Home Blog Page 16

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ: आदिशक्ति माँ महामाया के दरबार में 30,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जगमग हुआ शक्तिपीठ

0

शारदीय नवरात्रि प्रारंभ: आदिशक्ति माँ महामाया के दरबार में 30,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित, जगमग हुआ शक्तिपीठ

*रतनपुर:* छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और मंदिरों के शहर कहे जाने वाले रतनपुर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ हो गया है। 51 शक्तिपीठों में से एक, आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में इस वर्ष *30,000 तीस हजार मनोकामना ज्योति कलश* प्रज्वलित किए गए हैं। कलशों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा है और हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब माँ के दर्शन के लिए उमड़ रहा है।

### अभिजीत मुहूर्त में हुई कलश स्थापना

मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पं. सतीश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर सुबह 5 बजे माँ का नव श्रृंगार, अभिषेक और नए वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापना की गई। सुबह 7 बजे से ज्योति कलश प्रज्वलन शुरू हुआ जो शाम तक चला। मान्यता है कि इन ज्योतियों को नौ दिनों तक अखंड बनाए रखा जाता है।

पिछले वर्षों में यहाँ 25 हजार से 31 हजार तक ज्योति कलश जलाने का रिकॉर्ड रहा है। इस वर्ष तांबे और पीतल के कलशों में घी की ज्योत जलाई गई है, जिसमें करीब 100 से अधिक आचार्य लगातार 9 दिनों तक शतचंडी यज्ञ, दुर्गा सप्तशती पाठ और जसगीत का अनुष्ठान करेंगे।

### क्यों खास है महामाया मंदिर?

बिलासपुर से 25 किमी दूर स्थित यह मंदिर 11वीं शताब्दी में कलचुरी वंश के राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा बनवाया गया था। यह दक्षिण कोसल की कुलदेवी और रतनपुर राज्य की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं।

मान्यता के अनुसार यहाँ *देवी सती का दाहिना स्कंध* गिरा था, इसलिए इसे *कौमारी शक्तिपीठ* कहा जाता है। भगवान शिव ने स्वयं प्रकट होकर इसे यह नाम दिया था। मंदिर के गर्भगृह में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती तीनों स्वरूपों में माँ विराजमान हैं। यही कारण है कि नवरात्रि में यहाँ की गई पूजा कभी निष्फल नहीं होती।

### प्रशासन के व्यापक इंतजाम

शारदीय नवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

– मंदिर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

– गर्भगृह के शुद्धिकरण के बाद भक्तों के लिए वर्चुअल स्क्रीन और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था।

– मंदिर परिसर में रोज भंडारे का आयोजन।

– कालभैरव मंदिर के दर्शन के बाद ही यात्रा पूर्ण मानी जाती है, इसलिए वहां भी विशेष व्यवस्था।

रतनपुर को चतुर्युगी नगर भी कहा जाता है, जहाँ कलचुरी काल के तालाब और प्राचीन मंदिर आज भी मौजूद हैं।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड से भी श्रद्धालु माँ महामाया के दरबार में मनोकामना ज्योत जलाने पहुंच रहे हैं। भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से जलाई गई मनोकामना ज्योत से संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

> *नवरात्रि में 30 हजार दीपों की रोशनी सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, एकता और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।*

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नवरात्रि पर माँ महामाया, श्री गिरजाबंध हनुमान एवं माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन-पूजन*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नवरात्रि पर माँ महामाया, श्री गिरजाबंध हनुमान एवं माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन-पूजन*

रतनपुर/मल्हार, छत्तीसगढ़।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नरात्रि के प्रथम दिवस पर श्री साहू ने रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर में सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात उन्होंने रतनपुर स्थित श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वे बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी द्वारा आयोजित ‘ध्वजा यात्रा बेलतरा-2026’ में सम्मिलित हुए। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति जन-आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसी क्रम में श्री तोखन साहू ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार स्थित पवित्र माँ डिडनेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने माँ आदिशक्ति से प्रार्थना की कि सभी देशवासियों पर उनकी कृपा बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

*ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्री साहू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने, उच्च शिक्षा की तैयारी करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने ग्राम मटिया के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*दस साल की मेहनत, हजारों पौधे और हरित मुंगेली का संकल्प—स्टार्स ऑफ टुमॉरो को मिला राज्यस्तरीय सम्मान*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुंगेली की सामाजिक संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी को रायपुर में आयोजित ‘GenNext संवाद’ कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के करकमलों से संस्था को यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेशभर में 15 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के बीच स्टार्स ऑफ टुमॉरो का चयन होना, संस्था के वर्षों के समर्पण, सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रतिफल है।

दस वर्षों में जनअभियान बना ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा वर्ष 2016 में शुरू किया गया ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान आज मुंगेली में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की पहचान बन चुका है। संस्था ने पिछले दस वर्षों में आठ हजार से अधिक पौधों का रोपण किया है। इनमें से अनेक पौधे आज बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने में योगदान दे रहे हैं। संस्था ने अपने अभियान में केवल पौधे लगाने तक सीमित रहने के बजाय उनके संरक्षण को प्राथमिकता दी है। ‘क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी’ की सोच के साथ पौधों को ट्री गार्ड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का प्रयास किया जाता है। संस्था का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक उद्देश्य पौधों की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर तैयार करना है।

सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी : रामपाल सिंह ठाकुर

संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि स्टार्स ऑफ टुमॉरो की पूरी टीम, सहयोगियों और उन सभी प्रकृति प्रेमियों का है, जिन्होंने ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ की इस हरित यात्रा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान संस्था के लिए गौरव का विषय है। इससे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को और अधिक उत्साह, ऊर्जा एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

स्वर्णा लेडीज ग्रुप का चौथा वर्ष, तीन दिवसीय महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति, शक्ति और संस्कृति का सैलाब

0

स्वर्णा लेडीज ग्रुप का चौथा वर्ष, तीन दिवसीय महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति, शक्ति और संस्कृति का सैलाब

विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- नवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया नगर में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य की अनुपम छटा बिखेरने के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया द्वारा तीन दिवसीय गरबा गुंजन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है यह आयोजन पी.एम. श्री आत्मानंद विद्यालय मैदान पंडरिया में आयोजित होगा महोत्सव को लेकर नगरवासियों, महिलाओं एवं युवतियों में विशेष उत्साह है महोत्सव के तीनों दिन अलग-अलग अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी आयोजन समिति द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

*प्रथम दिवस: विधायक भावना बोहरा करेंगी उद्घाटन*

महोत्सव का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से होगा उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा होंगी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदनी साहू जी तथा नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक् मंजुला कुर्रे उपस्थित रहेंगी उद्घाटन समारोह में अतिथियों के स्वागत-सम्मान के साथ नवरात्रि की आराधना माता की महाआरती एवं गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी अपनी कला एवं ऊर्जा८ से आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे

*द्वितीय दिवस: जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति*

महोत्सव के दूसरे दिन, 13 अक्टूबर 2026 को कबीरधाम जिले की जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी वही गरबा नृत्य, धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने की तैयारी की गई है।

*तृतीय दिवस: सांसद संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में होगा समापन समारोह*

महोत्सव का समापन 14 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप से किया जाएगा समापन समारोह के मुख्य अतिथि संतोष पाण्डेय सांसद, राजनांदगाँव क्षेत्र होंगे समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय जी की उपस्थिति के साथ धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर की अध्यक्षता रहेगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाज सेविका रेखा पाण्डेय भाजपा संगठन सरगुजा संभाग के प्रभारी ) गोपाल साहू.समाज सेवक एवं होटल इंटर सिटी बिलासपुर के संचालक सुरेन्द्र छाबड़ा तथा ब्राह्मण समाज भाठापारा जिला के अध्यक्ष शरद उपस्थित रहेंगे वही समापन दिवस पर गरबा प्रस्तुतियों, भव्य झांकी, महाआरती एवं पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महोत्सव का समापन किया जाएगा।

