Home Blog Page 174

*सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम: आवेदन मिलते ही हुआ नलकूप खनन*

0

 

 

*सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम: आवेदन मिलते ही हुआ नलकूप खनन*

 

*मोहतरा में पानी की समस्या का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

मुकेश साहू ब्यूरो  लोरमी मुंगेली,// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 01 मई से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम मोहतरा (पंचायत सुरेठा) में तत्काल कार्यवाही करते हुए नवीन नलकूप खनन का कार्य किया गया। ग्राम मोहतरा में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों द्वारा समस्या रखे जाने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही ट्यूबवेल ड्रिलिंग रिंग मशीन लगाकर नलकूप खनन कार्य किया गया। इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या अब समाप्त होने की उम्मीद जगी है और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित कार्यवाही से लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

*सुशासन तिहार बना आजीविका का सहारा: गंगाराम को मिला मत्स्य जाल और टैंक*

0

*सुशासन तिहार बना आजीविका का सहारा: गंगाराम को मिला मत्स्य जाल और टैंक*

 

*दानवखार के हितग्राही को शिविर में मिली त्वरित सहायता, बढ़ेगी आय का अवसर*

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर अब न केवल समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका को भी नई दिशा दे रहे हैं। इसी तारतम्य में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम छपरवा में आयोजित समाधान शिविर में अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम दानवखार निवासी गंगाराम खुसरो को मत्स्य जाल एवं टैंक प्रदान किया गया। गंगाराम खुसरो लंबे समय से मछली पालन कार्य से जुड़े हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से जाल नहीं होने के कारण मछली पकड़ना कठिन था और संग्रहण के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं थी।

ग्राम छपरवा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आवेदन मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें मत्स्य जाल और टैंक उपलब्ध कराया गया। अब इन संसाधनों के मिलने से मछली पकड़ना आसान हो गया है और टैंक के माध्यम से मछलियों को सुरक्षित रखने में भी सुविधा मिल रही है। गंगाराम ने बताया कि इस सहायता से उनकी आजीविका मजबूत होगी और आय में वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

*अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार हेतु मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी बिलासपुर में कराया गया भर्ती।*

0

*अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार हेतु मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी बिलासपुर में कराया गया भर्ती।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के संबंध में संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की गई।

 

दिनांक 02.05.2026 को थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबराभाट में लगभग 25-30 वर्ष की एक महिला, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, जो गाँव में लगातार इधर-उधर घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं महिला से पूछताछ की गई, किंतु वह अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ रही।

 

महिला की स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे थाना कोतवाली लाया गया एवं जिला अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने हेतु सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

माननीय न्यायालय द्वारा महिला की मानसिक स्थिति तथा उसकी पहचान, निवास स्थान एवं परिजनों की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराने का आदेश दिया गया। आदेश के पालन में दिनांक 05.05.2026 को उक्त महिला को विधिवत मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

 

*कबीरधाम पुलिस जिले वासियों से अपील करती है।* यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना कोतवाली, कबीरधाम/ पुलिस कंट्रोल रूम कबीरधाम मोबाइल नंबर-9479192499 को सूचित करें, जिससे महिला को उसके परिजनों से मिलाने में सहायता मिल सके।

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई – 90 पौवा देशी शराब एवं 01-मोटरसाइकिल जब्त, 02-आरोपी गिरफ्तार।*

0

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई – 90 पौवा देशी शराब एवं 01-मोटरसाइकिल जब्त, 02-आरोपी गिरफ्तार।*

 

 कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश में थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एवं अवैध गतिविधियों जैसे अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन, जुआ,सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक- 06/05/2026 को विश्वसनीय मुखबिर के सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर मरघट के पास घेराबंदी कर जांच की गई। कार्यवाही के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) विनायक वर्मा, पिता – धनेश वर्मा, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – बैहरसरी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम (2)

टेकराम वर्मा, पिता – रामेश्वर वर्मा, उम्र – 27 वर्ष, निवासी – बैहरसरी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम

बताया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 90 नग देशी प्लेन शेरा शराब (प्रत्येक 180 एम.एल.), कुल 16.200 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200/- रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50,000/- रुपये ) जब्त की गई। इस प्रकार कुल 57,200/- रुपये मूल्य की सामग्री जप्त कर विधिवत कब्जे में ली गई।

आरोपियों का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 179/2026 पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं सतत कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

*शराब कोचिये पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी।*

0

*शराब कोचिये पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी।*

🔹 शराब कोचिये से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये को किया गया जप्त। 

🔹 शराब कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

गिरफ्तार आरोपी – 

1. बहोरिक राम धनवार पिता स्व. पुनउराम धनवार उम्र 55 साल निवासी भरदैयाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर   :- श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना रतनपुर क्षेत्र में नशें के व्यापारियों/शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 05/04/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब निर्माण करने व बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर भरदैयाडीह के जंगल में बहोरिक धनवार के कब्जे 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये व शराब बनाने का बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, शशीकांत कौशिक, लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।

*पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उनके कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया*

0

*पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उनके कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया*

राजनंदगांव :-पद्मश्री श्रीमती फूलबसन बाई के प्रकरण में अपहरण की घटना को अपनी सजगता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस से विफल करने वाले पुलिस कर्मियों को आज पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उनके कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

 

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी—

 

1. निरीक्षक नवरतन कश्यप

2. आरक्षक कपिल श्रीवास्तव

3. आरक्षक सुखदेव साहू

*जिले में है उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता किसान भाई भ्रामक खबरों से रहे दूर*

0

*जिले में है उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता किसान भाई भ्रामक खबरों से रहे दूर*

