Home Blog Page 164

*चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*

0

* *चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*

 

* *ग्राम परसुली के सुने मकान में घुसकर दरवाजा का कुंदा तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार ।*

 

* *आरोपी भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर, जितेश उर्फ जीतु से सोने चांदी के जेवरात जप्त।

 

* *आरोपियों के कब्जे से कुल चांदी के जेवरात 1 किलो 650 ग्राम, सोना के गहने 27.600 ग्राम व नगदी रकम 34209 रूपये कुल जुमला रकम 6,02,709 रूपये जप्त किया गया ।

 बालोद– श्रीमान पुलिस महोनिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शाडिल्य के दिशानिर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफांस एक्का अनुविभाग बालोद के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को पकड़ने हेतु उप निरीक्षक मनीष शेण्डे थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व मे टीम गठित किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमलेश कुमार केशरिया पिता हेमंत लाल केशरिया उम्र 28 साल साकिन परसुली थाना देवरी, जिला बालोद, थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 26.04.26 के शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी स्वयं के सगाई कार्यक्रम में अर्जुनी डोगरगांव सह परिवार, रिश्तेदार व अन्य लोग घर में ताला लगाकर गये थे। सगाई कार्यक्रम से वापस रात्रि करीबन 12.30 बजे ग्राम परसुली अपने घर आये तो देखा कि घर का मेन दरवाजा का सिटकनी कुण्डी उखड़ा हुआ था और ताला लगा हुआ था, घर के अंदर घुसकर देखा तो घर का आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। आलमारी के अंदर लॉकर को चेक किया तो आलमारी के लॉकर में रखे (01) चांदी का पायल 05 जोड़ी (02) चांदी का करधन 2 नग (03) सोने का रानी हार 01 नग (04) सोने का मंगलसूत्र 01 नग (05) चांदी का बिछिया 03 जोड़ी (06) सोने का फुल्ली 05 नग मशरूका किमती लगभग कुल 1,50,000/-रू. एवं नगदी रकम 51,000/-रू. कुल जुमला 2,01,000/-रूपया को अज्ञात चोर के द्वारा घर के मेन दरवाजा के सिटकनी कुण्डी तोड़कर एवं आलमारी के अंदर रखे चॉबी का लॉकर को खोलकर आलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी का गहना व नगदी रकम को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में माल मुलजिम का पतासाजी करने हेतु टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पता तलाश दौरान जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को गांव के तीन व्यक्ति भीखम लाल सिन्हा, रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर , जितेश उर्फ जीतु सोनकर प्रार्थी के घर के आस घुम रहे थे, संदेह पर तीनो संदेही आरोपियों को पकड़कर थाना देवरी लाया गया आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा

खरखरा नंदी के पास शमशान घाट में सोने चांदी के जेवरात को गड्ढा कर छुपाना बताया आरोपियों के बताये स्थान पर गवाहों को तलब थाना स्टॉफ के साथ निशानदेही पर पहुंचकर उक्त सोने चांदी के जेवरात सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम 34,000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया हैं।

आरोपीगण 01. भीखम लाल सिन्हा पिता सुंदर लाल सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग. 02. रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर पिता पुरूषोत्तम सोनकर 20 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग. 03. जितेश उर्फ जीतु सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर उम्र 19 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.का

गवाहों के समक्ष पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया संदेही आरोपियों द्वारा दिनांक घटना समय को घटना स्थल से कमरा अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात को चोरी करना स्वीकार किये मेमोरण्डम कथनानुसार सोने चांदी के जेवरात सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम कुल 34,000/- रू. बरामद कर जप्ती किया गया हैं उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, आर. दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, अवतार महिलांगे एवं सायबर सेल बालोद से सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिहं, आकाश दुबे, पूरन देवांगन , गुलझारी साहू का सराहनीय भुमिका रहा।

आरोपीः- 01. भीखम लाल सिन्हा पिता सुंदर लाल सिन्हा उम्र 28 वर्ष साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.

02. रामेश्वर उर्फ झम्मन सोनकर पिता पुरूषोत्तम सोनकर 20 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.

03. जितेश उर्फ जीतु सोनकर पिता प्रेमलाल सोनकर उम्र 19 वर्ष, साकिन परसुली थाना देवरी जिला बालोद छ.ग.