*प्रोफेशनल गरबा प्रशिक्षण देंगे अभय*

गरबा गुंजन महोत्सव को विशेष एवं आकर्षक बनाने के लिए प्रोफेशनल डांस कोरियोग्राफर एवं गरबा प्रशिक्षक अभय प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी गरबा नृत्य की विभिन्न शैलियों ताल एवं नृत्य की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं बता दे कि आयोजन में महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ सकें।

*महोत्सव के प्रमुख आकर्षण*

तीन दिवसीय गरबा गुंजन महोत्सव में प्रतिदिन महाआरती, भव्य झांकी, भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी प्रतिभागियों के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा, सम्मान तथा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि की धार्मिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं लोकनृत्य को बढ़ावा देना है।

*स्वर्णा लेडीज ग्रुप की विशेष पहल*

स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया की अध्यक्ष मीनू छाबड़ा व संयोजक उमा पाठक के नेतृत्व में स्मृति श्रीवास्तव गुंचा सलूजा रश्मि श्रीवास्तव नीतू भट्ठ छाया सिंह ठाकुर नियति जायसवाल निमिता सिंह ठाकुर नीलम श्रीवास्तव निशा शर्मा गुरजीत कौर कामिनी जोशी और अन्य सभी सदस्याएँ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं समूह द्वारा समय-समय पर महिला जागरूकता, सामाजिक सेवा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है गरबा गुंजन महोत्सव के माध्यम से नगर में सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक एकता एवं धार्मिक उत्साह को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है आयोजन समिति ने नगरवासियों से महोत्सव में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास नही लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें

0

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास नही लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें

0.नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापारियों की बीच हुई सार्थक चर्चा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने क्वांर नवरात्रि को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानो का व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की नवरात्रि के पावन अवसर पर कवर्धा नगर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आयोजित बैठक में व्यापारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर क्षेत्र के आसपास दुकानें बंद रखने एवं निर्धारित स्थल में दुकान संचालित करने निर्णय लिया गया नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अंडा बिरयानी की दुकान लगाने वाले व्यवसासियों के साथ बैठक कर नवरात्रि पर्व में व्यवसाय संचालन को लेकर चर्चा की कवर्धा के लोग नवरात्रि के नौ दिनों को पूर्ण पवित्रता और आस्था के साथ मनाते हैं इस हेतु आज उन्होनें बैठक में बताया कि नवरात्रि पर्व हमारे कवर्धा शहर की आत्मा है धर्म नगरी तथा देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध कवर्धा माँ विंध्यवासिनी, माँ महामाया, माँ दंतेश्वरी और माँ सिंहवाहिनी व अन्य देवी-देवताओं का साक्षात वास है उन्होनें बैठक में कहा कि नगर के सभी नागरिक माँ दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन सात्विक व धार्मिक वातावरण में कर सकें और पूरे नगर का माहौल श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण बना रहे व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इस पवित्र त्यौहार की गरिमा को ध्यान में रखते हेतु अंडा बिरयानी की दुकान नवरात्रि पर्व में मंदिर क्षेत्र के आसपास नही लगाने का आश्वासन दिया सभी उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर दुकान लगाये जाने हेतु नगर पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाया जायेगा। इस निर्णय से कवर्धा नगर की धार्मिक गरिमा सामाजिक सौहार्द और आस्था की रक्षा हो सकेगी नवरात्रि के दौरान नगर का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से पूर्ण रहेगा भक्तजन निश्चिंत होकर मंदिर दर्शन एवं पूजा‑अर्चना में सम्मिलित हो सकेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ पार्षद संजीव कुर्रे, एल्डरमेन राजेन्द्र सलूजा एवं व्यापारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थ

नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था*

0

 नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था*

* *नवरात्रि में नैला दुर्गा पंडाल मार्ग पर चारपहिया वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध, बीटीआई चौक से नेताजी चौक और नेताजी चौक से अग्रवाल प्रिंटर्स तक आवागमन बंद रहेगा*

* *नवरात्रि पर्व तक नैला- जांजगीर टाउन में भारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-नवरात्रि पर्व दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो रहा है। नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा जी की प्रतिमा एवं पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

* *नैला फाटक, बलौदा एवं सरखो की ओर* से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहनों को अपने वाहनों को नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, PNB बैंक के बगल, गोशाला स्कूल, अग्रवाल प्रिंट्स के सामने नहरिया बाबा रोड के पास निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।

* *बनारी, अकलतरा की ओर से* आने वाले दर्शनार्थी शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल तथा हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली, hp गैस/ ओल्ड आर्या मोबाइल में बनाए गए पार्किंग स्थल में वाहन पार्क करेंगे।

* *केरा रोड, खोखरा -सुकली* की ओर से आने वाले दर्शनार्थी तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड एवं तहसील कार्यालय परिसर में वाहन पार्क करेंगे।

* *चांपा की ओर से* आने वाले दर्शनार्थियों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल जांजगीर, DEO कार्यालय, तुलसी भवन के सामने (कृष्णा प्लाजा) तथा नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे नैला की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे।

*वन-वे मार्ग*

* *नैला स्टेशन जाने वाले यात्रियों के* लिए शारदा चौक होते हुए नेभनदास गली से नैला स्टेशन जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा।

* *नैला स्टेशन से जांजगीर आने वाले* वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए आवागमन करेंगे। दोनों मार्ग वन-वे रहेंगे।

*चार पहिया वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग*

* *बीटीआई चौक से नेताजी चौक* की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग वन-वे रहेगा तथा नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।

* *नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स* के बीच चारपहिया वाहनों का मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*श्रद्धालुओं से जांजगीर -चांपा पुलिस की अपील*

जांजगीर-चांपा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंधों का पालन करें।

परीक्षा स्थगित नहीं, लाखों सपनों की हत्या है – अभिलाष जायसवाल 

0

* *परीक्षा स्थगित नहीं, लाखों सपनों की हत्या है – अभिलाष जायसवाल 

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली : आज 11 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) पर हाईकोर्ट की रोक (WPS No. 6783/2026) और कर्मचारी चयन मंडल के स्थगन आदेश ने लाखों युवाओं के दिल को तोड़ दिया है। इस पर संवेदना व्यक्त करते हुवे जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस मुंगेली अभिलाष जायसवाल ने इस प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए दुखद बताया। अपने मित्र पप्पू साहू का उदाहरण देते हुवे युवाओं का दर्द को साझा करते हुवे कहा

*पप्पू की कहानी, हर घर की कहानी है:*

मेरा दोस्त पप्पू साहू ने अपना काम-धंधा छोड़ दिया। महीनों से घर में बंद होकर मेहनत कर रहा है। उसके छोटे बच्चे को स्कूल छोड़ने उसकी पत्नी जाती है। अपने बच्चों को घर पर पढ़ाने छोड़ कर खुद छात्र की तरह पढ़ाई कर रहा था, मालवाहक गाड़ी चलाते हुवे अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी उसने फॉर्म, किताब और कोचिंग में झोंक दी।

सरकार ने पहले उम्र का दायरा बढ़ाकर उम्मीद जगाई – लगा कि चलो अब मौका मिलेगा। फिर पूर्ण दृष्टिबाधित आरक्षण में घोर लापरवाही कर विज्ञापन जारी कर दिया। नतीजा? चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की बेंच ने भर्ती पर रोक लगा दी।

