More

    *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध अनुकरणीय पहल*

    *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध अनुकरणीय पहल*

    * *अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा पहाड की स्थानीय सुरक्षा हेतु 12 नव युवकों का पहाड मित्र दल का गठन कर असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी अंकुश और अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए शपथ दिलायी गयी*।

    * *55 महिलाओं की ‘महिला कमांडो टीम’ गठित कर दिया नशामुक्ति और महिला सुरक्षा का संदेश*

    * *गांव में महिला कमांडो टीम’ बनाकर नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS),* एवं *अति. पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क* एवं डॉ मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पडरिया पहुंचे। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनसहभागिता का संदेश दिया और गांव को पूर्णतः नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया।

    इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

    55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” और 12 नव युवको का दल्हा पहाड को असमाजिक तत्वो से मुक्त कराने “पहाड मित्र” का गठन किया।

    कार्यक्रम के दौरान गांव की 55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” एवं 12 नव युवको को दल्हा पहाड में शांति बनाये रखने और असामाजिक तत्वो पर त्वरित प्रभावी अंकुश हेतु पहाड मित्र का गठन किया गया। महिला कमाण्डो टीम गांव में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, महिला सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गांव को नशामुक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इसी प्रकार पहाड मित्र द्वारा दल्हा पहाड में अप्रिय घटना की रोकथाम एवं शांति बनाये रखने का प्रतिज्ञा लिये । पहाड मित्रो के पृथक पहचान के लिए उन्हें पहाड मित्र उल्लेखित टी शर्ट, टोपी, विशिल दिया गया व महिला कमाण्डो को भी टोपी, विशिल देते हुए उत्साहित किया गया।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राम पडरिया की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

    *उपरोक्त कार्यक्रम* में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकगण सहित थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू, पुलिस सहा. केन्द्र प्रभारी विनोद जाटवर एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology