Home Blog Page 15

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपये के सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

0

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपये के सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

 

0.धरमपुरा और बिरकोना में बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार।

 

0.भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ।

 

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

 

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 78.51 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं की सहभागिता के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ भूमिपूजन के साथ ही दोनों निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए गए इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा व्यवस्थित नाली निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी इससे गांवों में सड़क एवं नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा में मानिकचैरी मेन रोड से धान खरीदी केंद्र एवं गौठान तक 49.74 लाख रुपये की लागत से 0.500 किलोमीटर लंबाई में सीसी सड़क सह नाली का निर्माण किया जाएगा इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क के किनारे नाली निर्माण होने से जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी इसके साथ ही ग्राम बिरकोना में 28.77 लाख रुपये की लागत से 0.25 किलोमीटर लंबाई में सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम बिरकोना में 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार रुपये तथा ग्राम धरमपुरा में 1 करोड़ 24 लाख 7 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं इसके साथ ही दोनों गांवों में सैकड़ों प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण भी किया गया है जिससे ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान की सुविधा मिली है सरकार का उद्देश्य गांवों में सड़क, नाली, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाना है डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है इसके तहत स्कूलों में लगाई गई स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ करियर काउंसलिंग और कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी विधानसभा क्षेत्र के कुल 85 स्कूलों में से अब तक 50 स्कूलों में स्क्रीन लगाई जा चुकी हैं शेष 35 स्कूलों में भी स्क्रीन लगाने की योजना है इसके अलावा क्षेत्र के सभी 8 छात्रावासों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इस पहल के तहत देश के प्रमुख ऑनलाइन शिक्षा संस्थानों में शामिल फिजिक्स वाला के माध्यम से विद्यार्थियों को कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए बातचीत की गई है योजना के अनुसार, विद्यार्थियों को स्कूलों और छात्रावासों में ही स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी इस पहल का उद्देश्य महंगी कोचिंग और दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई करने की मजबूरी को कम करना तथा ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में साहसिक कार्य किया है उन्होंने कहा कि विजय शर्मा जब विधानसभा में अपनी बात रखते हैं तो उनके पीछे मुझे कवर्धा की जनता का विश्वास और ताकत दिखाई देती है वे ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनके कार्यों से जनता को कभी सिर झुकाना नहीं पड़ेगा। बिरकोना और धरमपुरा जैसे गांवों की जरूरतों को समझते हुए वे लगातार विकास कार्य करा रहे हैं माताओं-बहनों द्वारा भूमिपूजन किया जाना भी सराहनीय है क्योंकि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और क्षेत्र का विकास संभव नहीं है विकास एक सतत प्रक्रिया है जो कभी रुकनी नहीं चाहिए मैं क्षेत्र की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने एक ऊर्जावान शिक्षित और विकास के प्रति समर्पित नेता को चुना है मेरी कामना है कि विजय शर्मा को जनता का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहे और कवर्धा विकास की नई ऊंचाइयों को छुए इस दौरान पुर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र साहू ने भी संबोधित किया।

 

*भूमिपूजन के साथ ही शुरू हुए निर्माण कार्य*

 

वही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया दोनों कार्यों को भूमिपूजन के साथ ही प्रारंभ कर दिया गया है इन निर्माण कार्यों से धरमपुरा और बिरकोना के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही गांवों में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

 