जप्तीः- सोने का 01 नग रानी हार, सोने का 01 नग मंगलसुत्र काला मोती से गुथा हुआ, तीन जोड़ी बिछिया, 04 जोड़ी चांदी का पायल, 02 नग चांदी का करधन व नगदी रकम कुल 34,000/- रू. एवं नगदी चिल्हर रकम 209/-रू. बरामद कर जप्ती किया। कुल चांदी के जेवरात 1 किलो 650 ग्राम, सोना के गहने 27.600 ग्राम व नगदी रकम 34209 रूपये कुल जुमला रकम 6,02,709 रूपये ।

*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल*

0

🚨 *नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर भेजा जेल*

🚨 प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शोषण, बालिका की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Punjipathara रायगढ़

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप बंजारे, पिता जगदीश बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सकरेली भाठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती, वर्तमान पता तराईमाल थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़ को अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 64(1) बी.एन.एस. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा है।

*लोहे का धारदार वस्तु हाथ में रखकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार*

0

*लोहे का धारदार वस्तु हाथ में रखकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार*

 

बेमेतरा– आरोपी करण ठाकुर उम्र 22 वर्ष, निवासी परसबोड थाना साजा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार वस्तु को पेश करने पर जप्त किया गया।

 

आरोपी आरोपी करण ठाकुर पिता गिरधारी ठाकुर उम्र 22 वर्ष, निवासी परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा को 10 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

*दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

0

🚨 *दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

🚨 थाना और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर युवक एवं उसके परिवार से कर रहा था वसूली का प्रयास

🚨 ऑडियो क्लिप बना अहम साक्ष्य— घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित विवेचना में आरोपी को दबोचा

🚨 भयादोहन के अपराध में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

🚨 पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करना गंभीर शिकायत है, ऐसे मामलों की तत्काल शिकायत करें, रायगढ़ पुलिस कार्रवाई करेगी— एसएसपी शशि मोहन सिंह

 

 

 

 रायगढ़, :-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आम नागरिक को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर भयादोहन की शिकायत पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई की गई है। थाना घरघोड़ा पुलिस ने बलात्कार प्रकरण में जेल भेजने की धमकी देकर युवक और उसके परिवार से 40 हजार रुपये की अवैध मांग करने वाले आरोपित श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 

जानकारी के अनुसार मामले में वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा निवासी साहिल यादव पिता सुशील यादव, उम्र 26 वर्ष द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को थाना घरघोड़ा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड क्रमांक 02 घरघोड़ा निवासी श्याम भोजवानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पूर्व आपसी अनबन होने पर युवती दिनांक 07 मई 2026 को थाना घरघोड़ा पहुंची थी, साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना आया था । दोनों पक्ष आपस में बातचीत हुये बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवती द्वारा किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई ।

 

प्रार्थी साहिल यादव के अनुसार उसी दिन शाम करीब 06 बजे श्याम भोजवानी उसके मोहल्ले पहुंचा और उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे, अन्यथा बलात्कार के मामले में जेल भेज दिया जाएगा। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर श्याम भोजवानी ने 40 हजार रुपये में काम करा देने की बात कहते हुए किसी भी तरह रकम की व्यवस्था करने दबाव बनाया। आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर प्रार्थी और उसकी मां को फोन कर रकम जल्दी देने का दबाव बनाते हुए जेल भेजने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।

 

शिकायतकर्ता ने स्पष्ट बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उससे किसी प्रकार की रकम की मांग नहीं की गई थी और न ही उसे दोबारा थाना बुलाया गया था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 308(2), 308(6), 62 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा विवेचना के दौरान प्रार्थी से आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर रकम मांगने संबंधी बातचीत का ऑडियो क्लिप प्राप्त कर पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आज दिनांक 10 मई 2026 को आरोपित श्याम भोजवानी पिता स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद भोजवानी, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 साईराम कॉलोनी, घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

0

🟥*मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।*

 

🟥 सिटी कोतवाली थाना कांकेर के द्वारा कार्यवाही।

 

🟩 गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-

1. मोहित ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 29 वर्ष निवासी एम.जी. वार्ड थाना कांकेर जिला कांकेर।

 

2. नेतराम ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 33 वर्ष निवासी एम.जी. वार्ड थाना कांकेर जिला कांकेर।

 

3. महेश ढीमर पिता सुमु लाल ढीमर उम्र 36 वर्ष निवासी एम.जी. वार्ड थाना कांकेर जिला कांकेर।

 

कांकेर:- रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी मोहित ढीमर द्वारा प्रार्थी की बहन को अश्लील गाली-गलौच कर पत्थर मारने की घटना हुई।

 

◽ मना करने पर आरोपी मोहित ढीमर अपने भाइयों नेतराम ढीमर एवं महेश ढीमर के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे तथा चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

 

◽ प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 296, 115(2), 118(1), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

◽ विवेचना दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मछली काटने की कटारी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के फरार आरोपी कि गिरफ्तारी l*

0

*ऽ हत्या के प्रयास का स्थाई वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के फरार आरोपी कि गिरफ्तारी l*

 

ऽ आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार साकिन हरदा थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.) 

