*जीआरपी थाना जबलपुर की बड़ी सफलता: यात्री ट्रेनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:- * पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक महोदय रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा कार्रवाई के दौरान दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लगभग *70 हज़ार मूल्य का माल बरामद किया*
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी जबलपुर की टीम द्वारा महिलाओं को रेलवे स्टेशन जबलपुर पीएफ 6 कटनी एंड से संदेह के आधार पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला स्टाफ की उपस्थित में पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपी *रूपा माली निवासी हिंडोलिया दमोह एवं रेखा माली निवासी धौरा थाना जलखाऊँन ललितपुर उप्र* ने रेल यात्रियों के आभूषण चोरी करने की घटनाएं स्वीकार कीं।
कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित प्रकरणों का खुलासा हुआ—
अपराध क्रमांक 384/26 में एक महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं दो चांदी के पेन, कुल ₹10,300/- मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया।
अपराध क्रमांक 346/26 में दूसरी महिला आरोपी से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया एवं तीन चांदी जैसे सिक्के, कुल ₹48,880/- मूल्य का माल बरामद किया गया।
अपराध क्रमांक 177/26 में उसी आरोपी की निशानदेही पर एक चांदी जैसा ब्रेसलेट, कीमत ₹9,400/-, बरामद किया गया।
तीनों मामलों में बरामद चोरी के माल को विधिवत जप्त किया गया है। दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
