Home Blog Page 175

*धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में।*

0

♦️*धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में।*

 

♦️ *आरोपी 2 महीने से था फरार।*

 

♦️*आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है*

 

♦️ *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त*

 

♦️*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया*

 

**नाम आरोपी*

राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी पिता छोटकू सारथी उम्र 23 साल पता प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 

 

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेंद्र राजपूत निवासी चिंगराज पारा सरकंडा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03 2026 की रात्रि करीबन 10:00 बजे प्रभात चौक के पास होली त्यौहार के दिन आरोपी बब्बन सारथी उर्फ राजा सारथी द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था आज दिनांक 5. 5. 2026 को 2 महीने से फरार रहे आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमृत एवं अर्बन चैलेंज फंड की प्रगति की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और परिणामों पर दिया जोर*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमृत एवं अर्बन चैलेंज फंड की प्रगति की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और परिणामों पर दिया जोर*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में अतिरिक्त सचिव श्रीमती डी. थारा एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए देशभर में संचालित प्रमुख शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान मंत्री श्री साहू ने अमृत मिशन के अंतर्गत वित्तीय प्रदर्शन एवं भौतिक प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा समयबद्ध क्रियान्वयन एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने अर्बन चैलेंज फंड के परिचालन दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा करते हुए इसे नवाचार आधारित एवं सतत शहरी विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

 

बैठक में पुराने शहर क्षेत्रों एवं बाजारों के पुनर्विकास, शहरी गतिशीलता एवं अंतिम मील कनेक्टिविटी, गैर-मोटर चालित परिवहन, जल एवं स्वच्छता अवसंरचना तथा जलवायु-संवेदनशील शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

 

मंत्री श्री साहू ने स्पष्ट किया कि ऐसे परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो उच्च प्रभावकारी, विस्तार योग्य तथा दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक लाभ प्रदान करने वाली हों।

मंत्री श्री साहू ने शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नगर निकायों की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय स्वायत्तता, क्षमता निर्माण एवं आधुनिक प्रशासनिक प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

 

संतुलित एवं समावेशी शहरीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री साहू ने छोटे शहरों एवं उभरते शहरी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन शहरों को मजबूत अवसंरचना एवं बेहतर सेवाओं से सशक्त बनाना आवश्यक है, ताकि समग्र एवं समान विकास सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क, खुले स्थान एवं सामुदायिक क्षेत्रों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उन्नयन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि ये अधिक सुलभ, आकर्षक एवं नागरिकों के अनुकूल बन सकें।

 

बैठक के अंत में मंत्री श्री साहू ने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने एवं यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शहरी विकास से संबंधित योजनाएं आम नागरिकों के जीवन में ठोस, दृष्टिगत एवं स्थायी सुधार लाएं।

*स्वर्णा के स्थान पर एम.टी.यू.-1318 का उपयोग करें, किसान भाइयों*

0

*स्वर्णा के स्थान पर एम.टी.यू.-1318 का उपयोग करें, किसान भाइयों*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-एम.टी.यू.-1318 (धान 1318 किस्म) एक उन्नत एवं लंबी अवधि वाली धान की किस्म है। यह स्वर्णा (एम.टी.यू.-7029) की तुलना में अधिक उपज देने वाली, गिरने (लॉजिंग) के प्रति प्रतिरोधी तथा बेहतर गुणवत्ता वाली किस्म है। इसमें ब्लास्ट और झुलसा रोग के प्रति मध्यम सहनशीलता पाई जाती है।

इस किस्म की अवधि लगभग 150–155 दिन है तथा इसकी उपज क्षमता 50–55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है। इसके दाने पतले और मध्यम लंबे होते हैं। साथ ही यह शीत राट के प्रति भी मध्यम प्रतिरोधी है।

एम.टी.यू.-1318 सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त है तथा सिंचित परिस्थितियों में इसका प्रदर्शन और भी बेहतर रहता है।

किसान भाई अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों अथवा बीज निगम, खोखसा में मांग प्रेषित कर एम.टी.यू.-1318 (धान 1318 किस्म) का बीज प्राप्त कर सकते हैं।

*पैकेज ड्रिंकिंग वाटर विक्रेताओं व निर्माताओं तथा नशीली एवं मनः प्रभावी औषधियों के दुकानों की हुई जांच*

