More

    *त्रियोगी पटेल बने अकलतरा ब्लॉक समन्वयक* 

    *त्रियोगी पटेल बने अकलतरा ब्लॉक समन्वयक* 

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा -गायत्री परिवार अकलतरा का ब्लॉक समन्वयक समिति का पुनर्गठन ग्राम मधुवा में रखा गया ।जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक समन्वयक के रूप में त्रियोगी पटेल, ब्लॉक सह समन्वयक रमाकांत पटेल, युवा प्रकोष्ट व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी दीपक साहू ,विद्या विस्तार प्रभारी जोतराम साहू, मीडिया प्रभारी कमल कश्यप, कार्यक्रम प्रभारी कलेश्वर साहू, ट्रस्ट प्रतिनिधि सतनारायण कश्यप, लेखा अनुदान देवी साहू, कार्यालय प्रभारी गोपाल कैवर्त्य, रचनात्मक प्रकोष्ठ ,विजय कुमार पटेल, नारी जागरण श्रीमती तारा साहू आदि परिजनों की नियुक्ति की गई बैठक में समस्त उपस्थित परिजनों ने सर्वसम्मति से मिशन के विचारधारा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के क्रियाकलापों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन महेश्वर कश्यप जिला समन्वयक जिला जांजगीर चंपा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई नशा मुक्त भारत, युग निर्माण सत्संकल्प, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गृहे-गृहे यज्ञ आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई वह आगामी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को बैठक रखने का सुझाव भी दिया गया । कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक के गायत्री परिजन भारी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।

    Trending News

    Technology