
तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोउत्सव का कार्यक्रम मनाया गया उपस्थित अतिथियों द्वारा मां भारती के तथा वाग्वादिनी मां सरस्वती तथा महापुरुषों के चित्रों पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कुमारी सिमरन रोशन और चंद्रमणि ने सरस्वती गायन किया तत्पश्चात आए हुए समस्त अतिथियां का पुष्पाहार तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । स्वागत भाषण श्रीमती रोहिणी बंजारे ने करते हुए अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शाला के अनुशासन एवं उपलब्धियां के विषय में श्रीमती ज्योति राय ने अपना विचार रखा उपस्थित अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री रजनी मानिक सोनवानी जनपद सदस्य श्री तरुण पाटले जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजा घृतलहरे सरपंच अमलीडीह राधाचरण परिहार सरपंच सुरेठा मनहरण निषाद श्री लवण डाहिरे मंडल अध्यक्ष मुंगेली हृदयेश सिंह परिहार एसएमडीसी अध्यक्ष हाई स्कूल सुरेठा पालक श्री अघनु यादव तनु राम पटेल वीरेंद्र कोसले उपस्थित रहे । उपस्थित अतिथियों ने सभी ने अपने वक्तव्य रखें जिसमें अनुशासन छात्र जीवन का महत्व परंपराएं और स्कूल के इतिहास संबंधी अपने-अपने विचार रखें। अतिथियों द्वारा छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया एवं मिष्ठान खिलाकर शाला प्रवेश उत्सव का प्रारंभ किया गया,सकुल केंद्र सुरेठा के सभी छात्रों को तिलक लगाकर पुस्तक वितरण . प्राथमिक विद्यालय एवं मिडिल स्कूल का गणवेश वितरण किया गया तथा कक्षा 9वीं की छात्राओं को पुस्तक एवं सायकल वितरण पश्चात और सुरेठा के सभी शालाओं हाई स्कूल सुरेठा मिडिल एवं प्राथमिक सुरेठा के मोहतरा बरईदहरा अमलीडीह गाजिया नवागांव के सभी दो दो छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात कक्षा 9th की सभी छात्राओ पालक सहित उपस्थित रहकर साइकिल प्राप्त किया।सत्र प्रारंभ के इस प्रथम उत्सव मे राधेश्याम निषाद शिक्षा सलाहकार श्री रतनदास मानिकपुरी पंच धर्मराज निषाद
एवं सभी प्राथमिक मिडिल शाला के कार्यक्रम के अंत में आए सभी अतिथियों द्वारा पौधा छात्रों को वितरित किया गया जिसमें आम नींबू पीपल आंवला बेल आदि के फलदार वृक्ष बांटे गए।
संकुल प्रभारी प्राचार्यश्रीमती शशि प्रभा सोनी ने मंच संचालन किया। श्री मोहन श्रीवास ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की छात्र एवं अतिथियों को विस्तार से समझाया संकुल समन्वयक
श्री अरुण कुमार बघेल ने आभार व्यक्त किया गया।कार्य क्रम मेंसंकुल के शिक्षक नेतराम अजय देवगन ज्योति कंवर ईश्वर दीप्ति उपाध्याय ओमकार बर्मन संध्या देवांगन दुलारी राम साहू ज्योत्सना टोण्डे राधिका देवांगन खुशबू दुबे उपस्थित रहे
