More

    *जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई*

    *जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई*

    जिसमें 10 यात्री को चोट आई है जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से 2 लोगो को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

     

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मिली जानकारी अनुसार,,कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीबन 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी । इस यात्री बस में 50 से अधिक सवारी यात्रा कर रहे थे जिसमें कई यात्री बस में खड़े होकर जा रहे थें। एक यात्री युवक ने बताया कि बस लगभग 65 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी इस दौरान बिर्रा की ओर से एक अन्य बस भी आ रही थी जिसे कट लेने के दौरान बस जोकि 50 मीटर तक तीन पहिए में चली और पलट गई। बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

    घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसमें 10 घायल है बाकी सभी यात्री सुरक्षित है।

    गंभीर रूप से 2घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

    Trending News

    Technology