*“जीआरपी जबलपुर द्वारा नशे से दूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ ।।

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर परिसर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रेल, सुंदर सिंह कनेश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल, भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक रेल, अंकिता सूल्य, थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर, संजीवनी राजपूत, रेल रक्षित निरीक्षक (RI) रविंद्र सिंह सहित जीआरपी जबलपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में संस्कृति स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लगभग 50 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों, लगभग 100 रेल यात्रियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कुल लगभग 200 लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गय
