Home Blog Page 176

*कोकराझार में कमाल: तोखन साहू के नेतृत्व में 9 में 8 सीटों पर ऐतिहासिक जीत*

0

*कोकराझार में कमाल: तोखन साहू के नेतृत्व में 9 में 8 सीटों पर ऐतिहासिक जीत*

 

नई दिल्ली/कोकराझार/बिलासपुर।

असम विधानसभा चुनाव में कोकराझार लोकसभा क्षेत्र ने अभूतपूर्व परिणाम देते हुए 9 में से 8 सीटों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को विजय दिलाई है। इस बड़ी सफलता के केंद्र में रहे केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, जिनकी रणनीतिक सोच, संगठनात्मक कौशल और निरंतर जमीनी सक्रियता ने चुनावी परिदृश्य को निर्णायक रूप से प्रभावित किया।

 

प्रवासी प्रभारी के रूप में श्री साहू ने लगभग दो माह तक क्षेत्र में सघन प्रवास किया। 42 दिनों तक लगातार जमीनी स्तर पर डटे रहकर उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, उन्हें जिम्मेदारियों के साथ जोड़ना और एक मजबूत टीम का निर्माण करना—यही इस जीत की सबसे बड़ी ताकत बनी।

 

प्रत्याशी चयन, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क अभियान और प्रचार-प्रसार जैसे सभी महत्वपूर्ण आयामों में उनकी सीधी भागीदारी रही। क्राइसिस मैनेजमेंट में उनकी त्वरित निर्णय क्षमता ने चुनावी चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया और विपक्ष की रणनीतियों को निष्प्रभावी बनाया। स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता से सीधा संवाद स्थापित करना भी इस सफलता का प्रमुख कारण रहा।

 

इनके प्रवास क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की जनसभाओं ने चुनावी माहौल को और सशक्त किया, जिनमें व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।

 

विजेता सीटों का विवरण—

 

1. कोकराझार – सेवली मोहिलारी (BPF)

 

2. गोसाई गाँव – सभाराम बसुमतारी (BPF)

 

3. बाउकुंगरी – रुपम चंद्र राय (BPF)

 

4. दोतमा – रवि राम नारजारी (BPF)

 

5. बिजनी – अरुप कुमार डे (BJP)

 

6. सिडली (चिरांग) – पानी राम बम्ह (BPF)

 

7. मानस – थानेश्वर बसुमतारी (BPF)

 

8. बक्सा – मानेश्वर बम्ह (BPF)

 

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह जीत केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि सशक्त संगठन, निरंतर नेतृत्व और जमीनी रणनीति का परिणाम है।

 

वहीं, इस सफलता के बाद वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने साथ मिलकर जीत की खुशियां मनाईं। श्री खट्टर द्वारा साझा की गई तस्वीर में दोनों नेता उत्साहपूर्ण माहौल में जश्न मनाते नजर आए।

 

इस दौरान श्री खट्टर का सोशल मीडिया पर साझा किया गया तंज— “झालमुड़ी का ‘झाल’ टीएमसी को बहुत जोर से लगा है..” — भी चर्चा का विषय बना रहा और लोगों के बीच व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

 

अंततः, असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर अपना विश्वास दोहराया है।

*गौ मांस काटने वाला आरोपी गिरप्तार।*

0

*गौ मांस काटने वाला आरोपी गिरप्तार।*

 

नाम आरोपी- सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 53 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

जप्ती वास्तु 1-माँस के टुकड़े वजनी लगभग 07 किलोमीटर

 

2- मांस काटने में प्रयुक्त एक टंगली।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- दिनांक 04.05.2026 को जय गुप्ता निवासी बेलगहना द्वारा चौकी बेलगहना में

