More

    *ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने शराब कोचिये को चकरभाठा पुलिस ने किया वाहन सहित गिरफ्तार*

    * *ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ले जाने शराब कोचिये को चकरभाठा पुलिस ने किया वाहन सहित गिरफ्तार*

     

    * शराब कोचिये के पास से 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.800 लीटर कीमती 4800 रुपए एवं एक काले रंग का एक्टिवा वाहन किया गया जप्त।

     

    * शराब कोचिये के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत की गई कार्यवाही।

     

    नाम आरोपी – गेंद राम कौशिक पिता स्व. रामाधार कौशिक उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बोडसरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर।

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – इस प्रकार है कि दिनांक 25.05.2025 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास एक एक्टिवा वाहन से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने हेतु चकरभाठा की ओर जा रहा है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास गए जहां पर एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 BZ 2608 में एक नीले रंग के राजश्री लिखा थैला में 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.800 लीटर रखा मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री करने ले जाना बताया। जिसे आबकारी अधिनियम की उक्त धाराओं के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

     

    🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील

     

    सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

    👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

    Trending News

    Technology