यह उम्र बढ़ाकर अभ्यर्थियों के साथ किया गया सबसे भद्दा मजाक है।

एक तरफ आप 2,292 सहायक शिक्षक और 1,654 शिक्षक पदों का लॉलीपॉप दिखाते हो, दूसरी तरफ विज्ञापन ही गलत बनाते हो ताकि कोर्ट में अटक जाए।

*ओबीसी कांग्रेस के 3 सवाल सरकार से:*

1. जब समाज कल्याण विभाग को 11 सितंबर को ही अपनी गलती पता चल गई थी, तो आपने परीक्षा से 2 दिन पहले 9 अक्टूबर तक इंतजार क्यों किया? क्या पप्पू की मेहनत की कोई कीमत नहीं?

2. उम्र सीमा में छूट का झुनझुना बजाकर आपने लाखों OBC, SC, ST युवाओं को जो उम्मीद दी, उसका क्या हुआ? क्या यह सिर्फ वोट के लिए था?

3. अब उन परिवारों का क्या होगा जिन्होंने कर्ज लेकर तैयारी की? उनकी भरपाई कौन करेगा?

अभिलाष जायसवाल, जिलाध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुवे कहा- यह तकनीकी स्थगन नहीं, यह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है।

हम मांग करते हैं कि 3 हफ्ते के भीतर हाईकोर्ट में सही आरक्षण रोस्टर पेश कर, संशोधित विज्ञापन जारी कर नई परीक्षा तिथि घोषित की जाए और पीड़ित अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर दिया जाए।

नहीं तो ओबीसी कांग्रेस पप्पू साहू के घर तुलसाघाट से ही आंदोलन शुरू करेगी।

*केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में की सहभागिता, प्रतिभावान खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

0

*केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में की सहभागिता, प्रतिभावान खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर में आयोजित विभिन्न खेल आयोजनों में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बहतराई में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता की। साथ ही सरकंडा स्थित खेल परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो चैम्पियनशिप-2026 के समापन समारोह में भी सम्मिलित हुए।

इन आयोजनों के दौरान मंत्री श्री साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

श्री तोखन साहू ने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास भी करते हैं। खेल प्रतियोगिताएँ युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाएँगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने तथा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री श्री साहू ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

खबर का हुआ बड़ा असर! मल्हार स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए

0

खबर का हुआ बड़ा असर! मल्हार स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

मल्हार। स्कूल मामले को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हटा दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। वहीं, मामले को लेकर अब लोगों की नजरें विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

खबर का असर, विभाग में मची हलचल! स्कूल मामले में हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि मामले की जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं तथा आगे जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर धूल का कहर! उड़ते डस्ट से हादसों का खतरा, जिम्मेदार कौन

0

बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर धूल का कहर! उड़ते डस्ट से हादसों का खतरा, जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर। बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग की बदहाल स्थिति से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन अब राहगीरों की परेशानी बारिश के कीचड़ तक सीमित नहीं रह गई है। इन दिनों सड़क पर उड़ती धूल (डस्ट) लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे उठने वाला धूल का गुबार इतना अधिक होता है कि सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

 

धूल के गुबार में गुम हो रहा रास्ता, हादसों का खतरा बढ़ा

बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को धूल के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब कोई भारी वाहन सड़क से गुजरता है, तो उसके पीछे उठने वाला धूल का गुबार कुछ समय के लिए दृश्यता को बेहद कम कर देता है। इससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और कभी भी गंभीर सड़क हादसा हो सकता है। धूल से आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आखिर जिम्मेदार कौन? प्रशासन कब करेगा कार्रवाई?

सवाल यह है कि जब सड़क की बदहाली और धूल से लोगों को परेशानी हो रही है, तो संबंधित विभाग और प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठा रहे हैं? क्या सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और सड़क की उचित मरम्मत की व्यवस्था की जाएगी, या फिर आम जनता को इसी तरह जोखिम उठाकर सफर करना पड़ेगा?

स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य चल रहा हो, तो धूल नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और लोगों को धूल से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट।