Home Blog Page 181

*शासकीय सेवकों की प्रोजेक्ट वंदन के तहत सम्मान के साथ विदाई*

0

 

 

*शासकीय सेवकों की प्रोजेक्ट वंदन के तहत सम्मान के साथ विदाई*

 

*मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डाॅ. सिंह की पहल अब सेवानिवृत्त सेवकों के लिए साबित हुई वरदान* 

 

*रिटायर्ड शासकीय सेवकों ने जताई खुशी, 44 अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हुआ सम्मान समारोह*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,:- एक वक्त था, जब शासकीय सेवकों को रिटायरमेंट के वक्त पेंशन सहित अन्य सत्वों के लिए कई बार शासकीय कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब उन्हें किसी भी तरह की रिटायरमेंट के वक्त में दिक्कतें नहीं होगी। प्रोजेक्ट वंदन के जरिए सारे सत्वों एवं पेंशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता न हो। दरअसल, प्रोजेक्ट वंदन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर शुरू की गई है। विगत अप्रैल माह में 44 अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हुए उन्हें सम्मान के साथ रिटायरमेंट की शुभकामनाओं के साथ ही शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिनमें 7 अधिकारी-कर्मचारियों के सारे सत्वों का भुगतान किया गया तथा बाकियों का 10 दिन के भीतर सभी सत्व प्रदान किए जाएंगे।

 

खमतराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री अब्दुल याकुब खान ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट वंदन सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी पहल हैं। पहले रिटायरमेंट के वक्त कई बार पेंशन को लेकर बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और कार्यालयांे का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विदाई समारोह के दिन जिले के कलेक्टर द्वारा पीपीओ एवं सत्वों का भुगतान 40 लाख रूपए तत्काल कर दिया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ।

 

अम्लीडीह के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता श्री नारायण लाल साहू ने कहा कि पहली बार सामूहिक विदाई समारोह देखा, जिसमें स्वयं जिले के कलेक्टर किसी शिक्षक या अन्य शासकीय कर्मचारी को श्रीफल, प्रशस्ती पत्र एवं पीपीओ देकर सम्मानित कर रहे हों मुझे पहली बार अपने सेवा काल में कलेक्टर द्वारा सम्मानित होने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा, “प्रोजेक्ट वंदन” सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए एक मिसाल साबित हो रहा है। पहले साथी कर्मचारी रिटायर होने पर कार्यालयों में भटकते थे, लेकिन उनका काम नहीं होता था। अब रिटायरमेंट के दिन मेरे सभी प्रकरण पहले ही समाप्त करके मुझे पीपीओ एवं सत्वों की भुगतान राशि 71 लाख रूपए प्राप्त हुई। इस पहल के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त करता हूँ।

तिल्दा विकासखण्ड के शासकीय हाईस्कूल ग्राम बहेसर के लेक्चरर श्री मोतीराम साहू ने कहा कि प्रोजेक्ट वंदन के तहत मुझे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा विदाई समारोह में श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभाग द्वारा मुझे तत्काल पीपीओ एवं सत्वों की भुगतान राशि 30 लाख 62 हजार रूपए से अधिक राशि दी गई। इस प्रोजेक्ट वंदन के लिए मैं जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ। अब किसी कर्मचारी को अपने पेंशन संबंधित प्रकरणों के लिए किसी शासकीय कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, यह प्रोेजेक्ट वंदन एक अच्छी पहल है।

 

अब जिले के किसी भी विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक शासकीय सेवक को आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। सेवानिवृत्ति को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर, उनके जीवनभर के योगदान के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

 

सेवानिवृत्ति के उपरांत अधिकारियों-कर्मचारियों के बहुमूल्य अनुभव और कौशल का लाभ समाज को मिलता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की भी शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी अपनी इच्छा और दक्षता के अनुरूप शिक्षण, मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में स्वैच्छिक योगदान दे सकेंगे।

*सुशासन तिहार बना सहारा: ऐश्वर्या को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जीवन हुआ आसान*

