More

    *ट्रेनो में जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ट्रेनों में नशीला सामान खिलाकर करता था लूट*

    *ट्रेनो में जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ट्रेनों में नशीला सामान खिलाकर करता था लूट*

    ​जबलपुर: जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के मुख्य सरगना, शिवदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुणे से दबोचा गया है और उसके पास से चोरी के मोबाइल व नकदी बरामद की गई है।

    ​वारदात का तरीका

     

    ​पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को निशाना बनाता था। आरोपी यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें चना, नमकीन या कोल्ड ड्रिंक में ‘एटिवन’ (Ativan 2mg) जैसी नशीली दवाएं मिलाकर खिला देते थे। यात्रियों के बेहोश होते ही उनका कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

    ​: आरोपी ने पिछले 7-8 महीनों में कटनी, जबलपुर और सिंगरौली रूट पर 20-25 से अधिक मोबाइल चोरी की बात कबूली है।

    ​अन्य साथी: गिरोह के दो अन्य सदस्य, राजेश साहनी और अजय गुप्ता, पहले से ही मिर्जापुर जेल में बंद हैं।

    ​”यात्री सफर के दौरान अनजान लोगों द्वारा दी गई किसी भी खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें। पुलिस अब अन्य थानों से भी आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।” – जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology