*ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही*
♦️ 02 आरोपी गिरफ्तार,
जप्ती –
02 नग मोबाइल, नगदी 1690 रुपये एवं ऑनलाइन सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट (कुल कीमती 41,690 रुपये)
गिरफ्तार आरोपी –
1. जुबैर रिजवी (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
2. सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा

संदीप साहू ब्यूरो बिलापुर:- थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा बाजार चौक तिफरा क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए 02 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।
