Home Blog Page 110

*वृहद पंजीकरण शिविर: ध्रुवेन्द्र मल्लाह का बना श्रम कार्ड*

0

*वृहद पंजीकरण शिविर: ध्रुवेन्द्र मल्लाह का बना श्रम कार्ड*

*श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का मिलेगा लाभ*

 मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में चलाए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर ने मुंगेली जिले के अनेक लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संचालित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत 18 से 20 जून 2026 तक जिले में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा गया तथा आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इसी कड़ी में मुंगेली निवासी ध्रुवेन्द्र मल्लाह का श्रम कार्ड बनाकर उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं से जोड़ा गया। श्री मल्लाह ने बताया कि वे लंबे समय से असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकारी श्रम योजनाओं से जुड़ने का अवसर नहीं मिला था। शिविर के माध्यम से उनका श्रम कार्ड बनाया गया, जिससे अब वे श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरल प्रक्रिया के माध्यम से उनका पंजीयन कराया, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। अब उन्हें भविष्य में मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं और सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। ध्रुवेन्द्र मल्लाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

*आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश में शहरी विकास परियोजनाओं एवं केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*

0

*आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश में शहरी विकास परियोजनाओं एवं केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*

विजयवाड़ा/अमरावती, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान विजयवाड़ा में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग , नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन एवं हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना का आकलन किया।

बैठक के दौरान श्री साहू ने जनहित से जुड़े निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने सभी परियोजना स्थलों पर सूचना पट्ट स्थापित कर कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं के हस्तांतरण के चार से पांच वर्ष पश्चात उपयोगकर्ता एजेंसियों से फीडबैक प्राप्त कर कार्यों की गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उपयोगिता का मूल्यांकन करने को कहा। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों को नियमों के अनुरूप ठेकेदारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

श्री साहू ने शहरी विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता एवं ऋण सहयोग प्रदान करने में हुड़को की भूमिका की सराहना की। वहीं एनबीसीसी को पुनर्विकास परियोजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अमरावती सहित विभिन्न परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरावती में विकसित किए जा रहे ग्रेविटी कैनाल प्रोजेक्ट का अवलोकन किया, जो बाढ़ प्रबंधन एवं शहरी मनोरंजन सुविधाओं से जुड़ी एक अभिनव परियोजना है। उन्होंने इस परियोजना को सतत शहरी विकास एवं नागरिक जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा राज्य सरकार एवं कार्यान्वयन एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

श्री साहू ने विजयवाड़ा स्थित प्रसिद्ध श्री कनक दुर्गा मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विकास की कामना की।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आंध्र प्रदेश सरकार के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री पोंगुरु नारायण, स्वच्छ आंध्र कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री कोम्मारेड्डी पट्टाभि राम तथा प्रबंध निदेशक श्री बी. अनिल कुमार रेड्डी भी उपस्थित रहे।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन सहित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री साहू ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने तथा राज्यभर में इसके व्यापक विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चल रही विकास परियोजनाओं को मार्च 2027 तक पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

*मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू से विकास एवं शहरी अधोसंरचना पर चर्चा,अर्बन चैलेंज फंड की संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श*

संध्या समय केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास कार्यों की गति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने अमरावती परियोजना की प्रगति पर मुख्यमंत्री को बधाई दी तथा विकास कार्यों को और गति देने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान श्री साहू ने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ‘अर्बन चैलेंज फंड’ पहल की जानकारी देते हुए राज्य में शहरी अधोसंरचना विकास, नवाचार आधारित शहरी नियोजन एवं सतत विकास परियोजनाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री ने आंध्र प्रदेश सरकार की गृह एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती वंगलापुडी अनिता से भी भेंट कर शहरी विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के उपरांत श्री तोखन साहू तिरुपति के लिए रवाना हुए, जहां वे तिरुपति स्मार्ट सिटी परियोजनाओं एवं अन्य शहरी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

*चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन।*

0

 


कोरबा  – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18.07.2026 एवं 21.11.2026 दिन शनिवार को विशेष लोक अदालत में उन पक्षकारों जिसका परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित है, उन्हें राजीनामा के माध्यम से निराकृत करा सकते हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा संपूर्ण जिले कोरबा के समस्त न्यायाधीशों को चेक बाउंस के मामले को चिन्हांकित करने हेतु निर्देश दिये हैं और अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उनके मध्य प्री-सीटिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला एवं तालुकाओं में उक्त चेक बाउंस हेतु आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का वृहद् एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु समस्त वालंटियर को निर्देश दिया है और यह भी निर्देश दिया है कि वह सार्वजनिक स्थानों, बैंको एवं अन्य संस्थानों में जिनके द्वारा चेक बाउंस के मामले प्रस्तुत किये जाते हैं वहां जाकर भी प्रचार-प्रसार करें। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त लोगों को आव्हान किया गया है कि जिनके भी चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित हैं वह अपने मामलों को आयोजित विशेष चेक बाउंस लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कर सरल एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें और उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से यह भी संदेश जारी किया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य एवं लक्ष्य न्याय सबके लिए है तथा बैंक अधिकारियों से भी अपील की गई है कि बैंक से चेक बाउंस के मामलों को प्री-लिटिगेशन के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली व करतला में प्रस्तुत कर सकते है।

*जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।*

0

कोरबा – प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में योग व तालुका स्तर पर कटघोरा, पाली व करतला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक कोरबा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के उद्देश्य, योग दिवस की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु योग की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक श्री विरेंन्द्र प्रजापति के द्वारा उपस्थित सभी को योग से होने वाले फायदे व शरीर में ऊर्जा का संचार व परिवर्तन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराते हुए योग से होने वाले फायदे के संबंध में जानकारी साझा किया गया। समस्त न्यायाधीशगण ने आभार प्रकट करते हुए योग करने से होने वाले फायदे एवं सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

*सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग*

0
Oplus_131072

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी, अड्डेबाजी एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।

कोरबा — “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत शहर में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

*बाइक पेट्रोलिंग* का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्थानों तक पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां बड़े वाहन या चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। बाइक के माध्यम से संकरी गलियों, अंदरूनी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों, अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत *थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र* के _डिगापुर, सिंगापुर, टीपी नगर चौक_ एवं *थाना कोतवाली क्षेत्र* के _राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन, संजय नगर सहित_ अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अड्डेबाजी वाले स्थानों की जांच की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए *03 संदेहियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी अधिनियम* के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान *मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन एवं बिना नंबर प्लेट वाहन* के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अड्डेबाजी या अवैधानिक कार्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

*आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान सड़क दुर्घटना*

0

*बाइक सवार 03 नाबालिग बच्चों में 01 की मौत व 02 घायल, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज*

*कलेक्टर ने दिए विस्तृत जांच के निर्देश, घायलों को तत्काल दी गई सहायता राशि*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// आबकारी वृत्त लोरमी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनोहरपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब जब्त कर आरोपी को विधिक कार्रवाई हेतु थाना ले जाया जा रहा था। इसी बीच लालपुर थाना क्षेत्र के समीप ग्राम बैगाकापा के तीन नाबालिग बच्चे तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए वाहन के सामने आ गए। वाहन चालक ने बच्चों को बचाने का प्रयास करते हुए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों बच्चे घायल हो गए। घायलों की पहचान अंकित यादव (12 वर्ष), शेखर कश्यप (10 वर्ष) एवं प्रवीण कुमार गंधर्व (10 वर्ष) के रूप में हुई। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार प्रारंभ कराया गया। उपचार के दौरान अंकित यादव की मृत्यु हो गई, जबकि शेखर कश्यप एवं प्रवीण कुमार गंधर्व का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए तथा घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर के निर्देशानुसार घटना को गंभीरता से लेते हुए घायलों के समुचित उपचार और पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना तथा मृतक बालक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिला प्रशासन की ओर से मृतक बालक के परिवार को 25 हजार रुपये तथा दोनों घायल बच्चों के परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दुर्घटना में आबकारी विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार चालक, आबकारी निरीक्षक एवं अन्य टीम सदस्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन का कांच तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।


पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए उपलब्ध कराना गंभीर लापरवाही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन एवं अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

*13 साल से जांच अधूरी, 58 लाख की कथित गड़बड़ी के बाद भी प्रबंधक पद पर कायम बंशीलाल साहू*

0

*13 साल से जांच अधूरी, 58 लाख की कथित गड़बड़ी के बाद भी प्रबंधक पद पर कायम बंशीलाल साहू*

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर:- मुंगेली जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित निरजाम में धान खरीदी के दौरान सामने आई लाखों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला एक बार फिर चर्चा में है। वर्ष 2012-13 और 2013-14 की धान खरीदी में कुल लगभग 58 लाख रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोप लगने के बावजूद आज तक जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं गंभीर आरोपों के बावजूद संबंधित अधिकारी बंशीलाल साहू वर्तमान में भी समिति के प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2012-13 में धान स्टॉक कमी के मामले में करीब 28.37 लाख रुपये तथा वर्ष 2013-14 में लगभग 29 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी। मामले में सहकारिता विभाग द्वारा नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो जांच का अंतिम परिणाम सामने आया और न ही दोष तय हो सके।

जांच के नाम पर लंबा इंतजार–

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इतने लंबे समय से जांच लंबित रहना कई सवाल खड़े करता है। यदि आरोप निराधार थे तो संबंधित अधिकारी को क्लीन चिट क्यों नहीं दी गई, और यदि आरोपों में दम था तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच अंतिम चरण में बताई जा रही है, लेकिन वर्षों से यही बात दोहराई जा रही है।

आय से अधिक संपत्ति का भी आरोप–

हाल ही में संभाग आयुक्त बिलासपुर और संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर को सौंपे गए आवेदन में बंशीलाल साहू पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि सेवा अवधि के दौरान उनके नाम पर विभिन्न स्थानों पर कृषि भूमि और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं, जिनकी वैधता और आय के स्रोत की जांच आवश्यक है।

बड़ा सवाल: आरोपों के बावजूद जिम्मेदारी क्यों?