0

 

 

*सुशासन तिहार बना सहारा: ऐश्वर्या को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जीवन हुआ आसान*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / सुशासन तिहार के तहत ग्राम कठिया, अभनपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने गृहिणी श्रीमती ऐश्वर्या ध्रुव के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा और सुरक्षा नली प्रदान की गई, जिससे अब उनका दैनिक जीवन पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है।

श्रीमती ऐश्वर्या को खाना बनाने के लिए लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ता था। धुएं और गर्मी के बीच काम करना उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन अब समस्याएं समाप्त हो गई है।

श्रीमती ऐश्वर्या ने बताया कि योजना के तहत आवेदन किया, जांच उपरांत खाद्य विभाग द्वारा उनका चयन किया गया और शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब के हाथों गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ।

गैस चूल्हा मिलने के बाद श्रीमती ऐश्वर्या ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें वास्तविक लाभ मिला है और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो के 32वें स्थापना दिवस में की सहभागिता,बोले—‘गति’ और ‘शक्ति’ के युग में भारत अग्रसर*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो के 32वें स्थापना दिवस में की सहभागिता,बोले—‘गति’ और ‘शक्ति’ के युग में भारत अग्रसर*

 

दिल्ली:-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

 

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री के. श्रीनिवास, दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार सहित मेट्रो परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में श्री साहू ने दिल्ली मेट्रो परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के विश्वास का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘गति’ और ‘शक्ति’ के नए युग में प्रवेश कर चुका है, जहाँ आधुनिक बुनियादी ढांचा विकास की आधारशिला बन गया है। उन्होंने देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो नेटवर्क के तीव्र विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का मेट्रो नेटवर्क 1150 किलोमीटर से अधिक हो चुका है और निरंतर विस्तार पर है।

 

श्री साहू ने अपने हालिया इंदौर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण के उद्घाटन ने शहरी परिवहन को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी से आधुनिक मेट्रो तक की यात्रा भारत के तीव्र विकास को दर्शाती है।

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पूर्व सड़क अवसंरचना का विकास अपेक्षाकृत धीमा था, जबकि आज बहु-लेन राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे का व्यापक नेटवर्क विकसित हुआ है। ‘भारतमाला परियोजना’ सहित विभिन्न पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून और मेरठ-प्रयागराज जैसे प्रमुख एक्सप्रेस-वे देश की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर रहे हैं।

 

मंत्री श्री साहू ने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण रिकॉर्ड गति से हो रहा है, वहीं वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें यात्रा अनुभव को नया आयाम दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क संचालित कर रहा है और शीघ्र ही दूसरे स्थान की ओर अग्रसर है।

ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मेट्रो लाइनों का निर्माण नहीं, बल्कि उनके आसपास समेकित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कड़कड़डूमा और द्वारका सेक्टर-25 जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ आवासीय, वाणिज्यिक और परिवहन सुविधाओं का समन्वित विकास किया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए श्री साहू ने इसे सुरक्षा, दक्षता और सतत विकास का वैश्विक मानक बताया। उन्होंने क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, डिजिटल भुगतान, बेहतर अंतिम मील कनेक्टिविटी, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा सौर ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के उपयोग जैसे प्रयासों को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान ‘मेट्रो वूमन’, ‘मेट्रो पर्सन’, ‘बेस्ट स्टेशन’, ‘बेस्ट डिपो’ एवं ‘राजभाषा पुरस्कार’ सहित विभिन्न वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए श्री साहू ने कहा कि उनका समर्पण ही दिल्ली मेट्रो की सफलता का आधार है। उन्होंने सभी हितधारकों से आधुनिक, सतत और गतिशील शहरों के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

 

 

*बारात कार्यक्रम में हुए विवाद के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही*,

0

*बारात कार्यक्रम में हुए विवाद के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही*, 06 आरोपी गिरफ्तार, 03 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोर निरुद्ध, कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