 

 

सक्ति- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति बनकुंवर पटेल साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की घटना दिनांक 10.07.2024 के सुबह करीबन 08ः00 बजे प्रार्थिया अपने घर के दरवाजे के पास खडी थी उसी समय देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा का प्रार्थिया के घर के सामने अपने मोटर सायकल को खडी कर चोरी करने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा प्रार्थी के अपने घर अंदर चले जाने पर देवेन्द्र उर्फ भोलू प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुयेे हाथ मुक्क से मारपीट कर चोट पहॅूचाया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विेवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था किन्तु आरोपी घटना दिनांक से ही अपने सकुनत से फरार तथा विस्तृत पता ठीकाना के संबंध में जानकारी प्राप्त नही होने पर उक्त आरोपी के *पतासाजी के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती को प्रतिवेदन भेजकर उक्त फरार आरोपी के संबंध में उदद्योषण जारी करने हेतु निवेदन किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक मोहदय ने 3000 रूपये का इनाम उद्घोषणा आरोपी के संबंध में किया था* प्रकरण के आरोपी भोलू सिदार के अपने सकुनत पर होने की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

*प्रकरण के आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 साल साकिन हरदा थाना सक्ती के अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 306/2023 धारा 307,456,459,294,506,34 भादवि के प्रकरण में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती के न्यायालय से जारी प्रकरण क्रमांक 10/2024 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वांरट जारी होने से आरोपी को उक्त प्रकरण के साथ-साथ इस मामले के स्थाई वारंट की भी तामिली माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।*

 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 348 मिथुन सुल्तान, प्र. आर. 298 शब्बीर मेमन, आर. यादराम चन्द्रा, महासिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त*

0

 

*प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कपड़ा जप्त*

 

 

कबीरधाम:- पुलिस द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटित हत्या के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम द्वारा पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।

 

प्रार्थी नूतन यादव निवासी पैठूपारा कवर्धा द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका छोटा भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र दिनांक 10/05/2026 को सुबह से ठाकुर पारा निवासी अमन ठाकुर के साथ था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान ठाकुर पारा स्थित एक मकान में भैयालाल यादव उर्फ भूपेन्द्र गंभीर रूप से घायल एवं रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आसपास के लोगों एवं संबंधित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान संदेही अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर से पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10/05/2026 को वह एवं मृतक भूपेन्द्र यादव साथ में विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए शराब सेवन कर रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब सेवन के दौरान आपसी विवाद एवं गाली-गलौच की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें आरोपी द्वारा मृतक को जमीन पर पटक दिया गया। गिरने से मृतक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी ने अपने पहने हुए रक्तरंजित कपड़े बदलकर घर में छुपा दिए थे।

 

*आरोपी का विवरण :-*

 

*अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

 

आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के समय पहने गये रक्तरंजित कपड़े को विधिवत जप्त किया गया। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी अखिलेष ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर पिता दिलीप साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 ठाकुर पारा कवर्धा को दिनांक 11/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु आवेदन किया गया है।

 

प्रकरण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम द्वारा त्वरित, सतर्क एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

*“दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल*

0

🚨 *“दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल*

🚨 पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर छूटने के बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में हुआ था शामिल, न्यायालय में पेशी से गायब रहने पर जारी हुआ था स्थायी वारंट

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार ऐसे फरार अपराधियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    रायगढ़ । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा पिता गंगाधर सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाट तमनार को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

*लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान, लोरमी के छात्र प्रवीण्य सूची और प्रतियोगी परीक्षा में बना रहे स्थान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*लोरमी ने शिक्षा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान, लोरमी के छात्र प्रवीण्य सूची और प्रतियोगी परीक्षा में बना रहे स्थान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 380 मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शत-प्रतिशत परिणाम लाने वाले प्राचार्यों का किया सम्मान*

