NEWSIND24x7 खबर का बड़ा असर, हरकत में आया विभाग; दोनासागर में झुका बिजली का खंभा हुआ दुरुस्त

बिलासपुर। ग्राम पंचायत मोहदा के आश्रित ग्राम दोनासागर में झुके हुए बिजली के खंभे को लेकर NEWSIND24x7 द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खंभे के झुके होने से ग्रामीणों के बीच किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
NEWSIND की खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और बिजली के झुके हुए खंभे को दुरुस्त कराया गया। खंभे की मरम्मत होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि मीडिया के माध्यम से जनसमस्याओं को उठाने पर जिम्मेदार विभागों तक जनता की आवाज पहुंच सकती है।
ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाने और त्वरित कार्रवाई होने पर NEWSIND24x7 की खबर की सराहना की जा रही है।
✍️ बिलासपुर ब्यूरो चीफ
मोहनीश सिंह राजपूत

