Home Blog Page 184

*निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*दाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सीसी रोड का तकनीकी परीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, कार्य की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समग्र जांच की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि यदि जांच में गुणवत्ता में कमी, मानकों का उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क का त्वरित रूप से पुनर्निर्माण कर आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में संचालित अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा की जाए, ताकि कहीं और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई अनिवार्य होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सतत मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र के माध्यम से विकास कार्यों की विश्वसनीयता एवं टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है – जनहित के प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर में निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, टिकाऊ और भरोसेमंद अधोसंरचना का लाभ मिल सके।

*मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान*

0

*मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की मांग एवं लंबित देनदारियों को ध्यान में रखते हुए कुल 1333 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इससे राज्य के लाखों ग्रामीण श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

स्वीकृत राशि में से 800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मजदूरी भुगतान हेतु जारी की गई है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पारदर्शिता के साथ श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

वर्तमान में राज्य के श्रमिकों के खातों में 212 करोड़ रुपए की मजदूरी राशि का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से श्रमिकों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ श्रमिकों की आजीविका को स्थायित्व प्राप्त होगा।

राज्य में संचालित “मोर गांव मोर पानी महा अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मनरेगा के माध्यम से आजीविका डबरी, नवा तरिया तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को व्यापक स्तर पर स्वीकृत किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़े, भू-जल स्तर में सुधार हो तथा किसानों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन, ग्रामीण अधोसंरचना विकास तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

भारत सरकार से प्राप्त यह वित्तीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास को नई गति देने के साथ-साथ श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

*No Compromise on Construction Quality: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*No Compromise on Construction Quality: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

*Strict Action Ordered in Dadhi (Bemetara) CC Road Case; Collector Directed to Conduct Time-Bound Probe*

Ashish kashyap editor in chief Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has taken into serious account a news report highlighting the premature damage to a recently constructed CC road in Nagar Panchayat Dadhi area of Bemetara district. Adopting a firm stance, he cautioned that any kind of compromise or negligence in the quality of development works will not be tolerated.

Chief Minister held a telephonic discussion with Bemetara Collector Ms. Pratishtha Mamgai and gave instructions to conduct a comprehensive and time-bound inquiry into the matter. He instructed that a technical evaluation of the concerned CC road should be conducted to assess its actual condition, alongside a thorough examination of the materials used, construction quality, and the supervisory mechanism involved.

He further directed that if the inquiry reveals any deficiency in quality, violation of prescribed standards, or irregularities of any nature, strict action must be initiated against the contractor and the officials concerned, in accordance with established rules. Additionally, he emphasised that the damaged road should be reconstructed at the earliest to ensure safe and smooth movement for the public.

Chief Minister Shri Sai also called for a special review of other ongoing construction works in the district to prevent recurrence of such incidents. Ensuring quality, transparency, and accountability in construction activities is a fundamental responsibility of the administration, and no compromise at any level will be tolerated, he emphasised.

Shri Vishnu Deo Sai stated that accountability will be fixed and action will be inevitable against those found negligent in works concerning public interest. He directed that continuous monitoring, field inspections, and an effective quality control mechanism be ensured to enhance the reliability and durability of development works, thereby strengthening public trust.

Chief Minister affirmed that the government’s intent is clear: every public work must reflect the highest standards of quality, transparency, and accountability.

It is noteworthy that Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has issued state-wide directives to strengthen monitoring and quality control in construction activities, with the aim of providing citizens with safe, durable, and dependable infrastructure.

*Breaking News* *Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai begins his statewide tour today under Sushasan Tihar.*

0

*Breaking News*

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai begins his statewide tour today under Sushasan Tihar.*

प

Ashish kashyap editor in chief Raipur*He departed from the Police Line helipad in Raipur as part of the state government’s outreach campaign.*

*During the tour, Chief Minister will interact with citizens and seek feedback on the implementation of government schemes and programmes.*

*The Sushasan Tihar campaign will run till June 10.*

*Chief Minister’s Principal Secretary Shri Subodh Singh and Special Secretary Shri Rajat Bansal are accompanying him on the tour.*

*जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई*

0

*जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई*

जिसमें 10 यात्री को चोट आई है जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से 2 लोगो को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मिली जानकारी अनुसार,,कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीबन 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी । इस यात्री बस में 50 से अधिक सवारी यात्रा कर रहे थे जिसमें कई यात्री बस में खड़े होकर जा रहे थें। एक यात्री युवक ने बताया कि बस लगभग 65 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी इस दौरान बिर्रा की ओर से एक अन्य बस भी आ रही थी जिसे कट लेने के दौरान बस जोकि 50 मीटर तक तीन पहिए में चली और पलट गई। बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसमें 10 घायल है बाकी सभी यात्री सुरक्षित है।

गंभीर रूप से 2घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

*गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,01 किलो अवैध गांजा जप्त।*

0

कोरबा  – जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।

दिनांक 01.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राताखार बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –
1. रविशंकर राजपूत, पिता – बदलेल सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी – कचनारीपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
2. रवि वर्मा, पिता – दिलखेलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी – एमपी नगर, राताखार, थाना कोरबा

