Home Blog Page 170

*विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण*

0

*विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण*

*वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं था नाम, जल्द दिलाया जाएगा आवास- जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद*

*समाधान शिविर में हितग्राही का बनवाया गया राशन कार्ड और जॉब कार्ड*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 21 हजार आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। ऐसे हितग्राही जो पूर्व में छूट गए थे, उनके लिए भारत सरकार से विशेष आग्रह कर राज्य शासन द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त कर उनका पुनः सर्वे कार्य जारी है, जो एक-दो दिनों में पूर्ण हो जाएगा। सर्वे पूर्ण होते ही पात्र हितग्राहियों को तत्काल आवास स्वीकृत किए जाएंगे।

सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो के संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर के दौरान एक हितग्राही जो विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार से आते हैं अपना आवेदन लेकर शिविर में आये थे। उनका परिवार पूर्व में छत्तीसगढ़ में निवास नहीं कर रहा था, वे उड़ीसा में ही रह रहे थे। जिसके कारण वर्ष 2011 एवं वर्ष 2018 की आवास सर्वे सूची में उनके परिवार को शामिल नहीं किया जा सका था, हाल में वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कराए गए नवीन सर्वेक्षण के दौरान भी उक्त परिवार ग्राम में निवासरत नहीं था, तब वे उड़ीसा में निवास कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों पूर्व ही वे छत्तीसगढ़ आये थे। उसके वापस लौटने के बाद उनके परिवार का सर्वे पीएम जनमन योजना के तहत पूर्ण कर लिया गया है और उसे शीघ्र ही आवास स्वीकृत कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के जिले में अलग अलग बसाहटों में निवासरत होने के कारण बार बार सर्वे कराकर हितग्राहियों को जोड़ने का कार्य भी किया गया है। ऐसे परिवार जिनका पूर्व में सर्वे नहीं हुआ था, ऐसे शेष पात्र परिवारों हेतु सर्वेक्षण पूर्ण कर सूची तैयार कर ली गई है तथा भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने की प्रतीक्षा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु सतत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उड़ीसा में होने के कारण उक्त परिवार का राशन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपूर्ण थे, जिसे अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए समाधान शिविर में ही बनाने का कार्य किया गया। जहां उनका राशन कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड तत्काल बनाया गया तथा आयुष्मान कार्ड के लिए भी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। इसके साथ ही उन्हें आश्वश्त किया गया कि शासन प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है।

*➡️ *फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

0

➡️ *फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|

➡️ *नाम आरोपी- विनीत पिता करण सिंह उम्र 23 साल ग्राम हरेई टोली थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.) हाल मुकाम बिलासपुर सिटी कोतवाली बिलासपुर*|

शक्ति➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 07.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता से आरोपी का इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, आरोपी के द्वारा पीड़िता को मोबाइल बात करने के लिए दिया था जिसे दिनाक 11.03.2026 को अपने द्वारा दिया गया मोबाइल एवं पीड़िता के मोबाइल को ले गया था । पीड़िता की मोबाइल से दोनों का संयुक्त फोटो को एडिट कर बदनाम करने की नियत से पीड़िता के रिश्तेदारों को वॉट्सएप के माध्यम से वायरल किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध का एवं गंभीर प्रकृति का होने से *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी की आरोपी मालखरौदा आया हुआ था जिसका पता चलने पर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 08.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. गोपाल सिदार, दामोदर जयसवाल, आरक्षक नन्हू राम उराव सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

*06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार*

0

*06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार*

नाम आरोपी – भारत लाल कुम्हार पिता भुवन लाल उम्र 57 साल निवासी नगरदा थाना नगरदा जिला सक्ती छ.ग.

शक्ति:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सक्ति डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से) के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के कुशल मार्ग निर्देशन में प्र. आर. 327 देव कुमार बरेठ क़ो सुचना मिला कि ग्राम नगरदा के पिलारी नहर के पास ग्राम नगरदा का भारत लाल कुम्हार अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा हैं जिस पर हमराह स्टाप एवं गवाहों के मुखबीर के बताये अनुसार रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी भारत लाल कुम्हार अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा मिला जिसके कब्जे से एक पीले रंग के थैला के अंदर पीले रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर एवं एक लीटर सफ़ेद बॉटल में भरा करीबन 01 लीटर कूल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/रू बिक्री करने हेतु रखा पाए जाने पर आरोपी भारत लाल कुम्हार क़ो शराब रखने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में धारा 94 BNSS का नोटिस देकर तामिल कराया गया जो शराब रखने एवं बिक्री करने के सम्बन्ध में वैध दस्तावेज नहीं होने देने पर मौके पर गवाहों के समक्ष उक्त महुआ शराब क़ो जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया आरोपी भारत लाल कुम्हार पिता भुवन लाल कुम्हार उम्र 57 वर्ष साकिन नगरदा थाना नगरदा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी क़ो दिनाँक 07/05/2026 क़ो गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं!
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, प्र. आर. 327 देव कुमार बरेठ, आर. 270 सुभाष कटकवार, 209 दिलीप सिदार, आर. रूप सिंह कँवर, आर. 160 कृष्ण कुमार सिदार, आर. 381 खगेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना*

0

*नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना*

*गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े – केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तोखन ने दी सभी को बधाई*

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता: तोखन साहू*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 60 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना से समाज में समानता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना से जहां गरीब परिवारों को अपने बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, वहीं इस योजना के क्रियान्वयन से विवाह में होने वाले फिजूल खर्ची पर भी लगाम लगा है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

श्री साहू ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, लखपति दीदी सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सहायता साबित हो रही है। उन्होंने नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना आर्थिक संबल के साथ दो परिवारों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस योजना के तहत पात्र जोड़ों का विवाह कराने पर गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नुलाल मोहले, जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, डीपीओ श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ग्राम विजयपुर, तखतपुर में सुशासन तिहार में हुए शामिल*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने ग्राम विजयपुर, तखतपुर में सुशासन तिहार में हुए शामिल*

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर आमजन से प्राप्त लगभग 100 मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है, जिससे शासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

*मुंगेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रशासन एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

0

*मुंगेली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भव्य स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रशासन एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- तोखन साहू, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद ने आज मुंगेली जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित मुंगेली प्रवास एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुंगेली के विधायक पुन्नू लाल मोहले के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न समाजों के सामाजिक प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 10 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुंगेली जिले को लगभग ₹320 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूज्य गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप एवं माता कर्मा की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई गति मिली है। मुंगेली जिले को मिलने वाली विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, जनसुविधाओं एवं सामाजिक विकास को नई दिशा देंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी समाजों एवं नागरिकों में उत्साह का वातावरण है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्री साहू ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं आमजन की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए।

बैठक उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी,जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित सतनामी समाज, राजपूत समाज, साहू समाज, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*सामूहिक विवाह में 40 जोड़ों ने की जीवन की नई शुरुआत, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं*

0

सामूहिक विवाह में 40 जोड़ों ने की जीवन की नई शुरुआत, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं

0.मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, संस्कार और संवेदनशील शासन का स्वर्णिम उदाहरण है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज 40 जोड़ों ने अपने नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत की इस अवसर पर कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी और उनके परिवारजनों से मिलकर बधाई दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत प्रतीक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनकर बेटियों के सम्मानजनक भविष्य की मजबूत नींव रख रही है यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच और संकल्प का प्रमाण है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है यह योजना समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रही है मैं सभी नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करती हूँ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहयोग की योजना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटियों का विवाह कई बार आर्थिक चुनौती बन जाता है ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आती है और सामाजिक सहभागिता के साथ बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह को सुनिश्चित करती है पुरे सामाजिक रीती-रिवाज के साथ विवाह की यह परंपरा अपने आप में एक मिसाल है विधायक भावना बोहरा ने नवदंपत्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन होता है उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि परिवार और समाज की मजबूती से ही राष्ट्र सशक्त बनता है भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत संवेदनशील और जनहितकारी पहल है हमारी सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है हमारी प्राथमिकता है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे पंडरिया विधानसभा के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब परिवारों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी*