————————–

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0

विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0.विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के विकास हेतु ढाई-ढाई करोड़ रुपए की घोषणा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- वनांचल क्षेत्र में शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं महिला सशक्तिकरण और बुनियादी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज हेलिपैड मैदान, कुई-कुकदूर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा कुल 5 करोड़ 96 लाख 96 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा कुई-कुकदूर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के सुगम व सुरक्षित आवागमन सुविधा हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ भी किया गया कार्यक्रम में 5000 से अधिक की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिन्होंने तालियों की गूंज से इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया इस दौरान शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर हेतु नवीन भवन, एवं ग्राम कुई व कुकदूर में महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया इन कार्यों से वनांचल के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और वनांचल सहित दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को भी शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं तथा बुनियादी सुविधाओं का लाभ उनके गाँव और घर के नजदीक ही उपलब्ध हो कुई-कुकदूर में तहसील कार्यालय भवन, महाविद्यालय के नवीन भवन और महतारी सदनों से संबंधित कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय और धन बचेगा वहीं शिक्षा के बेहतर अवसर युवाओं के भविष्य को मजबूत करेंगे हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और जनसुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं बेटियों की शिक्षा और महिलाओं का सशक्तिकरण एक समृद्ध समाज की आधारशिला है विधायक भावना बोहरा द्वारा छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा जैसी पहल शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान बनाएगी और परिवारों को आर्थिक राहत देगी पूरे पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा द्वारा बेटियों की शिक्षा हेतु निःशुल्क बस सेवा के संचालन की पहल के सराहनीय है और मैं उन्हें बधाई देता हूँ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनकी तत्परता हो या जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, युवाओं के शिक्षा के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग, भावना दीदी की साइंस पाठशाला जैसे पहल और उनके द्वारा किये जा रहे जनसेवा के कार्य के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूँ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में वनांचल क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है प्रत्येक परिवार को बेहतर शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, आसान प्रशासनिक सुविधाएं और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है कुई-कुकदूर में तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण होने से ग्रामीणों को अपने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन से हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और महतारी सदनों से महिलाओं को सामाजिक सहभागिता एवं सशक्तिकरण का मंच प्राप्त होगा वनांचल क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, अपने सपनों को साकार करें और आत्मनिर्भर बनें यही हमारा संकल्प है महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ इसी सोच का परिणाम है आज इस बस सेवा के शुभारंभ के साथ ही पंडरिया विधानसभा में कुल 9 निःशुल्क बस सेवा संचालित होंगी और इसके माध्यम से अब तक 1500 से अधिक बेटियों को लाभ मिला है और वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं आवागमन की कठिनाइयों और आर्थिक बाधाओं के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप हम पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है आज हर गाँव-गाँव सड़कों का जाल बिछ रहा है शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुँच रहा है वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं और हमारा छत्तीसगढ़ विकास के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है कार्यक्रम में कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन, सभी मंडल के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*विधायक भावना बोहरा की मांग पर मंत्री द्वारा की गई घोषणा*

कार्यक्रम में वनांचल क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर ग्राम कांपादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना तथा पंडरिया एवं पांडातराई शासकीय महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण व महाविद्यालय परिसर के विकास हेतु ढाई-ढाई करोड़ की रुपए की घोषणा मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा की गई साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने भक्ति गीत का गायन भी किया।

*निःशुल्क बस सेवा से वनांचल की बेटियों की शिक्षा होगी आसान*

विकास कार्यों के साथ ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ भी किया गया इस सुविधा का उद्देश्य दूरस्थ गांवों से महाविद्यालय आने वाली बेटियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ आवागमन उपलब्ध कराना है आर्थिक कठिनाइयों और लंबी दूरी के कारण कई बार छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है निःशुल्क बस सेवा से उनके परिवारों पर परिवहन का आर्थिक बोझ कम होगा कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी और छात्राओं को नियमित रूप से उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा यह पहल बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ वनांचल में महिला शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है यह निःशुल्क बस सेवा ग्राम अमनिया से प्रारंभ होकर ग्राम नेऊर में कुशियारी व महीडबरा की छात्राएं, ग्राम दमगढ़ में लुढुटोला व उपका की छात्राएं तथा ग्राम अमेरा, कुर्सीकछार एवं कुई की छात्राओं को लेकर कुई-कुकदुर महाविद्यालय पहुंचेगी।

*नवीन महाविद्यालय भवन से वनांचल के युवाओं के सपनों को मिलेंगे नए पंख*

कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय कुई-कुकदूर के लिए 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपए की लागत से नवीन भवन का भूमिपूजन किया गया आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है वनांचल के विद्यार्थी आर्थिक परिस्थितियों, आवागमन की कठिनाइयों और सीमित शैक्षणिक संसाधनों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करते हैं महाविद्यालय के नवीन भवन से स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसरों को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को अपने भविष्य के निर्माण के लिए बेहतर आधार प्राप्त होगा इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के युवाओं को लाभ मिलेगा और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता के नए अवसर खुलेंगे।

*वनांचलवासियों को घर के नजदीक मिलेगी प्रशासनिक सुविधा*

कार्यक्रम के अंतर्गत ₹71.12 लाख की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय भवन, कुई-कुकदूर के लोकार्पण से वनांचल के ग्रामीणों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों, भूमि संबंधी मामलों और अन्य शासकीय कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से लोगों के समय और पैसों दोनों की बचत होगी। विशेषकर दूरस्थ गांवों में रहने वाले किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा आवागमन में लगने वाला समय और खर्च कम होगा तथा शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच अधिक सहज बनेगी यह पहल वनांचल में सुशासन, प्रशासनिक पहुंच और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

