Home Blog Page 188

*देर रात पान ठेला खुला रखकर हुड़दंग करने और शांति भंग करने वाला संचालक गिरफ्तार**

0

*देर रात पान ठेला खुला रखकर हुड़दंग करने और शांति भंग करने वाला संचालक गिरफ्तार**

◾थाना सिटी कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने की त्वरित कार्यवाही

राजनादगांव:-​पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं देर रात तक अवैध रूप से दुकान संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
​इसी तारतम्य में दिनांक 28.04.2026 की रात्रि सेक्टर 01 एवं चेक गश्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि रतन पान पैलेश (प्यारे लाल स्कूल के सामने) देर रात तक खुला हुआ था और वहां ग्राहकों का जमावड़ा लगा था। जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोलने के संबंध में पूछताछ की गई, तो संचालक पुलिस और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ वाद-विवाद एवं गाली-गलौज करने लगा।
​संचालक द्वारा अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने और क्षेत्र की लोक शांति भंग करने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लिया।
​गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
रमेश सिन्हा पिता स्व. जी.एल. सिन्हा, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामनगर वार्ड नंबर 07, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
​आरोपी का उक्त कृत्य बी.एन.एस.एस. (BNSS) की धारा 170 के तहत निवारक गिरफ्तारी की श्रेणी में आने पर उसके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत इस्तगाशा तैयार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गया।

​राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी नियम विरुद्ध दुकान संचालन करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

*कोण्डागांव पुलिस द्वारा शादी का झांसा देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*कोण्डागांव पुलिस द्वारा शादी का झांसा देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

आरोपी जेल आरोपी:- कुशल दीवान पिता सोनी दीवान उम्र 35 वर्ष, निवासी राजपुर सरगिगुडा पारा थाना भानपुरी जिला बस्तर


कोंडागांव:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.04.2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी मई 2025 मे फोन नम्बर मांग कर बात करते लगा और बात करते करते दोस्ती किया और सादी करूँगा, पत्नी बनाऊगा विस्वाश दिलाया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया और लगातार सम्बन्ध बनाता रहा, सम्बन्ध बनाने की वजह से गर्भवती हो गई तो शादी करने से मना किया तब प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मर्दापाल मे रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मे लिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आकाश श्रीश्रीमल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल श्री सतीश भार्गव के परवेक्षण में प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने थाना कोण्डागांव से टीम गठित किया गया।

*🚨ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार*

0

*🚨ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार*
🚨 मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा, साइबर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “आईपीएल की आड़ में सट्टेबाजी करने वालों पर लगातार प्रहार जारी है, अवैध जुए के कारोबार को किसी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।”

 रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।

*पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार*

0

पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
🚨 रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क पुलिस टीम ने लाखों की संभावित चोरी टाली, आरोपी रिमांड पर भेजा गया
🚨 एसएसपी शशि मोहन ने आरक्षकों के साहसिक कार्रवाई और सूझबूझ पर तीन आरक्षकों को नगद पुरस्कार से किया प्रोत्साहित
🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “सतर्क पुलिसिंग से बड़ी वारदात टली, जनता की सुरक्षा में रायगढ़ पुलिस हर समय मुस्तैद है।”


रायगढ़ – छत्तीसगढ़ । थाना पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है, सूचना पर तत्काल पूंजीपथरा की गस्त पार्टी पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गैस कटर से मशीन तोड़कर रुपए चोरी का प्रयास करते रंगे हाथ दबोच लिया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक अपराध की घटना टल गई।

आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़ के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षक- चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद ईनाम राशि आदेश जारी कर प्रोत्साहित किया गया है।

