Home Blog Page 165

*डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करे किसान भाई*

0

*डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करे किसान भाई*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आज के समय में न केवल उर्वरक की कमी के कारण, बल्कि मिट्टी के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर फसल उत्पादन के लिए भी संतुलित उर्वरक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। खरीफ की मुख्यतः फसल धान की अच्छी पैदावार के लिए भी संतुलित उर्वरकों जैसे यूरिया, डी.ए.पी., सुपर फाॅस्फेट, पोटाॅश, एन.पी.के. का संतुलित मात्रा में उपयोग करना बहुत जरूरी है। वर्तमान में डी.ए.पी. के दूसरे देशों से आयात पर निर्भरता से होने वाली डी.ए.पी की कमी को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा किसानों को डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य दूसरे उपलब्ध वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी जा रही है। उप संचालक कृषि, श्री राकेश शर्मा ने बताया कि 01 बोरी डी.ए.पी. के स्थान पर 03 बोरी एस.एस.पी. और 20-25 कि.ग्रा. यूरिया या 1.5 बोरी एन.पी.के. (12ः32ः16) का उपयोग या 02 बोरी अमोनियम फाॅस्फेट सल्फेट (20ः20ः0ः13) या 01 बोरी टी.एस.पी. और 02 बोतल नैनो यूरिया 500 मि.ली की और 02 बोतल नैनो डी.ए.पी. 500 मि.ली का उपयोग करने से 01 बोरी डी.ए.पी. की पूर्ति होती है। अतः किसान भाई से अपील है कि इन वैकल्पिक उर्वरकों का उठाव एवं उपयोग आगामी खरीफ फसलों में करते हुए डी.ए.पी. की कमी को पूरा करें।

*डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें*

0

डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें

0.कुर्मी क्षत्रिय महासभा से विकास का संदेश, विधायक भावना बोहरा की मांगों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा*

0.भावना बोहरा के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुर्मी क्षत्रिय महासभा के आयोजन में डोंगरिया को दी सड़क, जलाशय और मंदिर विकास की सौगात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में आज धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं विकास का भव्य संगम देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना व भगवन भोलेनाथ का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी जलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए जहाँ विधायक भावना बोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा डोंगरिया मंदिर के विकास व सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपए ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम डोंगरिया तक छीरपानी जलाशय के नहर विस्तारीकरण की घोषणा की मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए धन्व्यद ज्ञापित किया इस सौगात से क्षेत्रवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि जलेश्वर महादेव मंदिर जैसे आस्था केंद्रों का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसर भी सृजित करेगा उन्होंने कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सदैव मेहनत, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना के लिए जाना जाता है कृषि, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सेना और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में समाज ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है समाज की यह ऊर्जा प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आस्था और विकास के इसी समन्वय के माध्यम से भाजपा सरकार एक सशक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह , अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रभूषण वर्मा ने भी सभा में उपस्थित समाजजनों व क्षेत्रवासियों को संबोधित किया और आयोजन की बधाई दी विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है डोंगरिया क्षेत्र को मिली ये सौगातें विकास की नई दिशा तय करेंगी और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है मंदिर, तीर्थ, देवस्थल और सांस्कृतिक धरोहरें केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं बल्कि वे हमारी परंपरा, आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं इन्हीं मूल्यों को संरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्जीवन का कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे अनेक कार्य इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है उसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है इन कार्यों ने न केवल आस्था को सशक्त किया है, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के मंदिरों, तीर्थ स्थलों और धार्मिक केंद्रों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी है विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया विधायक भावना बोहरा ने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को बधाई दी उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की प्रगति में कुर्मी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां की कृषि व्यवस्था, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता में कुर्मी समाज का विशेष योगदान रहा है छत्तीसगढ़ की पहचान गांव, किसान और संस्कृति से है और इन तीनों को मजबूत करने में कुर्मी समाज हमेशा अग्रणी रहा है आज समाज केवल आर्थिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत समाज है यहां परिवार, संस्कार, बुजुर्गों का सम्मान और सामाजिक एकता की परंपरा आज भी जीवित है यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है हमें गर्व है कि कुर्मी क्षत्रिय समाज से देश महात्मा ज्योतिबा फुले माता सावित्रीबाई फुले सरदार वल्लभभाई पटेल जी और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे कई महापुरुष और राष्ट्रभक्त हमें मिले जिनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कार्यक्रम में कुर्मी समाज के प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण, भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद सदस्य एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————————–