चंद्रसेन प्रदीप ब्यूरो पंडरिया कबीरधाम:-जिला कबीरधाम में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया भूपत सिंह धनैश्री के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना पण्डरिया क्षेत्रांतर्गत घटित प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।

 

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लोरमी से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना पण्डरिया में मर्ग क्रमांक 14/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 15/04/2026 को ग्राम सरईसेत में बारात कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित होने पर कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसमें मुकेश साहू (उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चंदली, थाना नालपुर, जिला मुंगेली) घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित रूप से साक्ष्य संकलन, गवाहों के कथन, पहचान परेड एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—

 

1. लवेश कुमार धुर्वे, पिता वीरसिंह धुर्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

2. ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे, पिता छत्रपाल सिंह धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

3. नारायण सिंह धुर्वे, पिता तेरहसिंह धुर्वे, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

4. राहुल कुमार धुर्वे, पिता ललित सिंह धुर्वे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

5. अजय धुर्वे, पिता केशव धुर्वे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना pण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

6. हरेन्द्र कुमार धुर्वे, पिता वीरसिंह धुर्वे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)

 

इसके अतिरिक्त 03 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों की संलिप्तता पाई गई, जिन्हें विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित एवं पेशेवर कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में विधिसम्मत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय एवं शांति बनाए रखें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून व्यवस्था का पालन करें।

*निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण*:

0

*निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण*: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, क्योंकि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने परिसर में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री, कार्य की प्रगति तथा प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नालंदा परिसर में आधुनिक ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, समृद्ध अध्ययन सामग्री एवं पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को एक समग्र और अनुकूल अध्ययन वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए परिसर को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान परिसर में प्रस्तावित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि नालंदा परिसर राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत युवाओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परिसर जिले के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अवसर का एक सशक्त केंद्र बनेगा तथा उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगातः 5.55 करोड़ से बनेगा आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाला*

0

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी बिलासपुर को बड़ी सौगातः 5.55 करोड़ से बनेगा आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाला*

 

*जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*

 

*श्रीकांत वर्मा मार्ग,तालापारा,मगरपारा और हंसा विहार में जल भराव से मिलेगी से मुक्ति*

 

*कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर का बनेगा आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाला*

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:— प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की पहल पर शहर के प्रमुख क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर के आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाले का निर्माण किया जाएगा। इस नाले की मांग बहुत पुरानी थी,जिसके बन जाने से शहर के एक प्रमुख क्षेत्र में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नाला निर्माण के बाद शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, तालापारा मगरपारा और हंसा विहार जहां हर साल जल भराव होता हैं,उससे राहत मिलेगी।

 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री श्री अरुण साव के सतत प्रयासों और प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप बिलासपुर शहर को जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदान की गई है, जिनके द्वारा शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। उनके निर्देशन में नगरीय निकायों की आवश्यकताओं के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

 

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परियोजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा छत्तीसगढ़ वर्क्स डिपार्टमेंट मैनुअल एवं विभागीय प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जियोटैग्ड फोटोग्राफी को अनिवार्य किया गया है, जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति का सटीक आकलन किया जा सके।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि यह परियोजना बिलासपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

 

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य में शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की योजनाओं से न केवल शहरों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

 

*वर्जन*

 

“शहरी क्षेत्रों में जल निकासी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। बिलासपुर में आरसीसी बॉक्स नाला निर्माण जैसी परियोजनाएं नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।”

 

*श्री अरुण साव*

 

*उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री*

*डरा-धमकाकर दी जान से मारने की धमकी देकर कलयुगी भाई ने 14 साल की ममेरी बहन से किया दुष्कर्म*

0

*डरा-धमकाकर दी जान से मारने की धमकी देकर कलयुगी भाई ने 14 साल की ममेरी बहन से किया दुष्कर्म*

 

