
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर कल, 20 मई (बुधवार) को मुंगेली जिले सहित देश भर की दवा दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली के अध्यक्ष विनोद नागदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी केमिस्ट साथियों से एकजुटता दिखाने और अपनी दुकानें बंद रखने की विनम्र अपील की गई है।
केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम
संघ के अध्यक्ष विनोद नागदेव के अनुसार, यह बंद दवा विक्रेताओं और केमिस्टों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला औषधि विक्रेता संघ मुंगेली के पदाधिकारियों का कहना है कि केमिस्टों की जायज मांगों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।
देश भर के 12.50 लाख दवा विक्रेता होंगे शामिल
अध्यक्ष विनोद नागदेव द्वारा जारी अपील में बताया गया है कि 20 मई को होने वाले इस बंद में अकेले मुंगेली ही नहीं, बल्कि देश भर के करीब 12.50 लाख दवा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखकर इस आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
संघ ने सभी स्थानीय दवा व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे इस देशव्यापी आह्वान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूर्ण रूप से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें और केमिस्ट एकता का परिचय दें।
नोट: कल बुधवार को दवा दुकानें बंद रहने के कारण आम नागरिकों को दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए लोग अपनी जरूरी दवाइयां आज ही एडवांस में खरीद कर रख लें।
*मुंगेली: AIOCD के आह्वान पर कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण बंद की अपील*
*अंधियारीपाठ मंडी रोड क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन, मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग*
*अंधियारीपाठ मंडी रोड क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन, मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित अंधियारीपाठ मंडी रोड नायक ताड़ क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से जारी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और क्षेत्र को मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग उठाई।
वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद पिंटू बरेठ के नेतृत्व में लगभग 100 से 200 मोहल्लेवासियों ने सहायक कार्यपालक यंत्री कार्यालय का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 25 बार बिजली बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए इसे मुख्य टाउन फीडर से जोड़ा जाए।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि 30 से 40 दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में लिखित आश्वासन
⁕ *चोरी के आरोपी को किया गया गिरफतार।*
⁕ चोरी के आरोपी को किया गया गिरफतार।
⁕लंबे समय से चल रहा था आरोपी फरार।
⁕ साथ ही अवैध शराब बिक्री करने वाले पर आबकारी एक्ट के अंतर्गत की कार्यवाही।
⁕ आरोपी से 16 पौवा देशी प्लेन मशाला शराब को किया गया जप्त।
⁕ साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले पर की गयी कार्यवाही

राजनांदगांव– प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ड्रायवर कमलेश साहू उसके ट्रक के दो नग टायर डिस्क, दो नग बैटरी, जेक, जेक राड, डीजल, लोहे का बत्ता 03 नग, लकडी पटिया 04 नग कीमती 90,000/- को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था, प्रकरण सदर के आरोपी कमलेश साहू के पता तलाश प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में टीम गठित कर किया जा रहा था जो कि तकनीकी एवं मुखबीर की मदद से आरोपी कमलेश साहू उर्फ सोनू पिता छोटेलाल साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम मतिहनी पो0 चंदवाही थाना बहरी जिला सिधी म0प्र0 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इसी तारतम्य में नशे के विरुद्ध एवं असमाजिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम सोमनी में ग्राम सांकरा मोड के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे इन्द्रेश देशलहरे पिता गणेश लहरे उम्र 24 साल निवासी ग्राम ठेकवा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन मशाला शराब कुल 2880 एमएल कीमती 1600 एवं बिक्री रकम 200 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(ए)(ख) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया एवं एवं ग्राम ठेकवा व अंजोरा में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले-
1. दुर्गादास साहू पिता बीरबल दास देवदास उम्र 26 साल निवासी ग्राम ठेकवा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
2. किशन लाल साहू पिता श्री अलखराम साहू उम्र 57 साल निवासी ग्राम अंजोरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के विरूद्ध आब0 एक्ट की धारा 36 च आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
*हैदराबाद में आईपीएल सट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरिये गिरफ्तार*
*हैदराबाद में आईपीएल सट्टे का पैनल चला रहे 13 सटोरिये गिरफ्तार*
* सिंडिकेट द्वारा चला रहे म्यूल अकाएंट पर भी कार्यवाही की जाऐगी।
* सभी आरोपियों के संपत्ति का विवरण भी मांगा जा रहा है।
* संगठित अपराध की धारा लगाई गयी है।
* इस वर्ष आईपीएल सीजन में ऑनलाईन सट्टे पर 14 कार्यवाही।
* 09 लैपटांप, 46 मोबाईल, 2,57,000/- रू० नगद जप्त।
* कुणाल वर्मा पुरे पैनल का मास्टर माईड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था।
