More

    पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

    पकरिया झूलन में बड़ा हादसा टला: नहर में बह गई मां-बेटी, युवकों ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-पकरिया झूलन। मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया ( झूलन) स्थित बड़े नहर मुख्य मार्ग पुल के नीचे सोमवार को नहाने के दौरान एक मां और उसकी बेटी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नहर में बह गईं। मौके पर मौजूद युवकों ने जब दोनों को पानी में बहते देखा तो बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नहर में इस समय पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है।

    ऐसे खतरनाक हालात के बावजूद सत्येंद्र सूर्यवंशी (27), रामभरोस सारथी (26) टोनी प्रकाश खूंटे उम्र 19 वर्ष सभी निवासी पकरिया ( झूलन) थाना मुलमुला ने साहस दिखाते हुए नहर में छलांग लगाई और मां-बेटी की जान बचाई।

    युवकों के इस साहस और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। अपनी जान की परवाह किए बिना मां-बेटी को बचाने वाले तीनों युवकों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी युवकों के जज्बे की सराहना की।

    Trending News

    Technology