राजकोट: राजकोट से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां पर मामी ने अपने 22 साल के भांजे के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय भाई ने परिवार की 14 वर्षीय बहन के प्रति एकतरफा प्यार में पागल होकर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस में यह शिकायत भी दर्ज कराई गई है कि उसने बहन को जान से मारने की धमकी दी थीआरोपी और पीड़िता, दोनों ही फुफेरे भाई बहन हैं. यह भी पता चला है कि आरोपी राजकोट में अपने मामा के घर में रहता है और एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है. पुलिस ने बताया कि राजकोट शहर के तालुका पुलिस स्टेशन में 2 मई 2026 को एक 42 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने 22 वर्षीय भांजे के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (2), 78 (2), 351 (2) और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 और 10 के तहत शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी की मामी ने बताया है कि आरोपी उसका भांजा होने के कारण उनके साथ एक ही घर में ही रहता था. आरोपी ने दसवीं कक्षा में पढ़ रही अपनी बहन के साथ जबरन बलात्कार किया. उसने बार-बार उसके गुप्तांगों को छूकर और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित किया. साथ ही उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उस पर केरोसिन छिड़ककर उसकी हत्या कर देगा.

 

आरोपी ने पीड़िता के नाम पर उसका टैटू भी बनवाया है. इसके अलावा पीड़िता की तस्वीरें और उसके नाम के स्टेटस इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड करके आपराधिक कृत्य किया है. राजकोट के 22 वर्षीय युवक को शिकायत दर्ज होने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेशी के दौरान अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है. पुलिस ने जांच के लिए आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. फिलहाल उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है.

*रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

0

*रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी — अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को तलाश कर परिजनों से मिलाया गया, परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

रायगढ़:-माह अप्रैल में 36 गुम नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वालों पर पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

🚨 दिल्ली, जालंधर (पंजाब), अंबिकापुर, डभरा और चंद्रपुर तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, कई राज्यों और जिलों से गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित वापसी

🚨 थाना लैलूंगा ने सबसे अधिक 42 गुम इंसान ढूंढे, भूपदेवपुर ने माह में दर्ज सभी नाबालिगों को खोज निकाला

🚨 जूटमिल, पूंजीपथरा, कोतवाली सहित जिले के थाना क्षेत्रों की सक्रिय कार्रवाई से कई बिछड़े परिवारों का हुआ मिलन

🚨 एसएसपी का शशि मोहन सिंह संदेश — “नाबालिगों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने या शोषण करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जावेगी।”

*🚨बिलासपुर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई !*

0

*🚨बिलासपुर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई !*

 

बिलासपुर:- चकरभाठा पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 नग देशी प्लेन शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है।

 

📍 गिरफ्तार आरोपी :

कैलाश साहू (25 वर्ष)

निवासी – अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर

 

⚠️ क्या है पूरा मामला ?

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल CG-10 AF 2559 में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ट्रांसपोर्ट नगर सिरगिट्टी से चकरभाठा की ओर जा रहा है।

 

सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी ली।

 

🚔 जांच के दौरान बाइक की टंकी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 52 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

 

⚡ पुलिस ने:

✅ 52 नग देशी शराब जब्त

✅ मोटरसाइकिल जब्त

✅ आरोपी गिरफ्तार

 

जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹39,160 बताई जा रही है।

 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

🚨 चकरभाठा पुलिस की अपील:

अगर आपके आसपास कोई अवैध गतिविधि हो रही है तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें।

*गांजा तस्करी करने वाले पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*गांजा तस्करी करने वाले पर बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही, गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

👉 राजनांदगांव:-थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

👉 आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त।

👉 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 11,000 रूपये।

👉 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

👉 आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।

👉 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

आरोपी का नाम

 

महावीर यादव उर्फ टोबू यादव, पिता स्व. सतीश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी जमातपारा, शीतला मंदिर रोड, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

 

दिनांक 03 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महावीर यादव उर्फ टोबू यादव, शीतला मंदिर रोड, नेहरू पार्क के सामने अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के पास से हल्के पीले रंग के थैले में कुल 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11,000 रूपये है।

बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।