Home Blog Page 136

*सिरगिटटी पुलिस द्वारा हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता*

0

’’ *सिरगिटटी पुलिस द्वारा हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता*

’’ आरोपी को सिरगिटटी पुलिस ने झारखण्ड से किया गिरफ्तार 

’’ आरोपी घटना दिनांक से हत्या कर झारखण्ड हो गया था फरार  

’’ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेजा गया 

’’ नाम आरोपी – सुगड टोप्पनो पिता सिपरयन टोप्पनो उम्र 27 साल निवासी रंगामाटी थाना अनंतपुर तहसील बाबूखेडा जिला रांची झारखण्ड हा.मु. प्रगति नगर सिरगिटटी

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके बडे भाई विनोद लोमदा को उसकी पत्नि पूनम लोमदा दिनांक 18.05.2026 को सुबह करीब 10ः00 बजे घर से राउरकेला पैसा लेने जा रहे है कहकर निकली थी जो दिनांक 20.05.2026 को दोपहर करीब 02ः00 बजे वापस घर आकर बतायी कि तुम्हारा भैया राउरकेला मे काम करने रुक गये है पुछताछ दौरान बतायी कि विनोेद लोमदा को पैसा दिलाने के बहाने झारखण्ड से लोकल ट्रेन मे बिठाकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के आगे रेल्वे पटरी के किरारे अपने प्रेमी सुगड टोपानो एवं अन्य दोस्तो के साथ मिलकर दिनांक 19.05.2026 के सुबह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे गमछा से विनोद लोमदा का गला घोटकर तथा चाकू से गला रेट कर हत्या कर लाश को रेल्वे पटरी के किनारे पानी भरे कीचड फेक दिये है। प्रकरण की आरोपिया पत्नि पुनम लोमंगा को तत्काल रिपोर्ट दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी प्रेमी सुगड टोप्पनो घटना दिनांक से फरार हो गया था मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) के आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक अभय ंिसह बैस द्वारा टीम गठित कर रांची झारखण्ड भेजी गई टेक्नििकल साक्ष्य के आधार पर फरार आरेापी सुगड टोप्पनो पिता सिपरयन टोप्पनो उम्र 27 साल निवासी रंगामाटी थाना अनंतपुर तहसील बाबूखेडा जिला रांची झारखण्ड हा.मु. प्रगति नगर सिरगिटटी को झारखण्ड से हिरासत मे लेकर बिलासपुर लाया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मिजोरम के दो दिवसीय प्रवास का किया शुभारंभ*

0

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मिजोरम के दो दिवसीय प्रवास का किया शुभारंभ*

 

*जनकल्याणकारी योजनाओं, नगरीय विकास कार्यों एवं भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा*

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने दो दिवसीय मिजोरम प्रवास का शुभारंभ किया। प्रवास के दौरान उन्होंने नगरीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, महिला सशक्तिकरण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

 

आइजोल पहुंचने पर राज्य शासन के अधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी, मिजोरम के पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री साहू चम्फाई जिले पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में जिला प्रशासन एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिजोरम के प्रसिद्ध पारंपरिक ‘चेरो’ (बांस) नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

 

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है, जो “विविधता में एकता” की भावना को और अधिक सशक्त बनाती है। उन्होंने मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता की सराहना की।

 

प्रवास के दौरान श्री साहू ने राशी वेंग स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार, उपलब्धियों एवं स्थानीय चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं समुदाय आधारित विकास में स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

 

श्री साहू ने स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता एवं विशिष्टता की प्रशंसा करते हुए उन्हें दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में विपणन के अवसर तलाशने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत समूहों को प्रदान की जा रही सहायता की भी जानकारी ली। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने स्वयं सहायता समूह सदस्यों से उत्पाद क्रय कर (यूपीआई) माध्यम से भुगतान किया।

 

इसके पश्चात श्री साहू ने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, अधोसंरचना विकास तथा शहरी विकास से संबंधित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया। साथ ही अधिकारियों को विभागीय समन्वय मजबूत करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास, कनेक्टिविटी, अधोसंरचना विस्तार, आजीविका संवर्धन एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

दोपहर बाद श्री साहू ने जोखावथर गांव स्थित भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा असम राइफल्स एवं पुलिस के जवानों से संवाद किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा कर रहे सुरक्षा बलों के समर्पण एवं साहस की सराहना की।

 

उन्होंने म्यांमार सीमा से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय एवं सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया तथा जवानों से राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

 

इसके उपरांत श्री साहू ने जोखावथर गांव के ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने अपने ग्राम सरपंच के रूप में कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को वे भलीभांति समझते हैं।

 

उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति के वातावरण में हुआ।

 