*नव निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास में लगे खिड़की के सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम चोरी के मामले मे थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

0

✳️ *नव निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास में लगे खिड़की के सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम चोरी के मामले मे थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

 

✳️ चोरी के 01 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों का पातातलाश जारी।

 

✳️ चोरी किए गए सामनों से कुछ सामान आरोपी से बरामद, कीमती 20,000/- रूपये जब्त।

 

✳️ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर। 

 

✳️ गिरफ्तार आरोपी के नाम :

 होम बहादुर यादव उर्फ दिनेश पिता स्व लक्ष्मीनारायण यादव निवासी राजीव नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

 

राजनांदगांव:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास पेंड्री से एल्युमिनियम धातु की स्लाइडर खिड़की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

 

प्रार्थी राकेश कुमार कंवर, पिता केशवराम कंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जंतर थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा दिनांक 09/05/2026 को थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्री में गार्ड के पद पर कार्यरत है। नवनिर्माण छात्रावास भवन में लगी लगभग 60 स्लाइडर खिड़कियों में से कई खिड़कियां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये थी।

 

दिनांक 09.05.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे छात्रावास परिसर में निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को खिड़की चोरी करते देखा गया, जिनमें से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दिनेश उर्फ होम बहादुर यादव, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड नं. 33 बसंतपुर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव बताया।

आरोपी के कब्जे से एक बोरी में रखे एल्यूमिनियम सेक्शन एवं खिड़की के कांच बरामद किए गए, बरामद सामानों की कीमती लगभग 20,000/- रूपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 02.05.2026 को भी आई टी आई बालिका छात्रावास परिसर पेंड्री से स्लाइडर खिड़कियां चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए एल्यूमिनियम सामान को बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांटकर खर्च करना बताया गया।

प्रकरण में थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 305(ई), 3(5), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

*थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं कार्यवाही, 35 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं कार्यवाही, 35 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

 

👉 थाना लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

 

👉 आरोपी के कब्जे से कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा 6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला कीमती 3100 रूपये जप्त।

 

👉 आरोपी दिनेश मरकाम पिता विश्वनाथ मरकाम उम्र 36 निवासी रेवाडीह पलाश विहार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर *जेल भेजा गया।

 

👉 आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व में भी प्रतिबन्धक धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं।

 

👉 अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दिनेश मरकाम को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला अनुमानित कीमती 3,100/- रुपये जप्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी दिनेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

● *ग्राम संजारी नवागांव में चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

● *ग्राम संजारी नवागांव में चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

 

● सहायता केन्द्र लिमतरा पुलिस द्वारा बीट सिस्टम के तहत प्रभावी आसूचना संकलन करते हुए आरोपियों की, की गई पहचान

● आरोपियों द्वारा ₹30,000 कीमत मूल्य का लोहे का 03 नग कैच व्हील किया गया था चोरी

● आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सएल का इस्तेमाल कर घर ब्यारा में रखे लोहे का कैच व्हील को किया गया चोरी

● पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी का ₹30,000 कीमत मूल्य का 3 नग कैच व्हील किया गया बरामद

● साथ ही प्रकरण में चोरी की घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त

● पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा को प्रकरण में चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में मिली सफलता

 

आरोपियों के नाम

1. अरविंद मसीह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिमगा

2. राहुल मसीह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिमगा

3. अभिषेक मसीह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुर थाना सिमगा

*ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सड़क, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए त्वरित निर्देश*

0

*ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सड़क, राशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए त्वरित निर्देश*

 

