*पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार और 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :- वही बड़ी खबर जबलपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशों के तहत की गई कार्रवाई में, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल के मार्गदर्शन में बनाई गई संयुक्त टीम ने परियट क्षेत्र में जुए के फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान 14 जुआरी युवकों को खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि जुआ खिलाने वाला मुख्य आरोपी कृष्णा यादव अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 85,000 रुपये नगद और मौके से एक नई स्विफ्ट कार सहित कुल 12,85,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है, तथा फरार मुख्य आरोपी कृष्णा यादव की तलाश के साथ-साथ गिरफ्तार सभी जुआरियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*बाइट/ उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह*
