Home Blog Page 974

*जिले में हो रहा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन*

0

*हर्षाेल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे स्कूली बच्चें*

 

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के स्कूलों में “सीखना-सिखाना केंद्र” के नाम पर ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन तीन चरणों में संचालित की जा ही है। ग्रीष्मकालीन शिविर का पहला चरण 17 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा एवं तीसरा चरण मई के अंत तक चलेगा। इस दौरान 78 स्कूलों के बच्चे 51 ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल होकर अपनी रचनात्मकता को एक नई उड़ान देंगे।

जिला मिशन समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड बम्हनीडीह, पामगढ़ एवं नवागढ़ के लगभग पाँच हजार बच्चे पढ़ाई के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में शामिल हो रहे है। सीखना-सिखाना केंद्र की मुख्यतः दो उद्देश्य हैं पहला कोरोना काल के दौरान, विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों की सीखने में हुई क्षति की भरपाई करना ताकि प्रत्येक बच्चें पिछले कक्षाओ की विषयवस्तुओं को सीखते हुए मौजूदा कक्षा स्तर पर पहुच सके और दूसरा बच्चों के अंदर सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं को लेकर रुचि उत्पन्न कर पाए ताकि वे

बेझिझक और बिना तनाव के साथ एक स्वतंत्र पाठक बन सके। बच्चे बहुत ही जिज्ञासु होते हैं, उनके सवाल आस-पास के वातावरण एवं जीवन से जुड़े होते हैं। उन्हें बस जरूरत होती है इसे सही दिशा देने की। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अपने आस-पास की चीजों एवं प्रकृति से जोड़ने एवं संवेदनशील नागरिक बनाने की प्रक्रिया को बहुत ही सहज रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, और उतने ही सहजता से बच्चे इसे ग्रहण भी कर रहे हैं।

गर्मी की छुट्टियों में भी अध्यापक अपने कर्तव्य को पूरी शिद्दत के साथ निभाने के लिए तत्पर हैं। वे नए एवं आकर्षक प्रयोगों से बच्चों की कलात्मकता एवं सृजनशीलता को एक नया आयाम दे रहे हैं। वे समर कैंप के माध्यम से अपने स्कूल के बच्चों को ऊर्जान्वित कर रहे हैं और बच्चों के अंदर सामूहिक बोध का विकास हो रहा हैं जिससे सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को बच्चे पूरी सामूहिकता के साथ आत्मसात कर सकें ताकि बाद के दिनों में बेहतर राष्ट्र निर्माण एवं भविष्य का भारत के लिए समूहिक ज्ञान प्रणाली एवं सृजनशीलता की आवश्यकता को ये बच्चे अपनी कलात्मकता एवं नई सोच के साथ पूरा करेंगे। शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और संकुल समन्वयक द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल होकर बच्चों से हुईं चर्चा में बताया गया कि बच्चें इस आयोजन से बहुत आनंदित महसूस कर रहे और ग्रीष्मकालीन शिविर का लाभ ले रहें हैं।

*पंजीकृत पात्र हितग्राहियों का बनेगा मासिक टिकट कार्ड*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / श्रम विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राही को श्रम विभाग द्वारा सहायता राशि प्रदाय की जाती है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा मासिक टिकट कार्ड योजना प्रारम्भ किया जाना है। मण्डल में पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिए विभिन्न स्थानों से रेल, बस के माध्यम से आना जाना करते है उसे मण्डल द्वारा रेल मण्डल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम से संपर्क कर एक मासिक टिकट कार्ड रेल, बस के लिए प्रदाय किया जाएगा। जिस पर होने वाला व्यय मण्डल द्वारा योजनांतर्गत वहन करेगी। योजनांतर्गत आने वाले पात्र श्रमिकों को कार्यालय, श्रम पदाधिकारी, जिला जांजगीर में सम्पर्क कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

*राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के स्वेच्छानुदान मद से 5 हितग्राहियों को 90 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 5 हितग्राहियों को 90 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से तहसील पामगढ़ के ग्राम सिर्री के अरविन्द कुमार को ईलाज हेतु 10 हजार रूपये, ग्राम लगरा के सूरज खंुटे को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये, तहसील जांजगीर के अनिल राठौर को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये, तहसील चांपा के शैलेश कुमार शर्मा को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये और विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम उदयभाठा के श्रवण साहू को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

*आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तहसील अकलतरा के ग्राम लटिया के श्री गनपत मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि संतोषी मरकाम, ग्राम मुरलीडीह के श्री अरमान लहरे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता राजेश कुमार, तहसील नवागढ़ के ग्राम तनौद निवासी श्रीमती नीराबाई मानिकपुरी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र कन्हैया दास, तहसील पामगढ़ के ग्राम मुलमुला के श्री गोपाल गोड़ की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि शैलकुमारी और तहसील बलौदा के श्री दिव्यांश कटकवार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता विकास कटकवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