* कुणाल वर्मा के ऊपर के पैनल की जांच की जा रही है।

दुर्ग– छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा एवं आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था। पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि ये स्लम एरिया व अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर उनमें बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते है नया सीम खरीदवाते है तथा बैंक की पास बुक, एटीएम, नया सीम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद जामुल निवासी कुणाल वर्मा को 25000/-रू० प्रति पास बुक की दर से विक्री करते है। कुणाल वर्मा इन पास बुक एटीएम, सीम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल मेंh करता है। कुणाल वर्मा स्वयं sat sport बुक चलाता है। पूछताछ के उपरान्त कुणाल वर्मा ने बताया कि हैदराबाद के अल्फापुरम एस.एस रेसीडेंसी में यह एवं शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी तथा रोहित चौहान H Lotas 13, CP 07 क्रेक प्ल्स बुक चलाकर ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा स्थानीय लड़को को ले जाकर चलवा रहे है। लोगों के एकाउन्ट व सीम, चेक युक. एटीएम इसी काम में उपयोग करते है। इसकी निशादेही पर 1. विक्की साहू 2. अभिषेक भारती 3. गुरफान खान 4. राजकुमार पासवान 5. तुकेश्वर साहू 6. जेदखान 7. के श्रीनू 8. शेख सद्दाम 9. विकास राय 10. विकास निषाद 11. रोहित चौहान 12. कुणाले वर्मा 13. प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर नगदी रकम, मोबाईल, लेपटाप, जुमला करीबन 10 लाख रू० बरामद किया गया है। लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया है जिसकी जांच जारी है। सिटिकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्यवाही की जावेगी। सभी आरोपियों के संपती का विवरण का मंगाया जा रहा है। मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। कुणाल वर्मा पुरे पैनल का मास्टर माइंड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था कुणाल वर्मा के ऊपर के चैनल की जांच की जा रही है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में अपराध नियत्रंण हेतु 14 कार्यवाही दुर्ग पुलिस द्वारा की गई है। इन्ही खातों में 63 सायबर कम्पलेन दर्ज है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जावेगी तलाश हेतु पार्टी रवाना की गयी है।
थाना छावनी के अपराध क्रं. 320/2026 धारा 318(4), 319 बीएनएस जोड़ने धारा 317(2), 317(4), 111, 61 (2) बीएनएस एवं छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7
* गिरफ्तार आरोपीगण (नाम एवं पता)
1. विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू उम्र 24 साल पता चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग
2. अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती उम्र 23 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
3. गुफरान खान पिता मन्नान खान उम्र 32 साल पता नूरमल्ल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
4. राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान उम्र 27 साल पता इन्दिरा नगर राजेन्द्र प्रसाद गदा चौक सुपेला
5. तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 21 साल पता वृन्दानगर केम्प । गणेश मंदिर के पास निलाई
6. जेदखान पिता मन्नान खान उम्र 25 साल पता नूर महल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
7. के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव उम्र 25 साल पता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
8. शेख सद्दाम पिता रोज इलम उम्र 24 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
9. विकास राय पिता विरेन्द्र राय उम्र 21 साल पता इन्दिरा नगर क्रामराज लांड्री के पास थाना सुपेला
10. विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद उम्र 20 साल पत्ता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
11. रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान उम्र 21 साल पता शंकरपारा मराठा बस्ती के पास सुपेला
12. कुणाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 23 साल पता ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद
13. प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल उम्र 20 साल पता रामनगर जहाज बिल्डिंग के सामने उड़िया मोहल्ला थाना वैशाली नगर
जप्त मशरूका
* लेपटांप 09 नग
* मोबाईल 46 नग
* पासबुक 23 नग
* एटीएम 107 नग
* सीम कार्ड लगभग 20 नग
* नगदी रकम 2,57,000/- रू० बरामद।
*🚔 गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, डायल 112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां।*
🚔 गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही को लगेंगे नए पंख, डायल 112 में शामिल हुईं 8 नई गाडियां।
🚔 जनता की सुरक्षा के लिए गरियाबंद पुलिस सदैव तत्पर।
🚔 अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनटों में पहुंचेगी मदद, डायल 112 सेवा का हुआ विस्तार।

गरियाबंद – पुलिस मुख्यालय से गरियाबंद पुलिस को आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System & ERSS) के साथ और अधिक मजबूत और हाईटेक 08 वाहन प्रदाय किया गया है। आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फ़िंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग को 08 नए आधुनिक डायल 112 चारपहिया वाहन दिया गया है। इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
