More

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहरी विकास परियोजनाओं के शीघ्र समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए*

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहरी विकास परियोजनाओं के शीघ्र समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए*

    दिल्ली:-आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भूमि एवं विकास कार्यालय , एनबीसीसी लिमिटेड तथा नगर निगम दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति, आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों तथा लंबित संसदीय आश्वासनों की समीक्षा की।

    बैठक में श्री साहू ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विलंब से न केवल परियोजनाओं की उपयोगिता प्रभावित होती है, बल्कि हितधारकों को भी असुविधा होती है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वित एवं समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने पर बल देते हुए लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण और परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्णता हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

    *रतनपुर डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा – निर्माण तकनीकों के परीक्षण एवं प्रसार के लिए एक ‘लाइव लैबोरेटरी’*

    एक अन्य बैठक में श्री साहू ने मंत्रालय के अधिकारियों एवं बिल्डिंग मैटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (बीएमटीपीसी) के प्रतिनिधियों के साथ रतनपुर डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (डीएचपी) की प्रगति की समीक्षा की।

    उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन में समय-सीमा के पालन, गुणवत्ता मानकों के अनुरक्षण तथा परियोजना से प्राप्त हो रही श्रेष्ठ प्रक्रियाओं के दस्तावेजीकरण पर विशेष जोर दिया। श्री साहू ने कहा कि रतनपुर का यह प्रोजेक्ट आधुनिक निर्माण तकनीकों के परीक्षण एवं प्रसार के लिए एक ‘लाइव लैबोरेटरी’ के रूप में कार्य करेगा।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्राप्त अनुभव विशेष रूप से टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में किफायती आवास के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देंगे और ‘सभी के लिए आवास’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल टिकाऊ, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण आवास समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Trending News

    Technology