वन्यप्राणी सप्ताह में शिवतराई के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार*

*वन्यप्राणी सप्ताह में शिवतराई के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार*

*अचानकमार टाइगर रिजर्व में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी अंतर्गत कोटा बफर परिक्षेत्र में वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर विद्यार्थियों में वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलाए गए वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिवतराई एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवतराई में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, वहीं क्विज प्रतियोगिता में वन एवं वन्यप्राणियों से संबंधित विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संतुलन में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील बनने तथा अपने आसपास के लोगों को भी संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Trending News

Technology