जनता को मिलने वाले मुख्य फायदे और सुविधाएं-
डायल 112 वाहनों के आने से पुलिस के पहुंचने का समय काफी घट जाएगी। काॅल करने के बाद पुलिस चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच जाएगी।
थाना अमलीपदर, देवभोग एवं मैनपुर के दूरस्थ, वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक अब पुलिस की सहायता और तेजी से पहुंचेगी।जिले के 08 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे चैकस निगरानी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहेगी। सभी वाहनों में जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है। इससे कंट्रोल रूम तुरंत पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर रवाना करेगा।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे- सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिज्ञाबद्ध है।
*मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*
मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
साइबर थाना, थाना लालबाग एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
✳️ 12 घंटे के पूर्व ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
✳️ 01 आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार है, जिसका पातातलाश जारी है।
✳️ घटना में प्रयुक्त 01 नग फरसा नुमा लोहे का धारदार हथियार आरोपियों से किया गया जप्त।
✳️ प्रकरण में तीनों आरोपीगण आदतन आरोपी हैं, आरोपी विजय नेताम व जय उर्फ जया नेताम निगरानी बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं।
✳️ गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
01. दीपक उर्फ टिकली नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 30 वर्ष एवं
2. विजय नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी अटल आवास पेण्ड्री, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव – प्रार्थी युवराज साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 38, निवासी अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.05.2026 की रात्रि लगभग 08ः45 बजे वह अपने पिता को छोड़ने के बाद घर के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपीगण विजय नेताम, दीपक उर्फ टिकली नेताम व जय उर्फ जया नेताम तीनों भाई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी विजय नेताम द्वारा टंगिया/फरसा से प्रार्थी के पिता गिरधारी साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री पहुंचाया गया। उक्त रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध मेडिकल अस्पताल पेंड्री में कायम कर थाना में असल अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई तथा थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक उर्फ टिकली नेताम एवं विजय नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना में प्रयुक्त टंगिया/फरसा को आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*जनजातीय गरिमा उत्सव तथा जनभागीदारी अभियान: 25 मई तक*
*जनजातीय गरिमा उत्सव तथा जनभागीदारी अभियान: 25 मई तक*
*कलेक्टर – एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना*
*जनजातीय परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने दिए निर्देश*

मुंगेली,// शासन के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 25 मई तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जन भागीदारी अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ‘‘जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले’’ थीम पर विशेष पिछड़ी जनजातियों एवं जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत पीएम-जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़े चयनित ग्रामों में व्यापक स्तर पर शिविर, आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता रैली, ग्राम संपर्क गतिविधियां एवं लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान सेवा, संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 57 धरती आबा ग्रामों तथा पीएम जनमन ग्रामों में व्यापक स्तर पर जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन करने के निर्देश दिए। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदन योजना, जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। 20 मई को ग्राम संपर्क गतिविधियों के अंतर्गत अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन गांवों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। वहीं 21 से 23 मई तक ग्राम स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल जांच तथा एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, एनएसएस एवं एनसीसी की सहभागिता से जनजागरूकता गतिविधियों को व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस दौरान एडीएम श्री जी एल यादव, आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त श्री शिव कुमार बांधे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
*मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार*
*मनरेगा की जगह अब “जी राम-जी” योजना, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार*
*ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम, 01 जुलाई 2026 से लागू होगा वीबी-जी-रामजी अधिनियम*

मुंगेली, // केन्द्र शासन ने ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 वीबी-जी-रामजी को 01 जुलाई 2026 से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू करने की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 का स्थान यह नवीन अधिनियम लेगा। नई योजना के तहत अब प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी, जबकि पूर्व में यह सीमा 100 दिवस थी। योजना का उद्देश्य केवल मजदूरी आधारित रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले की क्षमता को मजबूत करना है।
योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा आवेदन मिलने के 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। समय-सीमा में रोजगार उपलब्ध नहीं होने पर पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। मजदूरी भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। मजदूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक अथवा डाकघर खातों में अंतरित की जाएगी। भुगतान में विलंब होने पर प्रतिदिन 0.05 प्रतिशत की दर से क्षतिपूर्ति राशि देने का प्रावधान भी रखा गया है। नई योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, पशुपालन एवं मत्स्य विकास, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जलवायु अनुकूल कार्य तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से ग्राम सभाओं की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जाएगा। कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार किट और छोटे बच्चों की देखभाल जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा है कि यह अधिनियम ग्रामीण विकास की दिशा में दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक पहल है। इससे गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि नई व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से ग्राम सभाओं की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकता आधारित कार्यों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि पात्र ग्रामीण परिवारों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
*पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती*
*पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती*
*-जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, / जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पेट्रोल पंपों में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में इन दिनों बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल एवं डीजल लेने पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक दोपहिया, चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बनने लगी थी, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल निगरानी व्यवस्था लागू की।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल पंपों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नागरिकों से धैर्य एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि जिले में शांति एवं सुव्यवस्था कायम रह सके। इसी के तहत अनुभागीय अधिकारी मुंगेली, लोरमी और पथरिया के द्वारा राजस्व, नगरीय प्रशासन, खाद्य, कृषि, मनरेगा एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त अधिकारी लगातार पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे हैं तथा भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
जिले के पेट्रोल पंपों में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पेट्रोल एवं डीजल वितरण कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम नागरिकों, किसानों, एम्बुलेंस सेवाओं तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी पर्याप्त सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पेट्रोल पंपों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार लोगों को समझाइश देने, वाहनों को व्यवस्थित लाइन में लगाने तथा अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने का कार्य कर रहे हैं।
*गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
*गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

कबीरधाम पुलिस द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से चोरी गई वाहन को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण के संबंध में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15.03.2026 को वह अपने परिवार के साथ निजी कार्य से कवर्धा आया था तथा अपनी आर्टिका वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डब्ल्यू 8269 को गाँधी मैदान कवर्धा में खड़ी कर बाजार गया था। वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी एवं चोरी गई वाहन की पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ एवं तकनीकी आधार पर संदेही तसलीम खान पिता आजम खान उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मोहगांव थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम को चिन्हित किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने गाँधी मैदान में खड़ी वाहन में चाबी लगी देख अवसर का लाभ उठाकर वाहन चोरी किया था तथा वाहन को जोराताल स्थित राजस्थानी भोजनालय के पास छिपाकर रखा था।
आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा चोरी गई आर्टिका वाहन क्रमांक सीजी 10 ए डब्ल्यू 8269 को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने वाहन को सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा करते समय वाहन लॉक कर चाबी सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।