*महतारी सदन से मजबूत होगा महिला सशक्तिकरण*

कार्यक्रम में कुई व कुकदूर में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया इन सदनों का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक सहभागिता, सामूहिक गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करना है महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को एक साझा मंच मिलेगा जहां वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगी, शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी और सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के अवसरों से जुड़ सकेंगी महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, कौशल विकास और महिला हित से जुड़े कार्यक्रमों को भी ऐसे सामुदायिक केंद्रों से प्रोत्साहन मिल सकता है यह पहल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और गांवों में सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी।

*समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

कुई-कुकदूर में 5 करोड़ 96 लाख 96 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन वनांचल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सेवाओं की सुलभता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है इन पहलों से क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने, युवाओं को बेहतर भविष्य के अवसर देने और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने में सहायता मिलेगी विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों सहित प्रत्येक गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र को शिक्षा, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि के नए अवसरों से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

————————–

*शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश*

0

*शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश*

* *शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी कराने के नाम से लोगों से करते थे ठगी*

* *साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज शिकायत पर साइबर थाना की कार्यवाही*

* *प्रार्थी से 5 लाख 65 हजार 355 रूपये की हुई थी ठगी*

* *लड़की के द्वारा चिकनी चुपड़ी बातों पर फंसाकर प्रार्थी से ठगे पैसे*

* *व्हाट्सअप चैटिंग मोबाइल कॉल के जरिए की गई ठगी*

* *4 महिला 1 पुरुष सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार*

*गिरफ्तार नाम आरोपी -*

 (01) भूमिका रंगारी साकिन राजनांदगांव थाना चिखली राजनांदगांव

(02) रोहित कुमार गुप्ता साकिन बसंतपुर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव 

(3) नसीम बानो साकिन राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव

(4) तय्यबा बानो साकिन राजनांदगांव 

(5) शायना बानो साकिन थाना चिखली जिला राजनांदगांव 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,*संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि प्रार्थी रेशम लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागढ का अपने लिए शादी के लिए रिश्ता देख रहा था कि मोबाइल में शादी का विज्ञापन आया जिसमें संपर्क करने पर महासमुंद की पदमा नाम की लड़की जो govt हॉस्पिटल में नर्स है , से शादी का रिश्ता फिक्स करने का वादा किया गया जिसके बाद कुछ पेमेंट करने के बाद लड़की का मोबाइल नंबर प्रार्थी को उपलब्ध कराया गया , प्रार्थी के द्वारा व्हाट्सअप चैटिंग और मोबाइल से बातचित करने के दौरा पदमा के द्वारा अलग अलग बहने से कभी मां के इलाज के नाम पर, कभी खुद के इलाज के नाम पर, कभी एक्सीडेंट होने के नाम पर , कभी मां की मृत्यु होने के नाम पर अलग अलग बहाना बनाकर पैसा मांगने से प्रार्थी 5 लाख 65 हजार 355 रुपए मे खाता में डाला गया , प्रार्थी अपना जमीन के बेचे रुपए ओर अन्य जगह से उधारी लेकर पैसा पदमा को दिया था , जब प्रार्थी लड़की से मिलने की बात करने लगा तब लड़की अलग अलग बहाना बनाने लगी , प्रार्थी रेशम लाल साहू महासमुंद सरकारी अस्पताल पता करने गया तो वहां पदमा नाम की कोई लड़की नहीं मिली , आसपास पता किया जो कोई पता नहीं चला जिस पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब *1930* के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया , जिस पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 10/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान सायबर पोर्टल की मदद से आरोपियों के खाता नंबर , बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया जो आरोपीगण राजनंदगांव के रहने वाले पता चला जिस पर , राजनांदगांव जाकर पता करने पर भूमिका रंगारी निवाशी राजनांदगांव का होना पाया गया जो पदमा बनकर रेशम लाल से बात करती थी और अपने खाता में लगभग ढाई लाख रुपए ली थी , साथ ही साथ आरोपिया पदमा/भूमिका रंगारी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया वर्ष 2025 में लव लाईक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी तथा काम छोड़ने के बाद बेरोजगार होने से स्वयं एक फर्जी संस्था का संचालन करने लगी और मोबाइल में विज्ञापन चलाकर लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे का ठगी करती थी जिसमें *भूमिका / पदमा के साथी रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो , तय्यबा बानो, शायना बानो* के द्वारा सहयोग किया गया था इनके द्वारा कमीशन के लालच में पैसे प्राप्त करने के लिए अपना खाता दिया गया था ढाई लाख के अलावा अन्य पैसे इनके साथियों के खाता में ट्रांसफर होना पाया गया है जिन्हें आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । भूमिका रंगारी के विरुद्ध साइबर पोर्टल और भी शादी के नाम पर रिश्ता करने पैसे लेने के शिकायत दर्ज है । संबंधित थाना को सूचित किया गया है ।