*आईटीआई छात्रों के लिए करियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आईटीआई के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन पीथमपुर स्थित डी बी एम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में 28 अप्रैल को किया गया। वर्कशॉप में 600 से अधिक छात्रों तथा सभी 17 आईटीआई के प्रिंसिपल एवं फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


डिप्टी कलेक्टर श्री नीर निधि नंदेहा के नेतृत्व में आयोजित यह वर्कशॉप दो प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही : सबसे पहले, सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती और दूसरा, आईटीआई छात्रों की अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट। संचालक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर से सूबेदार मेजर श्री सतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर कार्यक्रम हेतु जागरूकता प्रदान की गई। जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर से सूबेदार मेजर श्री एसएन पांडे एवं पैराकमांडो श्री पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा द्वारा भी अग्निविर योजना के बारे में बताया गया। जिला जांजगीर भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल यादव ने कार्यक्रम में जानकारी दी की जांजगीर जिला सेना भर्ती के विषय में अग्रणी जिलों में से है। संघ के अन्य

पदाधिकारी श्री रोहित सारथी, श्री असीम दीवान, श्री प्रवीण राठौर तथा श्री राकेश राठौर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आईटीआई बिलासपुर जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री ए के सोनी द्वारा वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटीसशिप मेला(PMNAM) में भाग लेकर अप्रेंटिसशिप से जुड़ने को कहा गया। बिलासपुर कोनी आईटीआई से अप्रेंटीसशिप सलाहकार श्री विक्रम सिंह ने एप्रेंटिसशिप वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ का डिमॉन्सट्रेशन दिया। पोर्टल में सम्पूर्ण भारत से कंपनिया एप्रेंटिसशिप को पोर्टल में डालती है। छात्र पोर्टल में अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन कर सकते है। अहर्ता अनुसार कंपनियों द्वारा इंटरव्यू एवं अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से एप्रेंटिस हेतु चयन किया जाता है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से यंग प्रोफेशनल मनीषा ठाकुर ने कहानी के माध्यम से करियर गाइडेंस और रोजगार संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। यह पोर्टल नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक प्लेटफार्म देता है। वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को प्लेसमेंट सेल और एलुमनी नेटवर्क बनाकर संगठित रूप से अपने करियर हेतु प्रयास करने को कहा गया।
कार्यशाला में डीबीएम कॉलेज के डायरेक्टर श्री आरके राठौर, सचिव ममता राठौर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नोडल आईटीआई जांजगीर प्रिंसिपल श्री आर जी तिवारी तथा महात्मा गांधी नेशनल फेलो श्री निखिल येड़े द्वारा किया गया।

*ईएमटी की सूझबूझ से 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म*

0

108 टीम ने अपनी सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कबीरधाम,जानकारी के अनुसार शुक्रवार की बीती रात सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोधी निवासी गर्भवती महिला दुर्गा साहू उम्र 25 वर्ष, पति जागेश्वर साहू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही पायलट झामेंद्र निर्मलकर एवं ईएमटी ओम प्रकाश सिन्हा तुरन्त गांव के लिए रवाना हुए। पहुंचने के पश्चात एम्बुलेंस में बैठाकर जल्द ही हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। इस बीच गांव से 2 किलोमीटर दूर पहुँचने पर गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी ओमप्रकाश ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर लीपिका को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उनके सलाहनुसार परिजनों से बात कर गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। सर्वप्रथम एम्बुलेंस को सुरक्षित खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की। कुछ ही क्षणों पश्चात एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजने लगी। दुर्गा ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके पश्चात माँ बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में शिफ्ट कराया गया। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया।

*शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

बिलासपुर / प्रार्थिया दिनांक 28.04.23 को एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत किया कि आरोपी आशीष यादव पिता किशोर साकिन पेण्डारी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा दिनाॅक शादी करने का झांसा देकर ढेड साल तक पत्नी बनाकर साथ मे रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने पश्चात साथ छोडकर चला गया, पत्नी बनाकर नही रखा। आरोपी उसके साथ बलात्कार किया है कि प्रार्थिया के आवेदन पत्र पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराध घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देषन एवं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक के नेतृत्व में सकरी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आषीष यादव पिता किषोर यादव पता पेण्डारी थाना सकरी, जिला बिलासपुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका:- उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक सउनि ममता दुबे, आरक्षक सानंद तिग्गा, जय साहु, मालिक राम साहू एवं म. आर. मिथलेष पावले की विषेष योगदान रहा।