बीजापुर – कलेक्टर श्री विश्वदीप ने रविवार को बीजापुर एवं उसूर ब्लॉक के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर सड़क, बिजली, पानी, राशन वितरण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, कनेक्टिविटी तथा ग्रामीण सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर गंगालूर मार्ग से होते हुए पीड़िया, हिरोली, कावंडगांव, मुतवेंडी, तर्रेम, बासागुड़ा एवं आवापल्ली का दौरा कर वापस बीजापुर पहुंचे।

 

पामलवाया नर्सरी को विकसित करने दिए निर्देश- दौरे के दौरान कलेक्टर ने पामलवाया नर्सरी का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध फलदार पौधों की जानकारी ली। उन्होंने नर्सरी को विकसित करने हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक संख्या में पौध तैयार कर बाउंड्री वॉल युक्त संस्थानों में पौधारोपण के लिए उपलब्ध कराने को कहा।

 

गंगालूर में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा- कलेक्टर ने गंगालूर में स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्माणाधीन अधोसंरचना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 12 मई को आयोजित होने वाले सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

एड़समेटा गांव तक पहुंचेगा राशन- ग्राम पंचायत बुरजी में राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा की। इस दौरान एड़समेटा के ग्रामीणों ने बताया कि बुरजी से गांव की दूरी 12-13 किलोमीटर होने के कारण राशन लेने में कठिनाई होती है। इस पर कलेक्टर ने उपस्थित एसडीएम को ट्रैक्टर के माध्यम से एड़समेटा गांव में ही राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

राशन दुकान तक बनेगी सीसी सड़क- कलेक्टर ने बुरजी राशन दुकान एवं आसपास निर्माणाधीन कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सड़क से राशन दुकान तक सीसी सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

 

युवती को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित- राशन लेने पहुंची नैनपाल निवासी युवती गुंजन हेमला से चर्चा के दौरान पता चला कि 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर रही हैं। कलेक्टर ने उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम को निर्देश दिए।

*वाहन खडी करने के नाम पर अवैध वसूली* 

0

*वाहन खडी करने के नाम पर अवैध वसूली* 

 

’’ आरोपी द्वारा वाहन चालक व हेल्फर से की मारपीट। 

 ’’ आरोपी द्वारा वाहन का शीशा तोडकर किया नुकसान।

’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

’’ नाम आरोपी – मिथलेश गेंदले पिता विजेन्द्र गेंदले उम्र 28 वर्ष निवासी मुढीपार थाना बिल्हा 

 जिला बिलासपुर (छ.ग.)

                    

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सनोज कुमार यादव पिता विरेन्द्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बिल्हा मोड थाना हिर्री जिला बिलासपुर का दिनांक 09.05.2026 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुढीपार टोलप्लाजा के पास मिथलेश गेंदले द्वारा ढाबा के बाहर गाडी खड़ी करने के नाम पर अवैध रूप से पैसो की मांग कर नही देने पर मारपीट कर वाहन के सामने का कांच तोडने के रिपोर्ट पर पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मिथिलेश गेंदले पिता विजेन्द्र गेंदले उम्र 28 वर्ष निवासी मुढीपार को दिनांक 10.05.2026 को घटना मे प्रयुक्त बाॅस का डण्डा जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

*9.3 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

0

*9.3 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

 

अपराध क्रमांक 155/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

 

नाम आरोपी महेश राम महिलांगे पिता परश राम महिलांगे उम्र 68 वर्ष साकिन जवाली थाना डभरा जिला सक्ति 

 

सक्ति – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं, शराब पर कार्यवाही के रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा अवैध शराब, के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर की गई कार्यवाही।

 

