Home Blog Page 111

*अकलतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष के थार वाहन पर हमला, पुलिस जांच में जुटी*

0

*अकलतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष के थार वाहन पर हमला, पुलिस जांच में जुटी* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा /अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के उपाध्यक्ष रजनी साहू के थार वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से हमला किए जाने की सूचना मिली है। इस घटना में वाहन का सामने का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने रजनी साहू के थार वाहन को निशाना बनाते हुए उस पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में वाहन के फ्रंट विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड की सहायता ली जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की खबर फैलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अकलतरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बहरहाल, जिले के एक प्रमुख सहकारी पदाधिकारी के वाहन पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

*विवेकानंद वार्ड में पार्षद ने कराया बोर खनन, पेयजल संकट से मिली बड़ी राहत*

0

*वार्डवासियों में खुशी की लहर, पार्षद के प्रति जताया आभार*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। नगर पालिका क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड में लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को अब बड़ी राहत मिल गई है। वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन के प्रयासों से पार्षद मद से बोर खनन कार्य कराया गया, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान होने लगा है। बोर खनन पूरा होने के बाद वार्ड में खुशी का माहौल है और स्थानीय नागरिकों ने पार्षद के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार विवेकानंद वार्ड के कई मोहल्लों में गर्मी के मौसम के दौरान जलस्तर नीचे चले जाने और जल स्रोतों के पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार वार्डवासियों द्वारा इस समस्या से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया गया था। वार्ड की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने पहल करते हुए पार्षद निधि से बोर खनन कराने का निर्णय लिया। उनकी सक्रियता और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बोर से पर्याप्त मात्रा में पानी निकलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बोर खनन कार्य पूर्ण होने के पश्चात बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर पहुंचे और पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से वे पानी की समस्या से परेशान थे, लेकिन अब इस बोर के माध्यम से उन्हें राहत मिलेगी। लोगों ने कहा कि पार्षद ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझा और त्वरित पहल कर समाधान उपलब्ध कराया, जिसके लिए पूरा वार्ड उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वार्डवासियों की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता को लेकर किसी भी नागरिक को परेशानी न हो, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वार्ड के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद वार्ड में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वार्डवासियों के सहयोग और विश्वास के कारण विकास कार्यों को गति मिल रही है। उनका उद्देश्य है कि वार्ड का प्रत्येक परिवार मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित हो और किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोगों को भटकना न पड़े। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने भी बोर खनन कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। समय रहते इस समस्या का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बोर खनन के सफल होने के साथ ही विवेकानंद वार्ड में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि यह कार्य न केवल उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के लोगों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। इससे पूरे वार्ड में संतोष और खुशी का वातावरण बना हुआ है।

*प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय हाई स्कूल सुरेठा विकासखंड जिला मुंगेली में हर्ष उल्लास के साथ*