जांजगीर पुलिस की अपील :-

*मोबाइल में किसी भी विज्ञापन को देखकर विश्वास ना करें चाहे वह शादी के लिए हो या किसी सामान की खरीदी के लिए विश्वसनीय वेबसाइट पर ही जाकर समान खरीदे या शादी के लिए रिश्ते देखें।*

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा , प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंग, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक गिरीश कश्यप, पद्मराज सिंह, दिव्या सिंह का योगदान रहा

*पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

0

*पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

* *जुआरियों से नगदी रकम 47500/₹, घटना स्थल से 11 नग मोटर सायकल, 01 ब्रेजा कार, 08 नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश जब्त* 

* *जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में चौकी पतोरा पुलिस एवं रिस्पांस टीम की संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण*

चौकी पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*जुवाडियांनो के नाम*

01. दीपक राय 42 वर्ष निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार

02. रूपचंद रात्रे उम्र 36 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर

03. संजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

04. रमेश कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी झूलन थाना पामगढ़

05. सुरेंद्र लहरे उम्र 26 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

06. सुनील सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार

07. साहिल लहरे उम्र 22 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

08. मयंक शर्मा उम्र 22 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर

09. विशाल सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

*जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:* जिले में जुआ – सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

*उपरोक्त कार्यवाही* में PSI अभिलाष सिन्हा, Asi जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर चौकी पंतोरा एवं रिस्पांस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*अवैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस का प्रहार, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*अवैध महुआ शराब पर मुलमुला पुलिस का प्रहार, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

* *आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया रिमांड पर*

* *आरोपी रघुवीर कश्यप (30 वर्ष), पिता संतोष कश्यप, निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चोरभट्ठी मेन रोड स्थित गुलमोहर पेड़ के पास दबिश देकर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40 हजार रुपए बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना मुलमुला के निरीक्षक शिवानंद, सहायक उपनिरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी, आरक्षक राजेश कश्यप एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

अकलतरा में दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

0

अकलतरा में दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। मातृऋण सेवा संस्थान यूथ इंडिया क्लब अकलतरा द्वारा आयोजित दस दिवसीय आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 10 अक्टूबर 2026 को हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 10 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित ब्रेनी बियर प्री-स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब अकलतरा में संचालित किया जा रहा है। जिस

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति सारथी, अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद अकलतरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा की कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीपाल सिंह बैस, डायरेक्टर – भगत सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित प्री-स्कूल एंड एक्टिविटी क्लब, अकलतरा, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद श्रीमती शेख सितारा टण्डन , वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद – पुरूषोत्तम नामदेव, युवा समाजसेवी – अविनाश साहू , वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के सचिव – चिराग शर्मा , युवा समाजसेवी- दीपक साहू , संस्था के संरक्षक – अनुराग प्रेम सोनी तथा वरिष्ठ सीए राहुल दोशी शाला स्टाफ – सुश्री शीतल सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव- दुलेचंद साहू ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन संस्था के अध्यक्ष- मन्नू थवाईत के द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा एवं कराते प्रशिक्षक – मास्टर विशाल पाटले ( ब्लैक बेल्ट 4 डान ), प्रशिक्षक – मास्टर चंदराम बरेठ ( ब्लैक बेल्ट 1 डान ), प्रशिक्षक – पार्थदेव चौधरी स्वयंसेवक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, नगर की महिलाओं, बच्चों, बालक-बालिकाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा, कराते एवं दंड चालन के संबंध में बेसिक जानकारी एवं प्रशिक्षण की प्रारंभिक प्रक्रिया से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति सारथी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा शिविर को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजकों एवं प्रशिक्षार्थीयों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ सभी अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस प्रकार के आयोजन को समाज और विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय, कोषाध्यक्ष- दुर्गेश राठौर, सह-सचिव, सोमदेव पाण्डेय सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी छात्र – छात्राएं तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

