बड़ी खबर | आसमान से बरसी आफत, छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत पर फिरा पानी!

बड़ी खबर | आसमान से बरसी आफत, छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत पर फिरा पानी!
बेमौसम बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की चिंता, खेतों में खड़ी धान और खलिहानों में रखी फसल पर मंडराया संकट।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ गुरु राजपूत की खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिस धान की फसल को तैयार करने के लिए किसानों ने दिन-रात मेहनत की, अब उसी फसल पर बेमौसम बारिश का खतरा मंडराने लगा है।
कहीं खेतों में धान की कटाई रुकी हुई है तो कहीं कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती सामने है। बारिश के कारण धान में नमी आने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं।


किसानों का कहना है कि एक ओर मौसम की मार है तो दूसरी ओर धान की कटाई, मिंजाई और खरीदी की व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।


अब सवाल यह है कि कुदरत की इस मार से जूझ रहे किसानों को राहत कौन देगा? क्या प्रभावित किसानों की फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाएगा?
अन्नदाता की मेहनत पर मौसम की मार, आखिर कब मिलेगी किसानों को राहत?

 

Trending News

Technology