सायंकाल श्री साहू ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक अधोसंरचना तैयार होने के मद्देनजर कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वच्छ, हरित एवं सतत शहरी विकास के संकल्प के साथ ‘गार्बेज फ्री सिटीज़’ एवं ‘स्वच्छ भारत’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु नगरीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी का लोरमी पुलिस ने किया खुलासा*

0

*नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी का लोरमी पुलिस ने किया खुलासा*

➡ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत फैक्ट्री में चोरी करने वाले चोरों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

➡ *थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवलपुर गुड़ फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वालों पर लोरमी पुलिस की कड़ी प्रहार*

➡ *आरोपियों से चोरी गये सामान, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूना एवं पीकप जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को किया गया जप्त*

➡ *चोरों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही*

                     मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी  मुंगेली:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लोरमी अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.05.2026 को प्रार्थी हेमंत कुमार कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 36 साल निवासी नवलपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी के पिता का दशगात्र कार्यकम प्रस्तावित होने से दिनांक 23.05.2026 के रात्रि करीब 11 बजे प्रार्थी एवं परिवार के लोग दशगात्र हेतु समान बनवाने मे व्यस्त थे। प्रार्थी के घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर उसके खेत प्लाट में महामाया गुड़ फैक्ट्री है, जो विगत दो वर्ष से बंद है। फैक्ट्री में बने कमरों में बिजली समान रखा हुआ जिसमें दिनांक 23-24.05.2026 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गुड़ फैक्ट्री स्थित कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लाक, लोहे का कबाड़ी समान, चरखा स्टार्टर, इलेव केबी लाईन डिस्क ग्रिफर एवं फैक्ट्री का लोहे का सामान कीमती 66000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना तंत्र एवं टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोर एवं चोरी गये सामान की पता तलाश के दौरान दिनांक 26.05.2026 को रात्रि में पुनः प्रार्थी के गुड़ फैक्ट्री मे चोरी करने का प्रयास करते एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा गया। जिन्होनें नाम पता पूछने पर अपना मनीष देवार निवासी शिवघाट लोरमी बताया। आरोपी मनीष देवार को मनोवैज्ञानिक व तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण कन्हैया देवार उर्फ बोदकू, शिवा देवार, भोदू देवार, बिन्नू देवार, करनदाता देवार सभी निवासी देवार पारा लोरमी के साथ मिलकर ग्राम नवलपुर प्रार्थी के महामाया गुड़ फैक्ट्री में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी कन्हैया देवार उर्फ बोदकू देवार को हिरासत में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान को खरीदने वाले कबाड़ी संचालक शंकर देवार निवासी शिवघाट लोरमी एवं असगर खान निवासी मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का मशरूका खरीदना स्वीकार करने पर आरोपियों से चोरी गये मशरूका कीमती 28000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04 केवी-6682 कीमती 45000 रूपये, टीवीएस लूना बिना नंबर कीमती 15000 रूपये एवं पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-09 जेआर-6326 कीमती 04 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण (1) मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, (2) कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, (3) शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी एवं (4) असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, सउनि. यशवंत राजपूत, प्रआर. दयाल गवास्कर, लोकेश्वर कौशिक, चंद्रकुमार ध्रुव, आर. राजू साहू, सीताराम बर्मन, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग एवं धर्मेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

*आरोपी:-* 1. मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल,

2. कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष,

3. शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी

4. असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली

 

*जप्ती:-* 1. चोरी गये सामान कीमती 28,000 रूपये,

2. घटना में प्रयुक्त 01 लूना कीमती 15,000 रूपये, 01 डिलक्स मो.सा. 45000 रूपये एवं 01

पीकप वाहन कीमती 4,00,000 रूपये जुमला कीमती 4,88,000 रूपये

 

*अपील:- जिला पुलिस मुंगेली नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों/दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवायें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नगदीकी थाना सूचित करें।*

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी*

 *• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही।

 *• आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब जप्त।

            *बेमेतरा

आरोपी अभिनाथ घृतलहरे पिता जगमोहन घृतलहरे उम्र 30 वर्ष, निवासी रांका थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 20 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब (3,600ml) कुल जुमला कीमती 2,040/- रूपये, बिक्री रकम 400/- रूपये, कुल जुमला रकम 2,440/- रूपये,को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। इसके अलावा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही हैं।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।* 

0

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।* 

 *• जिला बेमेतरा, थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही।* 

 *• 04 कट्टा देशी चना चोरी मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल।* 

 *• आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 04 कट्टा चना जुट बोरी में भरी हुई कीमती लगभग 11 हजार रूपए को जप्त कर किया गया बरामद।* 

  

     

 *बेमेतरा,

 

 

आरोपी 1. खिलेन्द्र रात्रे पिता परमानंद रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 1 खम्हरिया जिला बेमेतरा, 2. टिकेश बंजारे उर्फ बोटो पिता रवेन्द्र बंजारे उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को 27 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। तथा दो विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

*सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

0

*सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*

थाना गांधीनगर पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे म्यूल अकाउंट्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

 

उत्तरप्रदेश, बिहार एवं तेलंगाना से दर्ज ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई

 

कुल ₹1,44,200/- की साइबर ठगी राशि खातों में आहरित होना पाया गया

 

आरोपियों द्वारा बैंक खाते एवं मोबाइल नंबर अन्य व्यक्तियों को बेचने की बात स्वीकार

 

दर्ज प्रकरण: अपराध क्रमांक 313/2026

अपराध क्रमांक 314/2026

अपराध क्रमांक 315/2026

कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

अपना बैंक खाता, ATM, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु न दें। ऐसा करना साइबर अपराध में संलिप्तता माना जा सकता है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

*अवैध उर्वरक भण्डारण पर कृषि विभाग की कठोर कारवाई*

0

 

*अवैध उर्वरक भण्डारण पर कृषि विभाग की कठोर कारवाई*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-उर्वरक विक्रय केन्द्रो में जिले के नोडल अधिकारी, उर्वरक निरीक्षकों एवं मैदानी अमलों के द्वारा किसानो को उर्वरक वितरण पर सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक उच्च गुणवत्तायुक्त खाद समय पर उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षकों के द्वारा जिले के अब तक समस्त 102 सहकारी समितियों एवं 160 निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों को निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 52 उर्वरक विक्रय केन्द्रो को कारण बताओ नोटिश एवं 03 उर्वरक विक्रय केन्द्रो क्रमशः राजेश ट्रेडर्स में 500 बोरी एस.एस.पी., अग्रवाल एग्रो एजेन्सी में बायो पोटाश 45 बोरी, एन.पी.के. 5ः15ः0ः10 का 20 बोरी एवं 20ः20ः0 का 40 बोरी भौतिक रूप में उपलब्ध एवं पाॅस में इन्द्राज नहीं होने के कारण एवं अनंत ट्रेडर्स में एन.पी.के. 14ः28ः0 का 34 बोरी एवं जिंकेटेड एस.एस.पी. 100 बोरी का उर्वरक अनुज्ञप्ति में “ओ“ फाॅर्म इन्द्राज नहंी होने के कारण विक्रय प्रतिबंध की कार्यवाही किया गया है। जिले मे ंकिसानो को संतुलित उर्वरक उपयोग हेतु खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं उर्वरको के वितरण में अनियमितता रोकने हेतु निरीक्षक दलों द्वारा प्रतिदिवस सतत् रूप से जिले के सभी सहकारी एवं निजी उर्वरक केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कारवाई की जा रही है।

 

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

 

कार्यालय उप संचालक जिला जांजगीर – चाम्पा (छ.ग.)

 

क्रमांक/ज्-7/उर्वरक/2026-27/ जांजगीर, दिनांक   

प्रतिलिपि:-

उप संचालक, जनसंपर्क जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) की ओर स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन हेतु सूचनार्थ प्रेषित।

 

 

उप संचालक कृषि

जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

*चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार।*

0

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर मोतीसागर पारा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक CG 12 AM 2836, कीमत लगभग 9,000/- रुपये जप्त कर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. सूरजजान उर्फ सोनू, पिता अजीत जान, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा नदियाखंड, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

*पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।*

0

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की गई है।

कोरबा  – जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रार्थी रजनीश शर्मा पिता स्व. अशोक शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी रमेश गली सीतामणी, कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20.05.2026 की रात्रि लगभग 10:40 बजे उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, ईंट एवं पंच से हमला कर गंभीर मारपीट की गई। घटना में रोशन शर्मा के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा एवं बाद में रायपुर रेफर किया गया।

प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपीगण:-

01. नागेश यादव उर्फ मदरासी, पिता संतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमेश गली सीतामणी, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
02. रिकु यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
03. आलोक यादव, पिता रामसिंह यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी सीतामणी गोकुलनगर, थाना कोतवाली जिला कोरबा।
तीनों आरोपियों पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

*पलछुवा के नुनियाकछार गांव में खराब तार से ग्रामीण परेशान, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार*

0

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/पलछुवा — ग्राम पंचायत पलछुवा के आश्रित ग्राम नुनियाचर में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में लंबे समय से खराब और जर्जर बिजली तार की समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग को की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खराब तारों के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का खतरा लगातार बना हुआ है। कई बार खेतों और आसपास के क्षेत्रों में आग लग चुकी है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। इसके बावजूद विभाग द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के एई बी. एल. बंजारे को भी कई बार मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन अब तक तार बदलने या मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। गांव के लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल खराब तारों को बदलकर नई लाइन लगाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।