यह दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

*31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराकर पीएम आशा योजना का लाभ उठाएं–*

0

*31 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन कराकर पीएम आशा योजना का लाभ उठाएं–* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएमआशा) के अंतर्गत जिले में खरीफ फसल हेतु मूंग, उड़द, मूंगफली, अरहर (तुअर) एवं सोयाबीन फसल की खरीदी की जानी है। खरीदी के लिए जिला जांजगीर-चंपा अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में 4 समितियां सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह, अकलतरा, जांजगीर और पामगढ़ अधिसूचित है। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नाफेड) के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अधिसूचित मूंग फसल को समर्थन मूल्य 8780.00 रू. प्रति क्विंटल, उड़द को 8200.00 रू. प्रति क्विंटल, मूंगफली को 7517.00 रू. प्रति क्विंटल, अरहर (तुअर) को 8450.00 रू. प्रति क्विंटल एवं सोयाबीन फसल को समर्थन मूल्य 5708.00 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक अधिसूचित फसल लगाने वाले समस्त कृषकों का पंजीयन/रकबा संशोधन कराया जाना जरूरी है।

खरीफ दलहन/तिलहन फसल के पंजीयन के लिए किसान भाई अपने क्षेत्र के संबंधित सेवा सहकारी समिति में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। किसान भाई पंजीयन हेतु मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका बी-1, पी-2 एवं पासबुक की छायाप्रति अवश्य लेकर जावें। साथ ही अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपने फसल का पंजीयन अथवा पहले से एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत होने पर केवल रकबा संशोधन करा सकते हैं। 31 अक्टूबर 2026 तक सभी किसान भाई-बहन पोर्टल पर पंजीयन करा इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश- राज्यपाल श्री रमेन डेका* 

0

*महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश- राज्यपाल श्री रमेन डेका* 

*विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री श्री साय*

*राज्यपाल व मुख्यमंत्री हुए श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल*

*घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण* 

रायपुर 11 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश दिया। अग्रवाल समाज व्यवसाय के साथ समाज में भी अपना सार्थक योगदान देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि और श्री अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। अग्रसेवा गौशाला रायपुर द्वारा संचालित इस एम्बुलेंस की सुविधा मोबाइल नंबर 8109002139 पर कॉल कर ली जा सकेगी। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की डायरेक्ट्री तथा अग्रपुष्प बुलेटिन त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया तथा अग्रवाल समाज के प्रतिभावान बच्चों को अग्र प्रतिभा सम्मान और युवाओं को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। ये समाज कठोर परिश्रम से स्थापित उद्योग-धंधों में लोगों को रोजगार देता है। हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज के लोग अग्रणी भूमिका में रहते हैं। असम सिनेमा को आगे बढ़ाने में श्री ज्योति प्रसाद अग्रवाल ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा दिए गए एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता की अनोखी मिसाल है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हमें सिखाया कि ज्ञान सभी से लेना चाहिए और दान भी देना चाहिए। नई पीढ़ी को त्वरित सफलता प्राप्त करने की जगह पारंपरिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। अग्रवाल समाज में पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बहुत सुंदर परम्परा है।सभी की भागीदारी से ही सुंदर समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ आज नक्सलमुक्त है, यहां उद्योग व्यवसाय की असीम संभावना है। अग्रवाल समाज अपने व्यापार में इन मौकों का उपयोग करेगा तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रवाल समाज का नाम आते ही उद्यमिता और दानशीलता की परंपरा हमारे सामने आती है। ये समाज हमेशा परोपकार के क्षेत्र में अग्रणी रहता है। चाहे स्वास्थ्य शिविर हों या गौसेवा, धर्मशाला, सामूहिक विवाह या निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना, अग्रवाल समाज हर रूप में आगे बढ़कर परोपकार करता है। समाज के सभी क्षेत्रों में अग्रवाल समाज के लोग अपना सार्थक योगदान दे रहे हैं। आज भी गौमाता के लिए एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया है, ये अग्रवाल समाज की सेवा भावना को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। हम भी विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डाक्यूमेंट के आधार पर मिशन मोड पर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य राज्य की जीएसडीपी को 5 लाख करोड़ से 75 लाख करोड़ तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ में खनिज, वनोपज, बिजली, पानी सहित सभी संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। अग्रवाल समाज अपने व्यवसायिक परिश्रम से छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज लोगों को रोजगार देने के साथ ही समाजसेवा में भी अपना बहुमूल्य योगदान देता है। महाराजा अग्रसेन जी ने समानता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीआर ग्रुप के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल, अग्रवाल समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, श्री मनमोहन अग्रवाल, श्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, गणमान्य जन व सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।