 

*लोरमी में नालंदा परिसर से जगेगी ज्ञान की ज्योति और स्पोर्ट्स स्टेडियम से युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में हुए शामिल*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के कबीर भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

श्री साव ने लोरमी विकासखंड के 78 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के 380 प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट सफलता के लिए सम्मानित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भी सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

 

इस अवसर पर उन्होंने 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 15 विद्यालयों के प्राचार्यों और स्वच्छ, सुंदर विद्यालय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले 3 विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

 

मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि लोरमी ने शिक्षा जगत में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। बोर्ड परीक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक यहां के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमारी सफलता में माता-पिता, परिवार और शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही छात्र सफल डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर एवं उद्यमी बनते हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। युवाओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोरमी नगर में 8.5 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जहां युवाओं को विश्व स्तरीय लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

*16 स्कूल के प्राचार्यों का हुआ सम्मान*

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम लाने पर सुकली स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ध्रुव जी, पथरीकापा के खेमलता कश्यप जी, मोहबन्धा के केशव सिंह ध्रुव जी, गैंजी श्यामलाल पात्रे जी, सरगढ़ी के प्रवीण कुमार तंवर जी, बघमार के तेक सिंह राजपूत जी, घठोली के डीके निषाद जी, कोईलारी के पोषण साहू जी, लाखा सार के राघुनंदन राजपूत जी, लगरा के अशोक राजपूत जी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट लाने पर एमजेडी इंग्लिश स्कूल लोरमी के प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल जी, मोहबन्धा के केशव ध्रुव जी, खुड़िया के शिवप्रसाद मरावी जी तथा स्वच्छ स्कूल में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोतरी के प्राचार्य परमेश्वर खांडेकर जी, डोंगरिया के सुरेश कुमार शुक्ला जी, गोड़खाम्ही के जितेंद्र मोहारे जी को सम्मानित किया गया।

 

*लोरमी के खिलाड़ियों का सम्मान कर किया उत्साहवर्धन*

 

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री साव ने विकासखंड लोरमी के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पदक जीतने पर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। बॉक्सिंग खिलाड़ी अंकित राजपूत, दीप्ति राजपूत, निखिल सिंह राठौर, दुष्यंत साहू, नागेश्वर, युवराज, जलेश्वर महिलांगे और शतरंज खिलाड़ी यश शर्मा, सोमेश सिंह राजपूत, अंश केशरवानी का सम्मान किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर जी, श्री धनीराम यादव जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री विनय साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह जी, श्री प्रदीप मिश्रा जी, श्री रामेश्वर बंजारे जी, मंडल अध्यक्षगण श्री सुशील यादव जी, राजेंद्र साहू जी, लेखराज ठाकुर जी, श्री राजेंद्र साहू जी, दिनेश कश्यप जी, श्री महाजन जायसवाल जी, अरुण ध्रुव जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, श्री संदीप सोनी जी, श्री राजेंद्र साहू जी, प्रदीप मिश्रा, राकेश दुबे, अंजनी देवी दास जी, संतोष साहू जी, अशोक साहू जी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी श्री घनेंद्र राजपूत जी, श्री तामेश्वर साहू जी, श्री अभिषेक पाठक जी, श्री उत्तम साहू जी, श्री पीयूष साहू जी, श्री नारायण जायसवाल जी, श्री मुकेश जायसवाल जी, श्री मुकुल तिवारी जी, श्री ललित राजपूत जी, श्री संजय साहू जी, श्री रघुवीर साहू जी, श्री सुरेंद्र साहू जी, श्री विजय निषाद जी, श्री बाबूराम साहू जी, श्री कोमल चंद्राकर जी, श्री भुनेश्वर यादव जी, श्री धन्नू पटेल जी, श्री देवराज यादव जी, श्री विकास केशरवानी जी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पालक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

….. ……

*20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 मनोज साहू जांजगीर चांपा– पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *थाना बलौदा पुलिस* द्वारा आरोपी बीरबल यादव उम्र 51 साल निवासी बुचीहरदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया *थाना पामगढ़ पुलिस* आरोपी- बोधराम मनहर उम्र 32 साल ‍निवासी भूईगांव थाना पामगढ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 4000₹ बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उपरोक्त कार्यवाही में* थाना बलौदा से निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. नवीन सिह,आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर *थाना पामगढ़* से थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर, सूरज पाटले, विनोद मनहर, बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।