*अकलतरा में चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:– जिले के अकलतरा स्थित राजेन्द्र कुमार हाई स्कूल में चौकीदारी का काम करने वाले श्याम कुमार कटघरी निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात्रि लगभग 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी विजेंद्र ने श्याम कुमार को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना संबंधित लोगों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