मामले में सबसे बड़ा प्रश्न यह उठ रहा है कि जब एक प्रबंधक के खिलाफ धान खरीदी में लाखों रुपये की कथित गड़बड़ी, वसूली नोटिस और आय से अधिक संपत्ति जैसे गंभीर आरोप वर्षों से जांच के दायरे में हैं, तब भी उसे समिति के प्रबंधन की जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई है? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे न केवल जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं बल्कि सहकारी संस्थाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी असर पड़ता है।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं की शिकायतें वर्षों से सामने आती रही हैं, लेकिन कार्रवाई की गति बेहद धीमी रही है। ऐसे में अब लोगों की नजरें विभागीय जांच और प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हैं।

इसकी जांच चल रही है प्रतिवेदन भेजने की तैयारी है एक डॉक्यूमेंट का इंतजार है जैसी वह डॉक्यूमेंट आ जाएगा प्रतिवेदन बना करके भेज दिया जाएगा– रामकृष्ण साहू सीईओ, सहकारिता विभाग, बिलासपुर

*मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जिले मे नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान*

0

➡️ *मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जिले मे नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान*

ऑपरेशन बाज” के तहत थाना सरगांव मे प्रतिबंधित 57 नग नशीली टेबलेट जप्त कर 01 अंर्तराज्यीय आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मुंगेली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत सूखे नशे पर बड़ी कार्यवाही, अंर्तराज्यीय आरोपी से 57 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अनुमानित कीमत 2 लाख 46 हजार, 540 रुपये व नगदी 4900 रूपये जप्त*

 ➡️ *अंर्तराज्यीय आरोपी मोहम्मद साजिद निवासी रांची झारखण्ड से नाइट्रा टेबलेट जप्त कर सरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार*

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान *”ऑपरेशन बाज”* के तहत कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से सूखे नशे पर प्रभावी कार्यवाही किया गया।

थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.06.2026 को मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नगर पंचायत तिराहा सरगांव बस्ती मोड़ के पास मे एक ग्रे रंग का पिट्ठु बैग मे अवैध नशीला टेबलेट रखकर ब्रिकी करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर सायबर सेल एवं सरगांव पुलिस के द्वारा नगर पंचायत तिराहा के पास मुखबीर के बताये हुलिये के अनुरूप एक व्यक्ति ग्रे रंग के पिठु बैग रखे खड़े मिला जिसे संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहम्मद साजिद पिता स्व. शहनवाज उम्र 37 वर्ष निवासी रांची, गोदड़ी चौक, थाना लोहर बाजार जिला-रांची, झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम नुनेरा, थाना पाली, जिला कोरबा, छ.ग. का रहने वाला बताया।

मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विविधत कार्यवाही करते हुये संदेही मोहम्मद साजिद का तलाशी लेने पर जेब से 4900 रूपये व पिट्ठु बैग के अंदर पारदर्शी पन्नी मे अवैध प्रतिबंधित NRx Nitrazepam Tablets IP Nitrosun® 10 टेबलेट मिला जिसमे 06 स्ट्रिप (पैकेट) मे 57 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अनुमानित कीमत 2,46,540 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी मोहम्मद साजिद का कृत्य धारा 21 (बी), 22 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर देहाती नालसी उपरांत अपराध धारा थाना सरगांव मे पंजीबद्ध कर दिनांक 22.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण मे अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

*मुंगेली पुलिस “नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम”:* मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में उप निरी.संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि निर्मल घोष, प्रआर. यशवंत डाहिरे, आर.राहुल यादव, राकेश बंजारे, राहुल कांत कश्यप, गिरिराज परिहार, रवि मिंज की अहम भूमिका रही।

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू आज से दो राज्य आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे*

0

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू आज से दो राज्य आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 22 जून से 26 जून 2026 तक आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

दौरे के दौरान श्री साहू 23 जून को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में सीपीडब्ल्यूडी, एनबीसीसी एवं हुडको के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही अमरावती एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर राज्य में संचालित आवासन एवं शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। वे राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे।

24 जून को श्री साहू तिरुपति में विभिन्न शहरी विकास एवं अधोसंरचना परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात तिरुपति स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के अगले चरण में वे हैदराबाद पहुंचकर तेलंगाना राज्य में संचालित आवासन एवं शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 25 जून को सीपीडब्ल्यूडी, एनबीसीसी एवं हुडको के अधिकारियों तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति और भावी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। साथ ही स्थानीय विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

श्री साहू अपने प्रवास के दौरान आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपाल से भी सौजन्य भेंट करेंगे। दौरा पूर्ण करने के पश्चात वे 26 जून को रायपुर पहुंचेंगे और तत्पश्चात बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*अकलतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष के थार वाहन पर हमला, पुलिस जांच में जुटी*

0

*अकलतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष के थार वाहन पर हमला, पुलिस जांच में जुटी* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा /अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के उपाध्यक्ष रजनी साहू के थार वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से हमला किए जाने की सूचना मिली है। इस घटना में वाहन का सामने का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने रजनी साहू के थार वाहन को निशाना बनाते हुए उस पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में वाहन के फ्रंट विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड की सहायता ली जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की खबर फैलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अकलतरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बहरहाल, जिले के एक प्रमुख सहकारी पदाधिकारी के वाहन पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।