More

    *शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

     

     

    * *शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

     

    * *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद*

    * *नाम आरोपी मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छ.ग.)*

     

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद हुए मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

     

    *विवरण* प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त हेतराम केवट के साथ दिनांक 26/05/26 को अकलतरा आए हुए थे। दोनों अपना काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान शराब भट्टी के चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छत्तीसगढ़) से सिगरेट एवं चखना लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ -मुक्का एवं धारदार चाकू से धीरज खाण्डेकर एवं हेतराम केवट पर हमला कर दिया।

     

    घटना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास चोट आई, वहीं हेतराम केवट के दाहिने हाथ की मुट्ठी में चोट लगी। मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।

     

    विवेचना के दौरान आरोपी मंजीत सिंह के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

     

    *उक्त कार्रवाई* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू का विशेष योगदान रहा।

    Trending News

    Technology