*अकलतरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को मिली साइकिल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 25 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अकलतरा श्रीमती शकुन देव अघरिया रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एल्डरमैन श्री श्यामा चरण चौधरी, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री नानक रोहरा, विधायक प्रतिनिधि श्री भविष्य चंद्राकर, सदस्य श्री अब्दुल मोईद खान एवं श्री संगीत कर्ष, संकुल समन्वयक श्री दामोदर चौधरी तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाने और उन्हें विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। कार्यक्रम ने “बेटियों की शिक्षा, प्रगति और आत्मनिर्भरता” के संकल्प को और मजबूत किया।
कार्यक्रम के अंत में SAGES अकलतरा परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