0

*पैकेज ड्रिंकिंग वाटर विक्रेताओं व निर्माताओं तथा नशीली एवं मनः प्रभावी औषधियों के दुकानों की हुई जांच*

 

*गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में यह अभियान 11 मई तक संचालित किया जाएगा। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पैकेज ड्रिंकिंग वाटर विक्रेताओं एवं निर्माताओं के दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पैकेजिंग प्रक्रिया एवं निर्माण/अवसान तिथि के सही अंकन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी दुकान संचालकों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं औषधि शाखा द्वारा नशीली एवं मनः प्रभावी औषधियों के थोक विक्रेताओं के यहां भी सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान एक औषधि का नमूना संकलित कर परीक्षण हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे औषधियों का विक्रय निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें तथा सभी लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित करें। अधिकारियों ने आमजनों से अपील पैकेज्ड पेयजल एवं खाद्य सामग्री का उपयोग करने से पूर्व उसकी निर्माण एवं समाप्ति तिथि की जांच अवश्य करने तथा नकली एवं अवैध उत्पादों से बचने के साथ ही सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त वस्तुओं का ही उपयोग करने समझाइश दी है।

*मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना:* 

0

*मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना:* 

 

*भवन के 24 हजार बकाया पर आनंद देवांगन को 08 हजार रूपए की मिली छूट*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से लंबित बिजली बिलों का भुगतान अब आसान हो गया है और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के देवांगन समाज भवन का 24 हजार से अधिक का बकाया था। समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने बताया कि योजना के तहत उन्हें 08 हजार से अधिक की छूट मिली, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हो गया और उन्होंने राहत महसूस की।

श्री देवांगन ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है और इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इस योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि में विशेष छूट दी जा रही है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक तथा अधिभार में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है, वहीं घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि में 50 प्रतिशत और अधिभार में पूर्ण छूट दी जा रही है। योजना में उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान के साथ-साथ किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार बकाया राशि का निपटान कर सकते हैं।

*सुशासन तिहार: शिविर में मिला राशन कार्ड, जयदेव गर्ग के घर लौटी खुशियां*

0

*सुशासन तिहार: शिविर में मिला राशन कार्ड, जयदेव गर्ग के घर लौटी खुशियां*

 

*जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव की कहानी लिख रहा है। गांव-गांव लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को राहत और संतोष मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम सुरदा में आयोजित सुशासन शिविर एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया। संगवाकापा निवासी श्री जयदेव गर्ग को लंबे इंतजार के बाद उनका नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ, जिससे उनके जीवन में बड़ी राहत मिली।

जयदेव गर्ग ने बताया कि राशनकार्ड के अभाव में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदना पड़ता था या दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने जनदर्शन में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिस पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही की। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का निराकरण कर शिविर में ही राशन कार्ड प्रदान किया। जैसे ही जयदेव गर्ग को अतिथियों के हाथों राशन कार्ड मिला, उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। जयदेव गर्ग ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला अभियान साबित हो रहा है।

*विकसित कृषि संकल्प अभियान: एडीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

 

 

*विकसित कृषि संकल्प अभियान: एडीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

 

*किसानों को मिलेगी आधुनिक तकनीक व योजनाओं की जानकारी*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली, // जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026” का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में 05 मई से 20 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीक एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने तथा फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। अभियान के तहत विशेषज्ञों की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन एवं अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

*जनदर्शन में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं*

0

*जनदर्शन में एडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं*

 

*नियमानुसार त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों मुंगेली, पथरिया और लोरमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक अपनी समस्याएं और मांगों को लेकर पहुंचे। अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से उनकी समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी और विभागवार अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम चमारी की अमरीका जांगड़े ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने, ग्राम उमरिया की लक्ष्मीन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मर्राकानो की सावित्री यादव ने घर के पास नाली निर्माण कराने, ग्राम घोरपुरा के सुरेन्द्र सिंह ने भूमि का सीमांकन कराने, ग्राम चिल्फी के सुनील कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार कराने, ग्राम चमारी के मानदास ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम करही के जीवन पात्रे ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने आवेदन सौंपकर निराकरण की मांग की। एडीएम ने अधिकारियों को नियमानुसार जनदर्शन में पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*गांव, गरीब एवं आमजनों के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा निरंतर कार्य: विधायक श्री मोहले*

