Home अन्य खबरे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौना संग्रह अभियान में विधायक भावना बोहरा ने...

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौना संग्रह अभियान में विधायक भावना बोहरा ने किया योगदान

0
4

.आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौना संग्रह अभियान में विधायक भावना बोहरा ने किया योगदान

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया :- आज विधानसभा पंडरिया के अंतर्गत सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट विधायक भवना बोहरा शामिल हुई इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौना संग्रह स्टॉल लगाया गया इस स्टॉल में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा खिलौने प्रदान किए गए पंडरिया विधायक भावना बोहरा, नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्षा मंजुला देवी कुर्रे, नगर पालिका परिषद पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष छात्रकिशोर तिवारी, जिला समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य चंद्रकुमार सोनी, जिला कार्यकारणी उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, जिला कार्यकरणी सदस्य देवेंद्र गुप्ता, सेवा सेतु शिविर समन्वयक हरीश जैन जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी जिला कार्यकरणी सदस्य महिला मोर्चा मीनाक्षी सिंह, मण्डल अध्यक्ष रवीश सिंह एवं अनेकानेक जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न गणमान्य नागरिक व समाज सेवक भी रंगबिरंगी खिलौने लेकर आये विधायक भावना बोहरा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इस प्रयास और अभियान की प्रशंसा की साथ ही भविष्य में भी बच्चों एवं महिलाओं के विकास के लिए किया जाने वाले कार्यक्रमों में योगदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की खिलौना संग्रह अभियान की सूत्रधार जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति द्वारा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चो को ध्यान में रखकर आज नगरीय निकायों के लिए विशेष दिन निर्धारित किया था जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों के आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय सोसायटियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया “खेल से ही सीखने की मजबूत नींव पड़ती है खिलौने बचपन की मुस्कान हैं” थीम पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौना संग्रह अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देखते ही देखते खिलौना बैंक पर खिलौने बड़ी संख्या में समुदाय की ओर से प्राप्त होने लगे अभियान का उद्देश्य बच्चो की खुशी से समुदाय को जोड़ना था खिलौने बच्चों के लिए आवश्यक है क्योंकि खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया मजबूत होती है बच्चों में साझेदारी और सहयोग की भावना बढ़ती है साथ ही अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन की गुणवत्ता बेहतर होती है खिलौना संग्रह अभियान हेतु प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई थी कि बच्चों के क्रियाशीलता को बढ़ावा देने के लिए खिलौना बैंक से जुड़कर सहयोग करें पंडरिया एवं आस पास के क्षेत्र से पहुंचे हुए सभी नागरिकों के निस्वार्थ सहयोग से यह अभियान सफल रहा और आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए ढेर सारे खिलौने एकत्रित हो सका सभी सम्मानित लोगों के द्वारा प्रदान किए गए खिलौने सिर्फ एक वस्तु नहीं बल्कि किसी बच्चे के बेहतर बचपन और मुस्कान का जरिया बना है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here