*फार्मर आई.डी. बनवाने पर ही 01 मई से मिल पायेगा उर्वरक*

0

फार्मर आई.डी. बनवाने पर ही 01 मई से मिल पायेगा उर्वरक

1

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिले में 123061 किसान पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है जिसमें से 96679 कृषको द्वारा फार्मर आई.डी. बनायी जा चुकी है। शेष 26382 किसानो की फार्मर आई. डी. बनाया जाना शेष है। शेष सभी हितग्राही जिनका फार्मर आई.डी. नही बना है, वे सभी एग्री-स्टेक पोर्टल पर स्वंय या अपने क्षेत्र के पटवारी, सेवा सहकारी समिति और नजदीकी सी. एस. सी. सेन्टर में जाकर अपना फार्मर आई.डी. बनाने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज जैसे (बी-1, ऋण पुस्तिका या पर्ची की कापी, आधारकार्ड की कापी एवं मोबाईल नम्बर आदि) दस्तावेज सत्यापन हेतु पटवारी के पास जमा कर फार्मर आई.डी. बनाने का कार्य पूर्ण करावे। 01 मई से ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागु किया जा रहा हैं जिसके माध्यम से किसान के पास भुइंया पोर्टल में दर्ज बोये गये फसल रकबे के आधार पर एवं फार्मर आई.डी. नम्बर देने के पश्चात ही सेवा सहकारी समितियों एवं निजी कृषि केन्द्रों से उर्वरक का क्रय कर सकेगे। फार्मर आई. डी. बनवाने से वंचित किसानों को 01 मई से उर्वरक खरीदी करने और आगामी खरीफ मौसम में धान विक्रय करने में भी होगी परेशानी होगी। साथ ही ऐसे किसानो को पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त भी प्राप्त नही होगी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने अधिनस्थ मैदानी अमलो के माध्यम से इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। किसी भी परेशानी के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं आपके क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधको से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि
जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*आगर नदी की सफाई को लेकर युवा पार्षद रोशन सोनी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड क्रमांक 19 के युवा पार्षद रोशन सोनी ने शहर की जीवनदायिनी आगर नदी की दयनीय स्थिति को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि यह नदी वर्षों से शहर के नागरिकों की जल आवश्यकताओं एवं पर्यावरणीय संतुलन का प्रमुख आधार रही है, किंतु वर्तमान में अत्यधिक गंदगी, कचरा एवं गाद (सिल्ट) जमा होने से इसका स्वरूप गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है।
पार्षद ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नदी के मध्य में बना मिट्टी एवं गाद का टापू जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न कर रहा है, जिससे पानी का ठहराव बढ़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप जल प्रदूषण में वृद्धि हो रही है तथा भविष्य में जल संकट एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी गहराती जा रही है।
ज्ञापन के माध्यम से पार्षद रोशन सोनी ने मांग की है कि—
आगर नदी की तत्काल वैज्ञानिक एवं व्यापक स्तर पर सफाई करवाई जाए,
नदी के मध्य बने गाद/टापू को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू किया जाए,
तथा भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्थायी निगरानी एवं संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि मुंगेली की जनता के स्वास्थ्य और आने वाले समय के जल संकट को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पार्षद ने जिला प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की है।

* थाना मस्तूरी चौकी मल्हार पुलिस ने 7 दिनों मे पकड़ा मोटर सायकल चोर को *

0

 

 * थाना मस्तूरी चौकी मल्हार पुलिस ने 7 दिनों मे पकड़ा मोटर सायकल चोर को *

*आरोपी ने प्रार्थी से पानी पाउच मनाने के बहाने ले उड़ा बाइक

*लगातार फुटेज चेक करने से पकड़ा गया आरोपी

 

 * नाम आरोपी :- नरोत्तम दास पिता खोलूदास वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गीधपुरी थाना पचमढ़ी 

विवरण :– दिनांक 20.04.2026 प्रार्थी भारत लाल केवट निवासी ग्राम पकरिया थाना मुलमुला जांजगीर-चांपा का अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 bh 4552 से अपने ससुराल वेदपरसदा मस्तूरी आया था जहां से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था जो एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लिफ्ट मांग कर मोटरसाइकिल ने बैठकर चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम बुढ़िखार पहुंचा जहां अज्ञात चोर ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के लिए भेज प्रार्थी पानी पाउच लेने होटल गया तो मौका पाकर आरोपी मोटरसाइकिल को लेकर गायब हो गया प्रार्थी ने अपनी मोटर सायकल की खोजबिन किया मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने चौकी मल्हार पर रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल व आसपास के लगे सीसी कैमरे को चेक किया गया जिसमें आरोपी के फोटोग्राफ के माध्यम से अलग-अलग गांव के लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराया गया जिस पर मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम गिद्धपुरी के निवासी नवरोत्म दास वैष्णव उक्त मोटरसाइकिल को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढक कर छुप कर रखा है जिस सूचना के आधार पर आरोपी नरोत्तम दास से प्रार्थी भारत लाल केवट की मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्ती की कार्रवाई किया गया प्रकरण में बजाप्ता सुमार कर आरोपी नरोत्तम दास वैष्णव के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई

उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक मनोज आरक्षक किशन राय आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही

*मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा पु से) के निर्देशन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

 

 

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा पु से) के निर्देशन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

 

➡️ *नाबालिग अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में फरार आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 

➡️ *₹5000 का इनामी फरार स्थाई वारंटी आरोपी तखतपुर से पकड़ा गया*

*जरहागांव:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में अधिक से अधिक स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक 26.09.2024 को ग्राम छोटे बरेला, थाना जरहागांव की है, जिसमें प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिना अनुमति/जानकारी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं परिजनों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद में दुष्कर्म करना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ते हुए मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई।

आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध माननीय सत्र न्यायालय, मुंगेली के प्रकरण क्रमांक 20/2025 में स्थायी वारंट जारी किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

दिनांक 26.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम टिकरीपारा, तखतपुर जिला बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू पिता दशरथ निर्मलकर उम्र 2 2 वर्ष निवासी टिकरीपारा तखतपुर वार्ड क्रमांक 2 थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाख़िल किया गया ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, आरक्षक उमेश सोनवानी, आरक्षक रोहित पटेल एवं थाना जरहागांव स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

*लोरमी नगर पालिका में मच्छरों के उन्मूलन हेतु सभी 18 वार्डों में रोस्टर बनाकर दवा का छिड़काव कार्य शुरू-*

0

 

*लोरमी नगर पालिका में मच्छरों के उन्मूलन हेतु सभी 18 वार्डों में रोस्टर बनाकर दवा का छिड़काव कार्य शुरू-*

मुकेश साहू ब्यूरो  लोरमी :-नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा शहरवासियों को मौसमी बीमारियों से बचाने और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए विशेष मच्छर उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत शहर के सभी 18 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव कार्य किया जा रहा है।

छिड़काव कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी 18 वार्डों को क्रमवार विभाजित किया गया है। इससे हर गली और मोहल्ले में दवा का पहुंचना सुनिश्चित होगा ।

नालियों और जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है ।

नगर पालिका की स्वच्छता टीम सुबह और शाम के समय विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहाँ मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक है ।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलरों की नियमित सफाई करें और स्वच्छता बनाए रखें। निकाय लोरमी नगर के नागरिको को मच्छरों से बचाव हेतु प्रयत्नशील है ।

 

 

*अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली महिला पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

0

 

♦️ *अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली महिला पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।* 

♦️ *महिला आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी शराब किया गया जप्त।* 

♦️ *आरोपिया को दीनदयाल गार्डन के सामने व्यापार विहार से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।* 

 *नाम आरोपी- श्रीमती धरमीन यादव पति राधेष्याम यादव उम्र 45 साल सा ग्राम सागर यादव मोहल्ला थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.* 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:— मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए चेतना अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया है जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों की पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये एक थैले में शराब ले जा रही कि सूचना पर तत्काल दीनदयाल गार्डन के सामने व्यापार विहार पहुचकर घेराबंदी कर उस महिला को रोककर चेक करने पर उसके लाल रंग के थैला से 52 नग देशी शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ शराब बरामद किया गया |उक्त शराब को आरोपिया के कब्जे से जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत ,प्रआर फूल सिंह बड्डे ,प्रआर सालिक राम कर्ष,आरक्षक नुरूल कादिर, आर.राजेश श्रीवास, म.आर जीवन्ती भगत का सराहनीय योगदान रहा।