*शराब कोचिये पर प्रशिक्षु भापुसे थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार प्रहार जारी।*
🔹 शराब कोचिये से 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये को किया गया जप्त।
🔹 शराब कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गिरफ्तार आरोपी –
1. बहोरिक राम धनवार पिता स्व. पुनउराम धनवार उम्र 55 साल निवासी भरदैयाडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना रतनपुर क्षेत्र में नशें के व्यापारियों/शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 05/04/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम भरदैयाडीह के जंगल में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब निर्माण करने व बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर भरदैयाडीह के जंगल में बहोरिक धनवार के कब्जे 152 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30400 रूपये व शराब बनाने का बर्तन को जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, शशीकांत कौशिक, लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।
