More

    *पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।*

    पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।
    *• थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार।
    *• 10 किलो 539 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बाईक, 02 नग मोबाईल जुमला कीमती लगभग 02 लाख 08 हजार रूपये के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।
    *• बेमेतरा पुलिस का संदेश: अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”*
    ————————————-


    बेमेतरा– आरोपी01. नितेश पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 24 वर्ष, 02. भोला ठाकुर ऊर्फ छोटे भाई ठाकुर पिता बालकिशन ठाकुर उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी भडपुरा, थाना भेडाघाट जिला जबलपुर (म.प्र.) के कब्जे से 05 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 539 ग्राम कीमती करीबन 152,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती करीबन 40,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 16,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 2,08,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

    Trending News

    Technology