

 

कार्यवाही के दौरान आरोपी रेखू साहू पिता रोहित साहू उम्र 29 वर्ष निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 08 लीटर, कीमत लगभग 1600 रुपये तथा बिक्री की नगद राशि 200 रुपये जप्त किया गया।

 

उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

उक्त कार्यवाही में सउनि मोहनलाल खुंटे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, विकास जांगड़े, हुकुम माथुर एवं महिला आरक्षक रत्नी मरावी का विशेष योगदान रहा।

 

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी सतत एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

*नाबालिग बालिका अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद*

0

*नाबालिग बालिका अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार एवं पीड़िता सकुशल बरामद*

कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म जैसे गंभीर प्रकरण में त्वरित, सुनियोजित एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कवर्धा के थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित कर सुनियोजित कार्रवाई की गई।

 

 

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

कबीरधाम :-प्रकरण में प्रार्थी द्वारा थाना 

कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 22.06.2025 की रात्रि घर से बिना बताए लापता हो गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 269/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई।

 

विवेचना के दौरान सायबर सेल कबीरधाम की सहायता से संदेही के मोबाइल नंबर का सीडीआर एवं लोकेशन विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस टीम को जिला बलौदाबाजार के थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा रवाना किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.04.2026 को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

 

पीड़िता के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा लगभग 07 सप्ताह 03 दिन का गर्भ होना परिलक्षित किया गया है तथा डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है।

 

आरोपी दीनानाथ साहू उर्फ दीनू उर्फ दिनेष, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुची, थाना गिद्धपुरी, जिला बलौदाबाजार को दिनांक 22.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया है।

 

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

कबीरधाम पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना प्रदान करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश*

0

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश*

 

*मरीज को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा में करवाया जायेगा एडमिट*

 

*थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है महिला, बीते नवंबर एम्स में करवाई गई थी कीमोथेरेपी*

 

*एक साल तक रायपुर में एम्स व मेकाहारा में इलाज के बाद टाटा मेमोरियल मुंबई में भी हुआ है उपचार*

 

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/काटाबहरा (नगवाही) निवासी समलू मरकाम जिनकी पत्नी कपूरा मरकाम थायराइड कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित है और चलने फिरने में असमर्थ है। उन्हें बाइक में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एम्बुलेंस बुलवा कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपचार के लिए निर्देशित किया। महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में एडमिट करवाया जाएगा।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को ग्राम कांटाबहरा (नगवाही) के श्री समलु मरकाम द्वारा थायराइड कैंसर पीड़ित पत्नी श्रीमती कपूरा मरकाम को उपचार के लिए बाइक में लिटा कर उपचार के लिए ले जाने की सूचना संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 12 नवंबर को पीड़िता के घर पहुंची और उसे 108 एम्बुलेंस में बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया। यहां महिला को कैंसर रिसर्च युनिट में भर्ती कराया गया है जहां कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज हुआ।

 

उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में पीड़िता के स्वास्थ्य समस्या की जानकारी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेगांखार/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला विकासखण्ड बोड़ला स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा पीड़ित कपूरा मरकाम पति समलू मरकाम के ग्राम काटाबहरा (नगवाही) के निवास स्थान पर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि श्री समलू मरकाम द्वारा अपनी पत्नी कपूरा मरकाम के गले का गांठ में दर्द होने पर प्राथ. स्वा. रेगांखर जंगल में ईलाज के लिए ले जाया गया। वहां पदस्थ डाक्टर द्वारा जिला स्वासस्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीज के बीमारी के संबंध में चर्चा कर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया। जहां वर्ष 2024 में एक वर्ष तक एम्स, मेकाहारा तथा डीकेएस अस्पताल सहित कुछ निजी अस्पतालों में ईलाज चला। इसके पश्चात जनवरी 2025 में टाटा मेमोरियल मुंबई में एक माह तक ईलाज चला। वहां से ईलाज उपरांत घर लाया गया। पीड़िता की परेशानी पुनः बढ़ने पर उन्हें 12 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास ईलाज के लिए ले जाया गया। जहां वे 12 और 13 नवंबर को मेकाहारा में भर्ती रही और 14 से 19 नवंबर 2025 तक एम्स में भर्ती कर कीमोथेरेपी दी गई। जिसके पश्चात 20 नवंबर को मरीज को वापस घर लाया गया। जिसके पश्चात घर पर रहकर वह स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। जिसके पश्चात महिला को आज फिर स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उन्हें रायपुर में एडमिट करवाया जाएगा।

*अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

0

*अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही*

➡️ *थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *आरोपी भागवत प्रसाद कोशले, पामलेश भास्कर के कब्जे से 51 पाव देशी प्लेन शराब 14 पाव अंग्रेजी शराब कुल 65 पाव (11.700 बल्क लीटर) कीमती 6880 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा कीमती 40000 रूपये को किया गया जप्त*

➡️ *02 आरोपियों के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 78/26 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 22.04.2026 को सायबर सेल एवं थाना सरगांव पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं सरगांव पुलिस द्वारा ग्राम बैतलपुर एनएच 130 आर.डी.पेट्रोल पम्प के सामने घेराबंदी कर सामने से आ रही स्कुटी क्रमांक सीजी 10 डी क्यु 3827 को रोककर वाहन चालक एवं पीछे मे बैठे व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम 1.भागवत प्रसाद कोशले पिता रामखिलावन उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना बिल्हा बिलासपुर 2.पामलेश भास्कर पिता उत्तरा उम्र 20 वर्ष निवासी किरना थाना सरगांव, जिला मुंगेली छ.ग. का रहने वाले बताये जिनका विधिवत तलाशी लेने पर एक्टिवा के डिक्की के अंदर सफेद थैला मे 51 पाव देशी प्लेन शराब (9.180 बल्क लीटर) एवं 14 पाव देशी प्लेन शराब (2.520 बल्क लीटर) कीमती 6880 रूपये एवं नगदी रकम 2800 रूपये मिलने पर अधिक मात्रा मे शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते पाये जाने पर उक्त शराब, घटना मे प्रयुक्त स्कुटी को समक्ष गवाहान जप्त कर देहाती नालसी पश्चात् विधिवत गिरफ्तार कर थाना सरगांव मे अपराध क्रमांक 78/26 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी भागवत प्रसाद कोशले, पामलेश भास्कर को दिनांक 23.04.206 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी.संतोष शर्मा (प्रभारी थाना सरगांव), उपनिरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि अफरोज अली, प्र.आर.यशवंत डाहिरे, आर. राहूल यादव, राकेश बंजारे, रवि मिंज, राहुल कश्यप, हेमसिंह की अहम भुमिका रही।