 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले में सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरक वितरण और विक्रय पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। खरीफ 2026 हेतु कृषको की भूमि धारिता एवं फसल अनुसार वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों से संतुलित मात्रा में उर्वरकों का वितरण एवं विक्रय पॉश मशीन के माध्यम से किया जायेगा। ताकि उर्वरक वितरण सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से हो सके। जिले के उप संचालक कृषि राकेश शर्मा द्वारा सहकारी एवं निजी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि उर्वरक विक्रय के दौरान कृषक का नाम, आधार नंबर, फसल रकबा, फसल का नाम (जिसके लिए उर्वरक विक्रय किया जा रहा है), उर्वरक की मात्रा रजिस्टर में संधारित करना अनिवार्य होगा। उक्तानुसार निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कार्यवाही सुनश्चित की जावेगी। विभाग द्वारा कृषकों के हित में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों से अपील है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।

मुंगेली जिले के ग्राम पौनी एवं सरगांव में भक्त माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की कार्यक्रम में शामिल हुए*

0

*मुंगेली जिले के ग्राम पौनी एवं सरगांव में भक्त माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की कार्यक्रम में शामिल हुए*

 

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज मुंगेली जिले के ग्राम पौनी एवं ग्राम सरगांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

 

श्री साहू ने ग्राम पौनी में 10 लाख रुपये एवं ग सरगांव में 15 लाख रुपये की लागत से साहू समाज के सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये भवन समाज के सामाजिक समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित होंगे, जिससे समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति को मजबूती मिलेगी।

 

श्री तोखन साहू ने भक्त माता कर्मा के जीवन और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि माता कर्मा साहू समाज की आस्था, परिश्रम, त्याग और सामाजिक सम्मान की प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निरंतर प्रगति और सेवा के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के आदर्श केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

इसके पश्चात राज्य मंत्री ने नगर पालिका परिषद बोदरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें लगभग 99.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन, 25 लाख रुपये की लागत से साहू समाज के सामुदायिक भवन तथा 16.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित आकांक्षी शौचालय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

 

राज्य मंत्री ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप सरकार समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों का उल्लेख किया।

*पत्नी पर चरित्र पर शंका कर, हत्या करने के नियत से चूहा मार दवा पिलाने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*

0

*पत्नी पर चरित्र पर शंका कर, हत्या करने के नियत से चूहा मार दवा पिलाने वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*

 आरोपी के विरूद्ध पूर्व में हत्या एवं मारपीट का प्रकरण दर्ज है 

 आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर 

गिरफ्तार आरोपी-

1. रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

 

 

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया दिनांक 04.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति रामरतन सूर्यवंशी चरित्र शंका कर प्रार्थिया को हमेशा मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था। दिनांक 08.04.2026 को सुबह करीबन 08.00 बजे इसका पति रामरतन घर में बहुत चूहा हो गये है कहकर चूहा मारने की दवाई लेकर आने बोलने पर प्रार्थिया गांव के किराना दुकान से चूहा मारने की दवाई खरीद कर घर आयी। उसके बाद इसका पति रामरतन, प्रार्थिया को कुमीहा खार से लकडी लेकर आते है कहकर ले गया और प्रार्थिया को जबरदस्ती चूहा मार दवाई को खिला दिया जिससे प्रार्थिया बेहोश हो गयी थी जिसे ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था तीन दिन बाद होश आने पर घटना की बात को अपने लडका को बतायी है। प्रार्थिया की पति रामरतन सूर्यवंशी द्वारा, प्रार्थिया की हत्या करने की नियत से चूहा मार दवाई को जबरदस्ती खिलाया है यदि प्रार्थिया की समय पर ईलाज नहीं होता तो प्रार्थिया की मृत्यु हो जाती, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी रामरतन सूर्यवंशी की पता साजी कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध घटित स्वीकार करने पर आरोपी रामरतन सूर्यवंशी पिता पुनीराम सूर्यवंशी उम्र 65 साल निवासी ग्राम मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले मे गुम हुये 29 बालिका, 48 महिला, 17 पुरूष कुल 94 व्यक्तियों को 01 माह मे किया गया सकुशल बरामद*

0

*ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले मे गुम हुये 29 बालिका, 48 महिला, 17 पुरूष कुल 94 व्यक्तियों को 01 माह मे किया गया सकुशल बरामद*

 

➡️ *जिला मुंगेली पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, विशेष अभियान के तहत व्यापक अभियान चलाकर गुमशुदा महिला-पुरुष एवं बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली➡️ *मुंगेली जिले के सभी थाना/चौकियों के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये माह अप्रैल में जिले, राज्य एवं अन्य राज्यों से गुम बालिकाओं तथा महिला, पुरूष को किया गया दस्तयाब*

 

➡️ *गुम व्यक्ति ,बालिकाओं को वापस पाकर 94 परिवारों के चेहरें मे आई खुशियां तथा मुंगेली पुलिस का किया आभार*

 

*मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला मुंगेली के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक *“ऑपरेशन मुस्कान”* को प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की समीक्षा करते हुये पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर उनके संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही थी, पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र, एवं अन्य जिलों/राज्यों (उत्तरप्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, हैदराबाद एवं अन्य राज्यों) की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोजबीन की गई। इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं संभावित स्थानों पर सतत् निगरानी रखी गई।

अभियान के फलस्वरूप *दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026* तक *”ऑपरेशन मुस्कान”* के तहत 29 बालिका, गुमशुदा 48 महिला एवं 17 पुरुषों (कुल 94) को विशेष अभियान के तहत सकुशल दस्तयाब किया गया, दस्तयाब किए गए सभी व्यक्तियों एवं बच्चों को विधिवत कार्रवाई पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, अपने परिजनों को सकुशल पाकर परिवारजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई परिजनों ने भावुक होकर मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की गई।

संपूर्ण अभियान मुंगेली पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की खोजबीन हेतु निरंतर अभियान चलाये जा रहे है।