*युवक ने युवती के साथ किया सेक्स, गर्भवती होने पर हुआ गिरफ्तार….पढ़िये पूरी खबर*

0

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक युवक को शादी से पहले ही हवालात पहुंचा दिया गया है। युवक ग्राम पंचायत सिंगचोरा का रहने वाला है। युवक ने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था और अब वह लड़की को छोड़कर शादी करने जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट कर दी। सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी को हवालात भेज दिया है। पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर तनिक भी पश्चाताप नजर नहीं आया इसके उलट व मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया। लेकिन सच यह है कि वह शादी से पहले ही हवालात जा रहा है। आरोपी ने एक लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस की माने तो इस दौरान पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़िता जब भी आरोपी से शादी की बात कहती वह उसे मना कर देता था। अब जब आरोपी का मन पीड़िता से भर गया तो उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा था। इधर शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी और आने वाली 9 मई को आरोपी दूल्हा बनने वाला था। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा नंद सिंह ने कहा कि राजपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस तरह आरोपी दूल्हा बनने से पहले ही उसे जेल भेज दिया गया है।

*अब राज्य सरकार ने लिया ये फैसला,निलंबित IAS पूजा सिंघल को झटका*

0

महाधिवक्ता ने दी सहमति.

रांची,| मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल की परेशानियां और बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ अब राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाएगी। सरकार के विधि सचिव और महाधिवक्ता ने उन पर एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

ईडी ने पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी, उनकी गिरफ्तारी, उनसे पूछताछ और जांच के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में जो फैक्ट जुटाए थे, उन्हें राज्य सरकार के साथ नवंबर 2022 में ही साझा कर दिया था। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद भी उनपर सरकार की ओर से कार्रवाई न होने पर ईडी ने सरकार को रिमाइंडर भी भेजा था।

प्रवर्तन निदेशालय ने मनरेगा घोटाले में आरोप पत्र दायर करने और अवैध माइनिंग में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर्स का बयान दर्ज करने के बाद राज्य सरकार के साथ पीएमएलए एक्ट की धारा 66-2 के तहत सूचनाएं साझा की थी। प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारियों के आलोक में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से पूजा सिंघल के खिलाफ पीसी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव पर विधि विभाग से राय मांगी थी, इस पर विधि विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उपलब्ध करायी गयी सूचनाओं और संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव को सहमति दे दी थी। इसके बाद इस प्रस्ताव पर महाधिवक्ता ने भी अपनी सहमति दे दी। अब इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाना है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

गौरतलब है कि बीते साल 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के आवास और उनसे जुड़े दो दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके पति के सीए सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किये गये थे। इस मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिंघल को हेल्थ ग्राउंड पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी। इसकी अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बीते 12 अप्रैल को ईडी कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा और इन दिनों वह जेल में हैं।

*कार से युवक को रौंदा,महिला ने नशे में ली जान……*

0

 स्पॉट हुई मौत


अमेरिका। एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली डेट पर गया. रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बाद वो टहलने निकले. दोनों हाथों में हाथ डालकर टहल रहे थे, तभी उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो 30 फीट दूर जाकर गिरा. बाद में उसकी मौत हो गई. इस मामले में Porsche कार से टक्कर मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला अमेरिका के टेक्सास का है.

पुलिस ने बताया कि कार चला रही 32 वर्षीय महिला का नाम क्रिस्टीना चेम्बर्स है. एक्सीडेंट के वक्त वह शराब के नशे में धुत थी और 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी. उसकी लापरवाही के कारण फुटपाथ पर टहल रहे जोसेफ मैकमुलिन की जान चली गई. हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड को कोई चोट नहीं आई थी.

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ 19 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड संग पहली डेट पर गए थे. तभी ह्यूस्टन में फुटपाथ पर टहलते वक्त 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आ रही एक Porsche कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वो करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे. इस हादसे में जोसेफ की मौत हो गई.

मामले में ह्यूस्टन पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट रोनी विल्केन्स ने कहा कि क्रिस्टीना ने कार से नियंत्रण खो दिया था. उसकी कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी. जोसेफ को टक्कर मारने के बाद कार एक पोल में जा घुसी, जिसके चलते तीन और लोग घायल हो गए. पुलिस टीम को रात करीब 2.25 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने जोसेफ के शव को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, मामला कोर्ट में है. सुनवाई के दौरान बताया गया कि क्रिस्टीना के शरीर में कानूनी सीमा से चार गुना अधिक मात्रा में शराब पाई गई थी. इसके बाद उसके कार चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. वहीं, क्रिस्टीना ने कहा कि उसने शराब नहीं बल्कि एक-दो बोतल बीयर पी थी. हादसे की वजह खराब सड़क थी, जिसके चलते उसका बैलेंस बिगड़ गया और कार का एक्सीडेंट हो गया. अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है.