More

    *मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति आमंतत्रित*

    *मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति आमंतत्रित*

         मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले में 8 मई 2026 को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इसके तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद कुल 78 जोड़ों की पात्रता सूची तैयार की गई है।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जारी सूची के अनुसार यदि किसी व्यक्ति या संस्था को किसी भी जोड़े की पात्रता, आयु या अन्य वैधानिक तथ्यों को लेकर कोई आपत्ति हो, तो वे 7 मई 2026 तक साक्ष्यों सहित लिखित आवेदन कार्यालयीन समय में दोपहर 12:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्ति आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, जांजगीर-चांपा अथवा संबंधित क्षेत्र के परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना (जांजगीर, नवागढ़, अकलतरा, पामगढ़, बम्हनीडीह, बलौदा) के कार्यालय में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रारंभिक पात्रता सूची का विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in⁠ तथा संबंधित कार्यालयों के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

    Trending News

    Technology