Home अन्य खबरे रेलवे कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस

रेलवे कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस

0
3

रेलवे कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा– समस्त रेलवे कर्मचारी अकलतरा द्वारा संविधान दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त अभियांत्रिकी कार्यालय, अकलतरा में दिनांक 26 नवंबर 2026, दिन गुरुवार को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रफुल्ल रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) अकलतरा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश जी, स्टेशन मास्टर, उर्मिला धीवर, स्टेशन मास्टर, योगेश सुनहेर, कनिष्ठ अभियंता (टेलीकॉम), विरेन्द्र बंजारे, कार्यालय अधीक्षक (रेलवे), चंद्रिका बर्मन, शाखा सचिव, राजेश कंवर, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति / जनजाति रेलवे कर्मचारी संगठन शाखा चांपा, लुकेश खुराना, एस.एम. उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सतकुमार टंडन , शाखा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति / जनजाति रेलवे कर्मचारी संगठन शाखा चांपा एवं आभार प्रदर्शन हीरालाल बर्मन द्वारा किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं प्रफुल्ल रंजन, मिथिलेश , चंद्रिका बर्मन, राजेश कंवर, दीपक साहू जी ने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ही हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
वक्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों से अपने कार्य में ईमानदारी, समय की पाबंदी एवं बिना भेदभाव के सभी की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सतकुमार टंडन, संतोष खूंटे, सत्यम जायसवाल, गणेश बंजारे, हीरालाल बर्मन ,गंगा खूंटे,अनिल जांगडे, श्याम सुंदर, दीपक कुमार, समारू राम, जरहूराम ध्रुव ,बृजनन्दन, शिवशंकर, संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संविधान की रक्षा एवं उसके पालन का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here