बड़ी खबर: मेंटेनेंस और पेड़ कटाई के नाम पर खानापूर्ति? डोनासागर में आज भी झूल रहे बिजली के खंभे, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बिलासपुर। चपोरा सब स्टेशन के अधिकारियों द्वारा 28 तारीख को 10बजे से 3बजे तक मेंटेनेंस एवं पेड़ कटाई का कार्य किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेमरा, बिरगहनी, मोहदा, डोंगी, बछाली खुर्द, , कुवाजती एवं डोनासागर सहित कई गांवों में विद्युत लाइन का मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई का कार्य किया गया।
लेकिन सवाल यह उठता है कि मेंटेनेंस कार्य होने के बावजूद डोनासागर में आज भी बिजली के खंभे झूलते और लटकते नजर क्यों आ रहे हैं?
क्या विद्युत विभाग द्वारा किया गया मेंटेनेंस केवल कागजों तक सीमित रहा, या फिर डोनासागर गांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है? जब आसपास के गांवों में मेंटेनेंस और पेड़ कटाई का कार्य किया गया, तो डोनासागर के झूलते हुए खंभों को ठीक क्यों नहीं किया गया?
आखिर जिम्मेदार कौन?
ग्रामीणों के मन में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यदि ये झूलते और कमजोर खंभे अचानक गिर जाते हैं और कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या विद्युत विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या अधिकारियों को किसी जनहानि के बाद ही इन खंभों की सुध आएगी?
अब देखना यह होगा कि चपोरा सब स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारी समय रहते डोनासागर के झूलते बिजली के खंभों को दुरुस्त करवाते हैं या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करते हैं।
बिलासपुर ब्यूरो चीफ — मोहनीश सिंह राजपूत