0

 

*गांव, गरीब एवं आमजनों के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा निरंतर कार्य: विधायक श्री मोहले*

 

*आमजनों तक पहुंच रहा प्रशासन, यही है सुशासन: कलेक्टर*

 

*सुरदा में मिली आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली ,// सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजनों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। इसी तारतम्य में मुंगेली विकासखंड के ग्राम सुरदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला मैदान में 25 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर अनुसार आयोजित शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हुआ, बल्कि गांव को आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति जैसी महत्वपूर्ण सौगात भी मिली। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इस दौरान सुरदा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि शासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। गांव, गरीब एवं आमजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही आवास योजना और धान खरीदी जैसे प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। विधायक श्री मोहले ने विद्युत, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, राशनकार्ड, राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यथाशीघ्र राशन दुकान में जाकर ई-केवायासी कराएं, ताकि नियमित रूप से राशन मिल सके। उन्होंने कहा सभी राशनकार्डधारियों को समय पर राशन सामग्री नियमित रूप से मिलना सुनिश्चित किया जाए। विधायक श्री मोहले ने विद्युतीकरण में बेहतर करने के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने आमजनों को प्रेरित किया।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी शिविर के माध्यम से गॉव-गॉव पहुंचकर आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। यही सुशासन है। आमजनों को कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं है। शिविर में जिला प्रशासन की टीम एक ही जगह पर उपस्थित हैं। आमजन शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ उठाएं। कलेक्टर ने जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए जनभागीदारी पर जोर दिया और रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने तथा बारिश के पानी को बचाने प्रेरित किया।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 610 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 24 ग्रामीण एवं 09 शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों को पात्रतानुसार संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर शिविर का लाभ उठाने प्रोत्साहित किया।

 

*हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, इनमें पीएम आवास योजना के तहत 05 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा 15 हितग्राहियों को आवास पूर्ण प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 15 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश, कक्षा 08वीं और 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही गणवेश वितरण भी किया गया। इस दौरान 12 किसानों को केसीसी के तहत चेक, 10 श्रम कार्ड पंजीयन, एनआरएलएम अंतर्गत 50 समूह की महिलाओं को चेक, 11 किसानों को राजस्व अभिलेख, 05 किसानों को अरहर मिनी किट, 05 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 05 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 22 नोनी सुरक्षा योजना का प्रमाण पत्र, 02 हितग्राहियों को नाव जाल व आइस बॉक्स और 10 हितग्राहियों को ग्राफ्टेड पौधा व सीड वितरण कर लाभान्वित किया गया।

 

*06 मई को पथरिया के गंगद्वारी में होगा शिविर का आयोजन*

 

सुशासन तिहार अंतर्गत 06 मई को पथरिया विकासखण्ड के ग्राम गंगद्वारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पथरगढ़ी, सकेरी, खपरी, गंगद्वारी, पौंसरी, सोढ़ी (म.), मोहभट्ठा (सो.), जरेली, पेटुलकापा, भरेवा, सिलदहा, घुठेली, सोढ़ी (नि.), डिघोरा, परसदा, बेलखुरी, लमती, कलार जेवरा, खुटेरा, कपुवा, सिलतरा, छिन्दभोग, भठली, जुनवानी और जोता के आमजन शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

*डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा रोजगार का स्वरूप: “डिजिटल लेबर चौक” से जुड़ेंगे श्रमिक और नियोक्ता*

0

*डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा रोजगार का स्वरूप: “डिजिटल लेबर चौक” से जुड़ेंगे श्रमिक और नियोक्ता*

 

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली—छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है। यह अभिनव पहल राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से अब श्रमिकों को काम की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं नियोक्ता भी अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल श्रमिकों से सीधे जुड़ सकेंगे। ऐप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह श्रमिकों को उनके कौशल और अनुभव के आधार पर त्वरित रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

शासन की इस पहल से रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। इससे श्रमिकों को उनका उचित पारिश्रमिक मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर श्रमिक और ठेकेदार स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। उपयोग में सरल इस ऐप के जरिए तकनीक को सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। श्रम विभाग द्वारा जिला स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर श्रमिकों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। छत्तीसगढ़ शासन का उद्देश्य है कि तकनीक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक रोजगार के अवसर पहुंचाए जाएं और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।