बरामदगी का विवरण –
533 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5030/-), 524 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹5024/-)
कुल 1057 ग्राम (लगभग 1.05 किलोग्राम) गांजा जप्त

उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस का संदेश:
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

*A major boost for Chhattisgarh under MGNREGA: Rs 1,333 Crore approved by Government of India, Rs 212 Crore wages already paid*

0

*A major boost for Chhattisgarh under MGNREGA: Rs 1,333 Crore approved by Government of India, Rs 212 Crore wages already paid*

Ashish kashyap editor in chief Raipur,  /In order to address pending liabilities and meet the state’s demand, the Ministry of Rural Development has sanctioned Rs 1,333 crore for Chhattisgarh under Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA), providing significant relief to lakhs of rural worker families.

Out of the sanctioned amount, more than Rs 800 crore has been released for wage payments. This amount is being transferred directly to workers’ bank accounts through the Direct Benefit Transfer (DBT) system, ensuring transparency.

At present, an amount of Rs 212 crore has already been disbursed as wages into the accounts of workers in the state. The remaining amount will also be transferred in phases shortly, which will strengthen the rural economy and provide stability to workers’ livelihoods.

Under the “Mor Gaon Mor Pani Maha Abhiyan” being implemented in the state, priority is being given to works related to water conservation and livelihood enhancement. Through MGNREGA, works such as livelihood Dabri-ponds, Nava Taria, and other water conservation initiatives are being approved on a large scale to increase water availability in rural areas, improve groundwater levels, and enhance farmers’ income and employment opportunities.

Under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, the state government is giving top priority to rural development and is continuously working towards generating employment, developing rural infrastructure, and providing financial support to poor and needy families through MGNREGA.

This financial approval from the Government of India will prove to be a significant step towards accelerating rural development in Chhattisgarh and improving the standard of living of workers.

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नरसिंहनाथ मेला समापन में की सहभागिता, सांस्कृतिक एकता पर दिया जोर*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नरसिंहनाथ मेला समापन में की सहभागिता, सांस्कृतिक एकता पर दिया जोर*

 

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के पाइकमाल, जिला बरगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के नरसिंहनाथ मेला के समापन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान नरसिंहनाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि नरसिंहनाथ मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, गहरी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और लोकपरंपराओं को सहेजने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की लोकपरंपराएं, मेलों और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करती हैं।

मंत्री श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करने का कार्य करते रहेंगे।

*सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार*

0

*सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार*

*अस्पतालों व होटलों में की जा रही सघन जांच*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान 11 मई तक संचालित किया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अभियान के अंतर्गत जिले में निजी अस्पतालों एवं उनसे जुड़ी फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन व्यवस्था का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर वैक्सीन निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखी गई थीं। हालांकि, कुछ अस्पतालों में रेफ्रिजरेटर में पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में भी वैक्सीन सुरक्षित रह सके।

इसी तरह खाद्य शाखा द्वारा शहर के प्रमुख होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों में भी सघन निरीक्षण किया गया। कुल 08 प्रतिष्ठानों की जांच में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर किचन व बर्तनों की नियमित सफाई, कर्मचारियों को हेड कवर व एप्रन पहनने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कीट नियंत्रण के लिए इंसेट कैचर लाइट लगाने और डस्टबिन को ढंककर रखने की सलाह दी गई। जिन प्रतिष्ठानों के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं पंजीकृत होटल-रेस्टोरेंट में ही भोजन करें। भोजन की गुणवत्ता या स्वच्छता में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, वैक्सीन केवल पंजीकृत चिकित्सकों से ही लगवाने और चोट या पशु काटने की स्थिति में आवश्यक टीकाकरण अवश्य कराने की सलाह दी गई है।

*जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी*

0

 

*जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी*

 तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) फील्ड में सक्रिय हो गए हैं। जनगणना कर्मी हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान करते हुए घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं।

जनगणना के इस चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत प्रगणक 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इनमें भवन का प्रकार, निर्माण सामग्री, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, बिजली-पानी की स्थिति, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन आदि संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल है।

*डोर-टू-डोर सर्वे से जुटेगा सटीक डेटा*

जनगणना के अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे कार्य शुरू हो चुका है। अब जनगणना कर्मी प्रत्येक घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या तथा आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेंगे। जिन नागरिकों ने स्वगणना (ऑनलाइन) के माध्यम से जानकारी साझा नहीं की है, वे घर आने वाले सुपरवाइजर को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए परिवार का कोई भी एक सदस्य जानकारी दे सकता है।

*दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया*

जनगणना-2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में 01 फरवरी 2027 से व्यक्तिगत जनगणना शुरू की जाएगी।

*सतर्कता जरूरी: कोई वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी*

जिला सांख्यिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गोपनीय या वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी। जनगणना कर्मी न तो किसी प्रकार का भुगतान मांगेंगे और न ही बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पासवर्ड या मोबाइल ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी या दस्तावेजों की प्रति मांगेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और केवल निर्धारित जानकारी ही साझा करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना जनहित में आवश्यक है, जिससे विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिल सके।