 *• मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट आईपीएल सट्टा रैकेट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की बडी कार्यवाही।

 *• आईपीएल ऑनलाइन सट्टा के एक प्रकरण में 10 आरोपियों से 10 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 195,000/- रूपये, नगदी 40,000/- रूपये, जुमला रकम 235,000/- रूपये, (02 लाख 35 हजार रूपये) जप्त।

         

      बेमेतरा :- गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 01. महेन्द्र सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं.19 बाजार पारा

बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा।

02. भोजराम साहू उर्फ भोजू पिता छोटूराम उम्र 36 साल साकिन सिंघौरी वार्ड 13 बेमेतरा थाना बेमेतरा।

03. अरविंद वर्मा पिता विनोद वर्म उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

04. राहुल वर्मा पिता लेखू वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

05. राजेश वर्मा पिता चमरू वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

06. गिरधारी वर्मा पिता स्व. बिहारी लाल वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 20 कुर्मीपारा बेमेतरा थाना बेमेतरा।

07. संजय मिर्झा पिता स्व. पुनितराम मिर्झा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 06 मोहभटठा बेमेतरा थाना बेमेतरा।

08. गौरव वर्मा पिता विजय वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 20 गौटियापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

09. तुस्कंद विनायक साहू पिता बलदाउ प्रसाद साहू उम्र 28 साल निवासी बिलाई हाल वार्ड 03 कचहरीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।

10 .नीलेश साहू पिता दीनाराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 19 गौटियापारा बेमेतरा।

*ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई नहीं होने से फिर गई दो जान, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल*

0

*ओवरलोड ट्रेलरों पर कार्रवाई नहीं होने से फिर गई दो जान, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:– जिले में कोलवॉशरी से निकलने वाले ओवरलोड ट्रेलरों का मुद्दा एक बार फिर गंभीर हो गया है। बलौदा थाना क्षेत्र के बिरंगहनी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सगे भाई-बहन संजय कुर्रे और अंजुलता कुर्रे की मौत ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और परिवहन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार ठड़गा-बहरा बिरंगहनी चौक के पास कोयले से भरी एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोलवॉशरी से रोजाना गुजरने वाले कई ट्रेलर क्षमता से अधिक कोयला लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरोप है कि कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और बिना कंडक्टर के वाहन संचालित किए जा रहे हैं। भारी ओवरलोडिंग के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होते हैं और लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की जाती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

हादसे के बाद बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रेलर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड ट्रेलरों पर तत्काल कार्रवाई, नियमित जांच अभियान और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

*समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण*

0

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

0.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन तिहार -2026 का आयोजन किया गया है जिसके अंतर्गत 1 मई से 30 जून तक समाधान शिविर का आयोजन किया गया है जहाँ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जाएगा यह अभियान शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा इस अवसर पर आज पंडरिया नगर में सिशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक भावना बोहरा ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं और उपस्थित अधिकारीयों को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सुशासन, सेवा और विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आवास एवं अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है आज पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य, 35 हजार पीएम आवास, 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 की आर्थिक सहायता, 500 किलोमीटर से अधिक की बहुप्रतीक्षित सड़कों की सौगात, 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण जैसे कई सौगात सुशासन की भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा को मिले हैं वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की गति लगातार तेज हो रही है दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति हो रही है, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में 3500 से अधिक पक्के आवास की स्वीकृति, 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव में बिजली और नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है यही सुशासन की असली पहचान है भावना बोहरा ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और सेवा भावना का प्रतीक है पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी शासन स्थापित हुआ है समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर सरकार जनता के द्वार तक पहुंच रही है आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा को विकास और सुविधाओं के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो समाधान शिविर में नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी , समस्त पार्षदगण, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन,सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

————————————–