घायल वानर के बच्चे को समाजसेवी अश्वनी यदु ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
0.मानवता की मिसाल – घायल वानर बच्चे का किया रेस्क्यू।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम दामापुर (बाजार) में आज मानवता और जीव दया की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली वही बता दे कि ग्राम दामापुर बाजार में एक छोटे से वानर के बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर असहाय अवस्था में पड़ा था ग्रामीणों ने इसकी जानकारी समाजसेवी एवं पशु प्रेमी अश्वनी यदु को जानकारी मिलते ही अश्वनी यदु तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल वानर के बच्चे का बड़ी सावधानी से रेस्क्यू किया वे उसे तत्काल उपचार हेतु पशु औषधालय लेकर गए जहाँ पशु चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया उपचार के बाद वानर के बच्चे की स्थिति में सुधार होने पर उसे सुरक्षित एवं एकांत स्थान पर छोड़ दिया गया जहाँ वह अपने झुंड के पास वापस जा सके अश्वनी यदु के इस सराहनीय कार्य की ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की है ग्रामीणों ने कहा कि अश्वनी यदु जी हमेशा समाजसेवा और बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं उनका यह कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा है हमें भी बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए निश्चित ही अश्वनी यदु जैसे युवा समाजसेवियों के कारण ही मानवता आज भी जिंदा है।

