
आशीष कश्यप बिलासपुर / बिल्हा के बरतोरी ग्राम में लगातार राहगीरों और ग्रामीणों का शिकायत क्षेत्र के सभापति डॉ. लक्ष्मण यादव को शिकायत किया गया कि मेंन रोड अमलड़िहा रास्ता में पेट्रोल पंप के पास पोल काफी दिनों से झुका हुआ है और कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है , जैसे ग्रामीणों ने बताया तो यादव जी ने तत्काल बिल्हा जे ई को लगाया तो अश्ववासन दिया गया पर काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नही दिख रहा है , डॉ .लक्ष्मण यादव ने कहा कि अगर बड़ा दुर्घटना हो जाता है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग को लेना होगा । और बरतोरी में सभी लाइन स्टॉप को पता है पर सभी लोग बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहे हैं , यादव जी ने कहा कि तत्काल सुधार कार्य कराया जाने को बोला गया ।