0


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोउत्सव का कार्यक्रम मनाया गया उपस्थित अतिथियों द्वारा मां भारती के तथा वाग्वादिनी मां सरस्वती तथा महापुरुषों के चित्रों पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कुमारी सिमरन रोशन और चंद्रमणि ने सरस्वती गायन किया तत्पश्चात आए हुए समस्त अतिथियां का पुष्पाहार तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । स्वागत भाषण श्रीमती रोहिणी बंजारे ने करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शाला के अनुशासन एवं उपलब्धियां के विषय में श्रीमती ज्योति राय ने अपना विचार रखा उपस्थित अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री रजनी मानिक सोनवानी जनपद सदस्य श्री तरुण पाटले जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजा घृतलहरे सरपंच अमलीडीह राधाचरण परिहार सरपंच सुरेठा मनहरण निषाद श्री लवण डाहिरे मंडल अध्यक्ष मुंगेली हृदयेश सिंह परिहार एसएमडीसी अध्यक्ष हाई स्कूल सुरेठा पालक श्री अघनु यादव तनु राम पटेल वीरेंद्र कोसले उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों ने सभी ने अपने वक्तव्य रखें जिसमें अनुशासन छात्र जीवन का महत्व परंपराएं और स्कूल के इतिहास संबंधी अपने-अपने विचार रखें। अतिथियों द्वारा छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया एवं मिष्ठान खिलाकर शाला प्रवेश उत्सव का प्रारंभ किया गया,सकुल केंद्र सुरेठा के सभी छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक वितरण . प्राथमिक विद्यालय एवं मिडिल स्कूल का गणवेश वितरण किया गया तथा कक्षा 9वीं की छात्राओं को पुस्तक एवं सायकल वितरण पश्चात और सुरेठा के सभी शालाओं हाई स्कूल सुरेठा मिडिल एवं प्राथमिक सुरेठा के मोहतरा बरईदहरा अमलीडीह गाजिया नवागांव के सभी दो दो छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात कक्षा 9th की सभी छात्राओ पालक सहित उपस्थित रहकर साइकिल प्राप्त किया।सत्र प्रारंभ के इस प्रथम उत्सव मे राधेश्याम निषाद शिक्षा सलाहकार श्री रतनदास मानिकपुरी पंच धर्मराज निषाद
एवं सभी प्राथमिक मिडिल शाला के कार्यक्रम के अंत में आए सभी अतिथियों द्वारा पौधा छात्रों को वितरित किया गया जिसमें आम नींबू पीपल आंवला बेल आदि के फलदार वृक्ष बांटे गए।
संकुल प्रभारी प्राचार्यश्रीमती शशि प्रभा सोनी ने मंच संचालन किया। श्री मोहन श्रीवास ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की छात्र एवं अतिथियों को विस्तार से समझाया संकुल समन्वयक
श्री अरुण कुमार बघेल ने आभार व्यक्त किया गया।कार्य क्रम मेंसंकुल के शिक्षक नेतराम अजय देवगन ज्योति कंवर ईश्वर दीप्ति उपाध्याय ओमकार बर्मन संध्या देवांगन दुलारी राम साहू ज्योत्सना टोण्डे राधिका देवांगन खुशबू दुबे उपस्थित रहे

*जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत*

0

 

*जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत*

* *पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था*

– *पाकिस्तान से असलाह मिलने के बाद पाकिस्तान द्वारा दिए गए टारगेट को मारने का काम मिला था* 

– *पाकिस्तान , सऊदी अरब, मैक्सिको के कई नंबर से ISI से था संपर्क में*

– *मोबाइल में व्हाट्सअप चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, काल रिकॉर्डिंग, के महत्वपूर्ण सबूत मिले* 

* *गिरफ्तार आरोपी सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब)*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा आपराधिक व्यक्तियों एव असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े तत्वों के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह निवासी पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारण (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 350/26 के तहत धारा 152 एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

*किरायेदार सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा*

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में अन्य प्रदेशों के कई व्यक्ति किराए पर रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किरायेदारों का सत्यापन किया। इसी दौरान सेवक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वयं को पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के समीप का निवासी बताया, किंतु उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब तथा अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिलने का दावा किया गया।

*ISI समर्थित नेटवर्क से संपर्क का आरोप*

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित गैंग से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में था। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए विदेशी नंबरों और संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार संपर्क में था।

आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, लोकेशन, वाहनों के नंबर तथा फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां साझा किए जाने के संकेत मिले हैं।

*मोबाइल से मिले महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य*

पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कथित रूप से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर फोरेंसिक जांच हेतु भेजा गया है, ताकि संपर्कों और गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की जा सके।

*हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की थी साजिश :*

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना थी। हथियार मिलने के बाद उसे पाकिस्तान स्थित संचालकों द्वारा दिए गए लक्ष्यों पर हमला करने अथवा टारगेट किलिंग जैसे कार्य सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि विस्तृत विवेचना एवं फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

*राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला*

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियां देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाली प्रतीत होती हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

फिलहाल पूरे नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों और विदेशी संपर्कों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं। प्रकरण विवेचनाधीन है तथा जांच के आधार पर आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

*देशहा यादव समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

0

*देशहा यादव समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

*सामाजिक एकता और संत परंपरा के आदर्श समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं : श्री तोखन साहू*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-, छत्तीसगढ़।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू आज बिलासपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के संगठन, सामाजिक समरसता तथा संत परंपरा के मूल्यों को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

