AIWC के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पैन इंडिया वॉकथॉन का आयोजनll

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर। ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस (AIWC) के शताब्दी वर्ष 2027 के उपलक्ष्य में देशव्यापी स्तर पर आयोजित पैन इंडिया वॉकथॉन के अंतर्गत आज 22 नवंबर को जबलपुर में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। महिलाओं के प्रति हिंसा के पूर्ण उन्मूलन (Zero Violence Against Women) एवं समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में विभिन्न महिला संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
वॉकथॉन का फ्लैग ऑफ नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी एवं मेजर भवजोत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान एवं हिंसामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनगीत प्रस्तुति से हुआ, जिसे श्री आर. एस बधान ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। त्रिमूर्ति स्कूल आधारताल, त्रिमूर्ति स्कूल विजय नगर, जन जागृति विद्यालय गढ़ा, होम साइंस कॉलेज एवं मानकुवर बाई कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।
वॉकथॉन को सफल बनाने में संगिनी गुजराती मंडल, आधारताल क्लब, अखिल भारतीय कायस्थ समाज, एमपीईबी लेडीज़ क्लब, जबलपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी सोसायटी (JOGS), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महिला चिकित्सक प्रकोष्ठ, जबलपुर मेनोपॉज़ सोसायटी, क्लब 35 प्लस एवं इनरव्हील क्लब ऑफ जबलपुर मिडटाउन, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर सनशाइन, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा जबलपुर जिला सहित अनेक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया। होम साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. समीर कुमार शुक्ल का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
AIWC जबलपुर की पदाधिकारी एवं सदस्याओं की सहभागिता
इस आयोजन में AIWC जबलपुर की अध्यक्ष श्रीमती गीता शरत तिवारी एवं सचिव डॉ. कामना श्रीवास्तव कौस्तुभ के साथ डॉ. शशि बाला किरण, श्रीमती इंदू खन्ना, श्रीमती अफरोज खानम, डॉ. दिव्या चौबे, श्रीमती बलविंदर बधान, श्रीमती किरण मानिक, श्रीमती सुमिता मिश्रा, श्रीमती लता प्रजापति, श्रीमती शिखा पौराणिक, श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. मानिक पांसे, श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती नीता शर्मा, श्रीमती उर्मिला रैकवार, डॉ. मालती भगत, डॉ. मृदुला चोरसिया एवं श्रीमती स्मिता खरे सहित संस्था की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन AIWC जबलपुर की सचिव डॉ. कामना श्रीवास्तव कौस्तुभ ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दिव्या चौबे ने किया।