घटना दिनांक 10.05.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जवाली का महेश राम महिलांगे पिता परसराम महिलागे अपने नवनिर्मित मकान के पास मे भारी मात्रा में महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब बिकी करने हेतु रखा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के मुखबीर के बताये स्थान ग्राम तुलसीडीह चौक के आगे महेश राम महिलांगे के घर के पास गया मुखबीर के बताये अनुसार नाम पता पूछने पर अपना नाम महेश राम महिलागे पिता परशराम महिलागे उम्र 68 साल साकिन जवाली थाना डभरा जिला सक्ती का बताया उसके कब्जे से 4.320 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 1920रूपये एवं 05 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 500 रू कुल 9.320 लीटर शराब कीमती 2420 रूपये का मिला। आरोपी महेश राम महिलांगे को उक्त शराब रखने विक्री करने के संबंध वैध दस्तावेज पेश करने का नोटिस देने पर नोटिस में ही शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखकर दिया। उक्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटीत करना पाये जाने से अपराध कमांक 155/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेजा गया।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व स उनी शंकर लाल साहू आर राजेश धीरहे, रोहित सिदार, रंजीत जांगडे, एकेश्वर चंदा, मिरिश साहू का विशेष योगदान रहा।

*SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND रिश्वत लेते पकड़ा गया*

0

*SP ठाकुर ने किया ASI मिश्रा को SUSPEND रिश्वत लेते पकड़ा गया*

 

शक्ति:- थाना चद्रपुर मे शिवप्रसाद बरेठ के विरूद्ध श्रीमति सरस्वती जायसवाल द्वारा मारपीट/गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 47/26 धारा 296, 351(3),115(2),191(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण की विवेचना सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा की जा रही थी, कडी कार्यवाही से बचने के लिए सउनि. एस.एन. मिश्रा द्वारा 40000/- रूपये की मांग की गई थी जिसकी शिकायत शिवप्रसाद बरेठ के द्वारा ACB बिलासपुर मे की गई थी।

शिकायत सत्यापन के दौरान ACB की टीम ने थाना चंद्रपर में पदस्थ ASI मिश्रा को 20000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा पदीय कर्तव्यों के विपरीत आचरण करने व पुलिस विभाग की छवि धुमिल करने के कारण ASI एस.एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती संबंद्ध किया गया।

*ऑनलाईन गेमिंग एप्प व आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी*

0

*ऑनलाईन गेमिंग एप्प व आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी*

 

 

ऑनलाईन गेमिंग एप्प व आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी अशोक मनहर निवासी करौवाडीह को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। 

• आईपीएल मैचों के सट्टा में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल, किमती 10000 रूपये जप्त।

 सक्ति:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल कुमार ठाकुर (भापुसे0) द्वारा आई.पी.एल के क्रिकेट मैचों एवं ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से होने वाले सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे0) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डॉ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था कि दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह में अशोक मनहर नामक व्यक्ति अपने मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग एप्प एवं आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसों के हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर एवं साईबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम करौंवाडीह में दिनांक 09.05.2026 की रात्रि रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान सट्टा पट्टी खेलने वाले कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा कारौंवाडीह के संगम चौंक में मोबाईल के साथ पकड़ा गया पूछताछ पर उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना नाम अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह का होना बताया एवं अपने मोबाईल से ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से स्वयं का आईडी जनरेट कर दूसरे लोगों को भेजकर ऑनलाईन सट्टा खिलाकर पैसा प्राप्त करना बताया कि उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन मॉडल नं0 Y56 5G बरामद किया गया बरामद मोबाईल की ऑनलाईन हिस्ट्री अवलोकन करने पर मोबाईल में अलग-अलग ऑनलाईन GAME WIN 247, KALYAN FIX GAME, Sridevi Panal Chart संचालित होना तथा इंस्टाग्राम से ऑनलाईन GAME WIN 247 एप्प में आईडी जनरेट कर दूसरों को वाट्सअप के जरिये गेमिंग नंबर भेजकर फोन पे से सट्टा की रकम प्राप्त करना मोबाईल द्वारा वाट्सअप चैट के अवलोकन पर पाया गया। आरोपी अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक ‍रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सायबर सेल प्रभारी उनि0 सीपी कंवर, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर0 85 चंदु सिदार, आर0 252 सुरज सिदार, सायबर सेल आरक्षक एलेक्स मिंज, फारूख खान, जितेन्द्र कंवर, गोपाल साहू का विशेष योगदान रहा।