उपस्थित आकर ग्राम करहीकछार बिजली आफिस के बगल में रहने वाले सुरेश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति के द्वारा गौ मांस हडडी रखने काटने के सबंध में सूचना दी गई। उक्त सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये तड़के सुबह आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी निवासी करहीकछार के घर में रेड किया गया, जहां आरोपी अपने आंगन में बैठकर गौ मांस को टंगली से काटकर छोटे छोटे टुकड़े करते पकड़ा, पुलिस के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जीवित एवं मृत गाय भैसं को काट कर उसके मांस को सुखा कर रखना एवं मांस को खाने के लिये रखना बतलाया। जिस पर बेलगहना पुलिस के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये 07 किलोग्राम कटा हुआ गौ मांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त टंगली जप्त कर आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 53 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के विरूद्ध अपराध कमांक 00/2026 धारा 5,10 छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है।

*जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से पीडिता हुई गर्भवती आरोपी गिरफ्तार*

0

*जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से पीडिता हुई गर्भवती आरोपी गिरफ्तार*

’’ आरोपी द्वारा पीडिता का कराया गर्भपात।

’’ आरोपी व उसका पिता पीडित पक्ष को दे रहा था धमकी।

’’ आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

’’ नाम आरोपी – 1. बलराम साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार सम्बलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

                    2. रमेश कुमार साहू पिता अजीत राम साहू उम्र 46 वर्ष निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 03.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी बलराम साहू पीडिता के साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था जिस पर पीडिता गर्भवती हो गयी थी। आरोपी द्वारा पीडिता का आर्बोशन का टेबलेट खिलाकर गर्भपात कराया था तथा अपने पिता के साथ पीडिता के घर आकर परिजन को जान से मारने की धमकी दिये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी बलराम साहू व रमेश कुमार साहू को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित कराना पाये जाने पर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर दिनांक 04.05.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

*फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

0

➡️ *फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

 

➡️ *मामले पूर्व में भी 06 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, मामले के फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है*। 

 

➡️ *आरोपी बैंक में नौकरी लगाने के लिए पीड़ितों का साक्षात्कार लिया था और पीड़ितों से 30,000 रुपये लिया था।*

 

➡️ *दिनांक 04/05/2025*

 

➡️ *अपराध क्र. 279/2024 धारा 318(4), 338, 336, 340, 3 (4) Bns*।

 

➡️ *नाम आरोपी*—*पंकज टण्डन पिता स्व. नंदराम टंडन उम्र 31 साल ग्राम मलदाकला थाना हसौद जिला सक्ती।*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण — प्रार्थी जीवराखन कावड़े एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा का रिपोर्ट दर्ज कराया था की आरोपी पंकज, रेखा साहू, मन्दिरदास, अनिल भास्कर, सुभद्रा महंत , एवं अन्य के द्वारा ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोल कर 06 व्यक्तियों कों फर्जी न्युक्ति प्रमाण पत्र देकर फर्जी बैंक चला रहा है , रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , दौरान विवेचना आरोपी (१) अनिल भास्कर पिता रामभरोसे उम्र 40 साल, ग्राम दुमहानी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगगढ़ बिलाईगढ़ को दिनांक 04,10,2024 को गिरफ्तार, (२) नरेन्द्र साहू पिता रामाधार साहू उम्र 30 साल ग्राम कुंवामालगी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को दिनांक 23.10.2025 को गिरफ्तार (३) हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर पिता पारस राम उम्र 31 वर्ष ग्राम तालदेवरी थाना बिर्रा को दिनांक 28.03.2025 गिरफ़्तार, (04) टुकेश्वर दास महंत को दिनांक 23.09.2025 को गिरफ्तार, आरोपिया सुभद्रा महंत को दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा चुका है, प्रकरण में शेष फरार आरोपियों के विरुद्ध धारा 193(8) BNSS के तहत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदया सक्ति, डाँ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आज दिनांक 04.05.2026 को प्रकरण के फरार आरोपी पंकज टंडन को पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल , शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

*दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

0

➡️ *दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

 

➡️ *दिनांक 04/05/2026*

 

➡️ *अपराध क्र. 107/2026 धारा 64(1), 296, 351(3), 331(4) Bns*।

 

➡️ *नाम आरोपी- शिवकुमार कुर्रे पिता से. आनंद राम कुर्रे उम्र 25 साल ग्राम अमेरा डीह थाना मालखरौदा, जिला सक्ती।*

 

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 21.03.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पति बाहर काम करता है, पीड़िता घर में अकेली रहती थी, पीड़िता को विगत एक माह पहले से शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था की दिनांक 17.11.2025 के रात्रि पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध का एवं गंभीर प्रकृति का होने से *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, श्री डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आरोपी शिवकुमार कुर्रे जो घर आया हुआ था को उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 04.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में स.उ.नि. आदित्य सिंह , आरक्षक सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*जिला बेमेतरा, चौकी देवकर पुलिस की मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही।* 

0

*जिला बेमेतरा, चौकी देवकर पुलिस की मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही।* 

 

 *• 05 नग गौवंश (भैंस-पड़वा) से भरी पीकअप वाहन, जुमला कीमती करीबन 5 लाख 76 हजार रूपये सहित आरोपी गिरफ्तार।* 

 

 *• एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल।*

 

बेमेतरा:-प्रकरण में आरोपी 01. ईरसाद खान पिता हनीफ खान उम्र 22 वर्ष, निवासी चीमटोला थाना लांजी जिला बालाघाट (म.प्र.), 02. गोविन्द मरावी पिता स्व. सुखमन सिंह उम्र 70 वर्ष, निवासी बगदेही, थाना लांजी जिला बालाघाट (म.प्र.) को 03 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को माननीय न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*थाना जीआरपी की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश लाखो के जेवरात हुये बरामद*

0

*थाना जीआरपी की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश लाखो के जेवरात हुये बरामद*

जबलपुर द्वारा जीआरपी थाना जबलपुर के क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु टीम गठित कर गर्मियों की भीड भाड मे हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जो दिनाँक 03/05/2026 को थाना जीआरपी जबलपुर की टीम व्दारा विशेष चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म नं.6 के आउटर इटारसी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जो पूछताछ के दौरान आना कानी करता प्रतीत जिससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आज से 10-11 माह पूर्व हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर डिब्बे से एक पिड्डू बैग जिसमें सोने चांदी के जेबरात दो मोबाइल व कागजात चोरी करना स्वीकार किया चोरी के जेबरात बेंचने के लिये जबलपुर आना व बिक नही पाने के कारण वापस अपने साथ कटनी लेकर जाना बताया थाना हाजा में पूर्व से पंजीबद्ध अपराध का मिलान घटना से होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने के चेन, सोने की दो बाली, एक छोटा लाकिट (ज्यूतिया), एक जोड़ी चाँदी की पायल, कुल कीमती 2,58,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरप्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना में अन्य प्रकरण चोरी के मामले के दर्ज है जिसका माननीय न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था वारंट के पालन में भी आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l

*साधारण परिवारों की असाधारण बेटियां: जिले की 03 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान*

0

*साधारण परिवारों की असाधारण बेटियां: जिले की 03 बालिकाओं ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान*

 

*कबड्डी अकादमी हुआ चयन, गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का सपना साकार*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// जिले की तीन होनहार बेटियों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले की तीन बालिकाओं का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह पूरे अंचल के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। लोरमी विकासखंड के ग्राम डिंडोरी की तीन होनहार बेटियों सोनम कैवर्त, श्वेता भास्कर और स्वाति पट्टा ने राज्य स्तर पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद इन बेटियों ने अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कठोर परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। इनके माता-पिता कृषि और मजदूरी से जीवनयापन करते हैं, लेकिन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों के सपनों को कभी थमने नहीं दिया। इन तीनों खिलाड़ियों का चयन स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई (बिलासपुर) स्थित आवासीय कबड्डी अकादमी में वर्ष 2026-27 के लिए हुआ है। यह चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय अंचलों में छिपी प्रतिभा का प्रमाण है।

अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित आवास, संतुलित आहार, आधुनिक खेल सामग्री और एनआईएस प्रशिक्षित अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही पढ़ाई जारी रखने की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। खिलाड़ियों की फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह सफलता जिले के अन्य युवाओं, विशेषकर बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दर्शाता है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

*लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

0

*लघु वनोपज से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: रैंप योजना अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। भारत सरकार की रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत धरोहर क्लस्टर, बंधवा (विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली) में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (लघु वनोपज) आधारित फूड प्रोसेसिंग विषय पर तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 3 मई 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण सीएसआईडीसी (CSIDC) के बैनर तले तथा एनआईएमएसएमई (NIMSME), हैदराबाद के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूहों की 33 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक आनंद शर्मा ने प्रतिभागियों को लघु वनोपज से मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, बाजार की मांग के अनुसार मार्केटिंग रणनीतियों, आकर्षक एवं टिकाऊ पैकेजिंग डिजाइन तथा आवश्यक प्रमाणन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। इसके साथ ही इच्छुक प्रतिभागियों के लिए निशुल्क उद्यम पंजीयन प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है, ताकि वे अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप देकर आगे बढ़ सकें। इस पहल से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन*

0

*वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन*

 

*अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन मैदान में, छपरवा में हुआ पहला शिविर*

 

*उप स्वास्थ्य केंद्र छपरवा के उन्नयन के लिए 19.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी/मुंगेली / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार क निर्देशानुसार आज जिले के सुदूर वन क्षेत्र में स्थित ग्राम छपरवा से सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आयोजित इस शिविर ने प्रशासन की सक्रियता को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संदेश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनो की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इस दौरान पहुंचने वाले आमजनों को गर्मी से राहत दिलाने मनियारी नीर प्याउ घर में स्वच्छ पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 277 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र छपरवा के उन्नयन के लिए 19.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

शिविर में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन प्रकरण सहित अन्य योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी ने बताया कि जिले में 24 ग्रामीण एवं 09 शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम श्री पुजारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में नागरिक शिविरों में अपनी शिकायत, मांग और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

 

*हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर किया गया लाभान्वित*

 

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। पंचायत विभाग की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 50 हितग्राहियों को 21 लाख रूपए का चेक, 50 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 62 हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृति आदेश, मनरेगा अंतर्गत 05 हितग्राहियों को जाब कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन अंतर्गत 03 एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 03 बच्चों को आधार कार्ड, 03 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी, 04 को नोनी सुरक्षा बांड पेपर, 10 को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, मछली पालन विभाग द्वारा 04 नाव जाल एवं आइस बॉक्स, 10 को नवीन राशनकार्ड, 11 हितग्राहियों को केसीसी के तहत 05.07 लाख रूपए का चेक, 10 कृषकों को अरहर, 06 आयुष्मान कार्ड, 02 वय वंदना कार्ड, 03 आभा आइडी कार्ड के साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पौधा वितरण कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं के छात्र प्रेमसागर सोनी एवं कक्षा 12वीं की छात्रा सुमन ध्रुव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लोरमी, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*05 मई को ग्राम सुरदा में होगा शिविर का आयोजन*

 

सुशासन तिहार अंतर्गत 05 मई को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सुरदा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कंतेली, बोधापारा, लैकडुम, दुल्लापुर (सो.), भरूवागुड़ा, देवरी, जमकोर, सुरदा, सुरेठा, अमलीडीह, बैहाकापा, संगवाकापा, देवगांव, सुरीघाट, खुजहा, चारभाठा, नवागांव (घु.), छटन, फंदवानी, गोपतपुर, गस्तीकापा, दामापुर (छ.) सेमरकोना, सिल्ली और दाबो के आमजन शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।