*रतनपुर में पहली बार – छत्तीसगढ़ी फिल्मों की दमदार अदाकारा आस्था शर्मा की एंट्री से गूंजेगा डांडिया!*

0

*रतनपुर में पहली बार – छत्तीसगढ़ी फिल्मों की दमदार अदाकारा आस्था शर्मा की एंट्री से गूंजेगा डांडिया!*

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

*13 अक्टूबर को सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में नवयुथ डांडिया ग्रुप के मंच पर बिखेरेंगी जलवा*

*रतनपुर।* धार्मिक नगरी और माँ महामाया की पावन भूमि रतनपुर इस शारदीय नवरात्रि सिर्फ आस्था से ही नहीं, बल्कि उमंग और उल्लास से भी सराबोर होने जा रही है। नवरात्रि पर्व को और अधिक भव्य, रंगीन और यादगार बनाने के लिए शहर के सबसे चर्चित *नवयुथ डांडिया ग्रुप समिति* द्वारा *भव्य डिस्को डांडिया नाइट – 2026* का विराट आयोजन किया जा रहा है।

और इस बार आयोजन का इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि रतनपुर के सांस्कृतिक मंच पर *पहली बार छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सुपरस्टार, लाखों दिलों की धड़कन अभिनेत्री आस्था शर्मा* सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी।

13 अक्टूबर – रतनपुर के लिए ऐतिहासिक शाम

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, *13 अक्टूबर, सोमवार की रात्रि* इस डिस्को डांडिया नाइट की सबसे चमकदार रात होगी। इसी दिन छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री आस्था शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगी।

उनकी एक झलक पाने और उनके साथ गरबा-डांडिया करने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह और क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही रतनपुर, बिलासपुर, कोटा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह शुरू हो गया है।

आस्था शर्मा ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और मनमोहक अंदाज से अलग पहचान बनाई है और अब रतनपुर में उनकी पहली उपस्थिति इस आयोजन को राज्यस्तरीय पहचान दिलाएगी।

सिर्फ डांडिया नहीं, संस्कृति का महासंगम

नवयुथ डांडिया ग्रुप द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल डिस्को डांडिया तक सीमित नहीं है। यह संस्कृति, संगीत और आधुनिकता का अद्भुत संगम होगा।

*कार्यक्रम की विशेषताएं:*

– *भव्य लाइटिंग और साउंड:* मुंबई की तर्ज पर हाई-टेक डिस्को लाइट्स और डीजे सेटअप

– *पारंपरिक गरबा और आधुनिक डिस्को डांडिया का फ्यूजन*

– *बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस कपल और बेस्ट गरबा क्वीन के लिए आकर्षक पुरस्कार*

– *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और महिला सुरक्षा के लिए अलग व्यवस्था*

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व को युवा पीढ़ी से जोड़ना, स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करना और क्षेत्रवासियों को स्वस्थ मनोरंजन का एक पारिवारिक मंच देना है।

समिति की अपील

नवयुथ डांडिया ग्रुप समिति ने नगर के समस्त श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, युवाओं और क्षेत्रवासियों से हृदय से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य डिस्को डांडिया नाइट को सफल बनाएं और रतनपुर में पहली बार आ रही छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार आस्था शर्मा का जोरदार स्वागत करें।

कोटा की सुमन ने कुराश खेल में रचा इतिहास, राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

0

कोटा की सुमन ने कुराश खेल में रचा इतिहास, राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटा की प्रतिभाशाली छात्रा सुमन ने कुराश खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुमन ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब वह राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न केवल सुमन के लिए, बल्कि उनके परिवार, विद्यालय और पूरे कोटा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सुमन की इस सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं सुमन को क्षेत्रवासियों की ओर से उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ — मोहनीश सिंह राजपूत