श्री साहू ने सिम्स सभागार, बिलासपुर में आयोजित देशहा यादव समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम में उन्होंने समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री टीकाराम यादव, महासचिव श्री विजय कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री रामलाल यादव को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि किसी भी समाज की शक्ति उसकी एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता में निहित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित नेतृत्व समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए सामाजिक सहभागिता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इसके पश्चात श्री तोखन साहू लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव एवं 629वें साहेब बंदगी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा संत कबीरदास जी के विचारों एवं आध्यात्मिक संदेशों को नमन किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि संत कबीर साहब ने सत्य, प्रेम, समरसता, सद्भाव और सामाजिक चेतना का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहा है। उनके विचार जाति, पंथ एवं भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, सेवा और आत्मचिंतन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करती हैं। वर्तमान समय में संत कबीर के विचार सामाजिक सद्भाव, समानता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए और अधिक प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रमों में समाज के पदाधिकारी, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पूर्व श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में पधारे आमजन एवं युवा साथियों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों, युवाओं की आकांक्षाओं एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। श्री साहू ने कहा कि जनता का विश्वास और युवाओं का उत्साह ही जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनसंवाद के माध्यम से ही विकास एवं सुशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

गिरफ्तार आरोपी

सूरज यादव पिता स्व. जयराम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा दिनांक 19.06.2026 को थाना तोरवा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जून 2025 में उसकी पहचान सूरज यादव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत एवं मेल-मिलाप बढ़ने के दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का विश्वास दिलाया गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए तथा बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे दिनांक 20.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महिला संबंधी अपराधों के प्रति बिलासपुर पुलिस संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

*सोशल मीडिया में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील संदेश प्रसारित करने एवं झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली आरोपिया गिरफ्तार*

0

*सोशल मीडिया में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील संदेश प्रसारित करने एवं झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली आरोपिया गिरफ्तार*

प्रार्थी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित कर भेजती थी अश्लील व धमकीपूर्ण संदेश

पूर्व में स्वयं द्वारा भेजे गए संदेशों के स्क्रीनशॉट प्रस्तुत कर दर्ज कराई थी शिकायत

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपिया गिरफ्तार, मामले की विस्तृत जांच जारी

गिरफ्तार आरोपिया

प्रीति सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष

निवासी – शिव मंदिर के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– प्रार्थी संजय रात्रे निवासी तिफरा, बिलासपुर द्वारा दिनांक 15.05.2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया में अश्लील एवं धमकीपूर्ण संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई जा रही है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान साइबर तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स तथा डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि प्रार्थी के नाम से संचालित फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का संचालन आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी द्वारा किया जा रहा था।

जांच में पाया गया कि आरोपिया ने प्रार्थी के नाम का उपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील संदेश एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की तथा उक्त गतिविधियों के माध्यम से प्रार्थी को बदनाम करने का प्रयास किया।

जांच में सामने आया महत्वपूर्ण तथ्य

विवेचना के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी द्वारा पूर्व में दिनांक 01.01.2026 को थाना तोरवा में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा उसकी एवं प्रार्थी की अश्लील फोटो भेजी जा रही है।

प्रकरण की तकनीकी जांच एवं डिजिटल साक्ष्यों के परीक्षण में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में शिकायत की गई थी, उसका संचालन स्वयं आरोपिया द्वारा किया जा रहा था। आरोपिया द्वारा उक्त आईडी से स्वयं को संदेश भेजकर उनके स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किए गए थे तथा उन्हीं के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह भी जांच में सामने आया है कि प्रार्थी एवं आरोपिया पूर्व में आपसी परिचय एवं प्रेम संबंध में थे। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि प्रार्थी के नाम का उपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई गई तथा उसके माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान कर भ्रामक परिस्थितियां निर्मित की गईं।

प्रकरण में अन्य तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

उक्त प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपिया प्रीति सूर्यवंशी को दिनांक 21.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*उड़ीसा के अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग एवं लूट गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश*

0

▪️ *उड़ीसा के अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग एवं लूट गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश*

▪️ महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह के 06 आरोपी गिरफ्तार

▪️ थाना तोरवा एवं सिरगिट्टी क्षेत्र की 03 वारदातों का खुलासा

▪️ संगठित अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं जोड़कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

मुख्य बिंदु

▪️ सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

▪️ उड़ीसा से आकर स्थानीय सहयोगी के माध्यम से बिलासपुर में ठहरकर वारदातों को देते थे अंजाम

▪️ महिलाओं को अकेला पाकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला सक्रिय गिरोह गिरफ्तार

▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी जप्त, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – दिनांक 15.05.2026 को थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत शिवधाम कॉलोनी निवासी एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 06:00 बजे घर के बाहर साफ-सफाई के दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान बिना नंबर की नीली स्कूटी में सवार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां सामने आईं। इसी दौरान थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में भी एक महिला के साथ मारपीट कर सोने की चैन लूटने की घटना प्रकाश में आई। दोनों घटनाओं के फुटेज, आरोपियों के हुलिये एवं गतिविधियों का तुलनात्मक परीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।

जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर गणेश नगर, सिरगिट्टी में दबिश देकर नवीन साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने उड़ीसा निवासी साथियों को लूटपाट ओर चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बिलासपुर बुलाकर अपने घर में ठहराया था तथा सभी मिलकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने थाना तोरवा एवं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में 03 महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी उड़ीसा राज्य से विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से महिलाओं को निशाना बनाकर संगठित रूप से चैन स्नैचिंग, झपटमारी एवं लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रकरण में संगठित अपराध एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराएं जोड़कर कार्रवाई की गई है। गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा गिरोह के अन्य 03 सदस्यों की पतासाजी जारी है।

आरोपी का विवरण :

1. शिव सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बसंती कॉलोनी, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

2. शक्ति प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी एसटीआई चौक के पास, गंगाधर नगर, थाना रघुनाथपाली, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

3. नवीन साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश नगर, ज्योति मेडिकल स्टोर के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

4. प्रमोद सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी रायभोगा, थाना रायभोगा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)

5. अतुल मुंडा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी सिगमेड़ा, थाना उदितपुर (उड़ीसा)

6. बसंता खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोड़पोड़ा, जिला संबलपुर (उड़ीसा), हाल पता गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

जप्ती सामग्री :

▪️ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की स्कूटी

बिलासपुर पुलिस की अपील :

▪️ बिलासपुर पुलिस आप सभी नागरिकों से अपील करती है कि आपके क्षेत्र, मोहल्ले अथवा आसपास बाहर से आकर निवास करने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकटतम थाना अथवा पुलिस को अवश्य प्रदान करें। समय पर सूचना उपलब्ध होने से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकती है तथा इस प्रकार की आपराधिक घटनाओ को होने से रोक जा सके।

*मल्हार पुलिस ने कान काट कर अलग करने वाले को किया गिरफ्तार*

0

* मल्हार पुलिस ने कान काट कर अलग करने वाले को किया गिरफ्तार 

 * नाम आरोपी – मोहित कुर्रे पिता रामप्रसाद कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी किसान परसदा थाना मस्तूरी 

*मल्हार पुलिस ने चंद घण्टे पर किया आरोपी को गिरफ्तार

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनिकेश पाटले पिता अश्वनी पाटले उम्र 26 वर्ष निवासी धनगवा मल्हार ने चौकी मल्हार मस्तूरी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर पर शादी का कार्यक्रम था जहां मोहित कुर्रे भी आया था प्राथी मनिकेश को आरोपी मोहित कुर्रे के द्वारा शराब के लिए पैसे की मांग किया प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो मां बहन की गली गुप्तार कर आरोपी मोहित ने मारपीट कर प्रार्थी के कान को दांत से कटकर अलग कर दिया प्रार्थी घटना के बारे में अपने परिजनों को बात कर आज प्रातः चौकी मल्हार उपस्थित हुआ प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी मोहित को ग्राम धनगांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया

उक्त कार्रवाई मल्हार पुलिस क़े द्वारा किया गया

*सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव*

0

*सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव*

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर:-, भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को प्रातः 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही रायपुर के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और महापौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जिसने हजार वर्षों की चुनौतियों के बाद भी अपनी आस्था और पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखा। इसी ऐतिहासिक अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की यह सांस्कृतिक यात्रा उसी राष्ट्रीय अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ना है।

इस यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विशिष्टजन, पद्म पुरस्कार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन होगा। प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल लेकर सोमनाथ पहुंचेंगे, जो भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक समरसता और राष्ट्रीय अखंडता का प्रतीक बनेगा।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मंदिर दर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला यात्राएं तथा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे न केवल प्रतिभागियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद और आदान-प्रदान भी बढ़ेगा।

संस्कृति विभाग के अनुसार यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण, यात्रा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विशेष ट्रेन के माध्यम से यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय एकता का जीवंत उत्सव है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाली यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं, कला, साहित्य और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी। साथ ही यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार करेगा।