कोटमीसोनार के स्कूल में पढ़ाई पर उठे सवाल, बच्चों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी कराने का आरोप
प्रधान पाठक की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था की जांच की मांग

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटमीसोनार के बाजारपारा स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल की प्रधान पाठक रत्ना सोनी की कार्यप्रणाली पर आरोप लग रहे हैं कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय उनसे मजदूरी से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि प्रधान पाठक के गांव में ही निवास करने के कारण स्कूल आने-जाने और समय पर उपस्थित रहने को लेकर मनमानी की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी स्कूल खोलकर चले जाने तो कभी बीच-बीच में आने-जाने की स्थिति बनी रहती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
बच्चों की हिंदी पढ़ने की क्षमता पर भी सवाल



