नशामुक्ति रैली के दौरान छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, चार विद्यार्थी घायल एनएसएस शिविर के तहत निकाली जा रही थी रैली, दो नाबालिग छात्राओं को भी आई मामूली चोट

नशामुक्ति रैली के दौरान छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, चार विद्यार्थी घायल
एनएसएस शिविर के तहत निकाली जा रही थी रैली, दो नाबालिग छात्राओं को भी आई मामूली चोट

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा
अकलतरा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटघरी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दौरान नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाल रहे विद्यार्थियों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में इंद्रजीत कॉलेज के चार विद्यार्थी घायल हो गए, जिनमें दो नाबालिग छात्राएं भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटघरी स्थित शासकीय स्कूल से लगभग 200 मीटर अंदर बस्ती की ओर विद्यार्थियों द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान सीजी 11 BL 2142 नंबर के वाहन ने रैली में शामिल विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। घटना में सावन सिन्हा, पिता नेमचंद सिन्हा तथा निखिल कुमार भारद्वाज, पिता उदय भारद्वाज, निवासी वार्ड क्रमांक 11 अकलतरा सहित दो नाबालिग छात्राओं को चोटें आई हैं।
घटना के बाद आरक्षक शैलेंद्र राठौर, राजू लठेवाल एवं वाहन चालक दीपक सोनवानी ने पुलिस वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

Trending News

Technology