Home Blog Page 973

 *मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का किया घेराव सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।*

0

. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे व भाटापारा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा सहित भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा रही शामिल।

भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई जमकर झुमा झटकी।

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर/कवर्धा, छत्तीसगढ़:- कवर्धा जिले के पंडरिया में एक दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार की मांग

 

को लेकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा व भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा प्रदेश महिला

मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा शामिल हुई जहां राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र सांसद संतोष पांडे ने

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के 4 वर्ष के कार्यकाल में हत्या, बलात्कार, लूटपाट,चोरी,डकैती सहित अपराध बढ़ चुके है वही कवर्धा- डोंगरगढ़ रेलवे मार्ग की बात को लेकर कहा कि

केंद्र के द्वारा पैसा भेज दिया गया है परंतु मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रोक कर रखा हुआ है वही भाटापारा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक किसी ग्रामीण ने गोबर नही बेचा है वही धान खरीदी को लेकर कहा कि 4 वर्ष बीत गए अगर चाहते भुपेश बघेल तो

क्यों? नही वर्ष 2018 में उन्होंने किसानों के धान 2800 रुपये में खरीद ली वही भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने भुपेश बघेल की सरकार को घेरते हुए कहा कि 16 लाख हितग्रहियो के आवास को भुपेश बघेल की सरकार ने रोक कर रखा हुआ है भाजपा के सैकड़ो की संख्या में पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का घेराव किया जिसमें

मुख्य मांग मोर आवास मोर अधिकार की मांगों को लेकर घेराव किया गया जिसमें प्रशासन व राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हितग्राहियो के आवास की राशि नही दी गई तो 15 मार्च के बाद प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का घेराव किया जाएगा वही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झुमा झटकी भी देखने को मिली।

 

*उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार…..*

0

रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा उद्योगपति नवीन जिंदल के नाम पर धमकी भरा पत्र भेजने वाले सेंट्रल जेल बिलासपुर के दंडित बंदी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा निवासी दर्राभांठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को आज माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर बिलासपुर सेंट्रल जेल से सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया जिसके लिखावट का परीक्षण कराने के लिए कोतरारोड़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी से उसके लिखावट लेकर जप्त किया जा गया है । आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही सेंट्रल जेल से उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखकर पोस्ट किया है ।

आरोपी ने जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमेन श्री नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र महाप्रबंधक जिंदल स्टील प्लांट के नाम पर पोस्ट किया गया था जो दिनांक 18.01.2023 को कंपनी कार्यालय में प्राप्त हुआ । दिनांक 23.01.2023 को कंपनी के महाप्रबंधक सुधीर राय ने थाना कोतरारोड़ में उक्त घटना को लेकर आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि पत्र में श्री नवीन जिंदल को बेहद असभ्य, अपमानजनक भाषा में गाली गलौज लेख कर रकम मांग की गई है और रकम का भुगतान न होने पर जान से मारने की धमकी लेख किया गया है , पत्र लिखने वाले ने अंत में अपना हस्ताक्षर करते हुए कैदी संख्या 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर लिखा हुआ है ।

घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आरोपी पर धारा 384, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की विवेचना में जानकारी मिली कि आरोपी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा को जिला जांजगीर चांपा के लूट, डकैती के अपराध में वर्ष 2015 में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के न्यायालय से प्रकरण में दोषी पाते हुए 10 साल की सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया है जिसमें आरोपी सजा सेंट्रल जेल में सजा भुगत रहा ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सुपरविजन अधिकारी डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड द्वारा आरोपी से पर्याप्त सबूत जुटाने आरोपी को रायगढ़ प्रोडक्शन वारंट पर लाने माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । माननीय न्यायालय से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त होने पर आज पुलिस टीम सेंट्रल जेल बिलासपुर से रायगढ़ लाई जिससे पूछताछ पर आरोपी उसने अपराध स्वीकार किया गया है जिससे प्रकरण में वांछित नमूना हस्ताक्षर , लिखावट एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य की जब्ती कर आरोपी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा पिता शत्रुघन लाल उम्र 40 वर्ष निवासी दर्राभांठा, थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को उसके अपराध के कारणों की जानकारी देकर गिरफ्तार कर रायगढ़ कोर्ट में पेश कर आरोपी का न्यायिक रिमांड चाहा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक करूणेश राय एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरिशंकर नायक की प्रमुख भूमिका रही है ।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*

0

*अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक निराकरण में दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग से लिया आवेदन*

*जनदर्शन में कुल 136 आवेदन हुए प्राप्त*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा/ आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं आमजनों की मांग, शिकायत से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनी। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

आज जनदर्शन में ग्राम बिरकोनी निवासी दिव्यांग श्री प्रहलाद सिंह द्वारा उनके खलिहान में खरही में आग लगने की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन लेकर पहुंचने पर कलेक्टर ने स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग आवेदक से आवेदन लेते हुए संबंधित अधिकारी को फोन कर नियमानुसार जल्द से जल्द उन्हे क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


इसी प्रकार आज जनदर्शन में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सरवानी निवासी श्रीमती सोनकुंवर वृद्धा वस्था पेंशन दिलाने, विकासखंड अकलतरा निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई वन भूमि अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा दिलाए जाने, तहसील बलौदा निवासी श्री बंशीलाल द्वारा भारतमाला सड़क का मुआवजा दिलाने जाने, ग्राम पंचायत बेलटूकरी के श्री शैलेन्द्र कुमार रात्रे व ग्रामवासियों द्वारा सरपंच एवं सचिव के द्वारा मिलीभगतकर बिना ग्राम पंचायत प्रस्ताव के बिना कार्य कराये रकम आहरण किये जाने की शिकायत, बृजनंदन चंद्रा, बलराम चंद्रा, चूड़ामणि चंद्रा द्वारा ग्राम लखाली में बटांकन में गड़बड़ी के कारण रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण किये जाने का आवेदन, ग्राम अमोदा के भागीरथी धीवर द्वारा अधुरे नलजल मिशन योजना के कार्य को पूर्ण करने, अकलतरा निवासी परदेसी देवांगन द्वारा पट्टे की भूमि पर आवास निर्माण के लिए अनुमति देने, ग्राम कुरदा के रामबाई द्वारा आवास सुविधा हेतु आवेदन, ग्राम भागोडीह के यदुनाथ सूर्यवंशी द्वारा मुआवजा राशि

दिलाने, ग्राम सेमरा निवासी रमाकांत चौबे द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम लच्छनपुर के परमेश्वर सूर्यवंशी द्वारा पीएम आवास योजना में नाम जुड़वाने, ग्राम सोंठी निवासी बहरताराम पटेल द्वारा आधा अधूरा सीमांकन को पूर्ण करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार आज जनदर्शन में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

*64 लीटर कच्ची मदिरा एवं 780 किग्रा. महुआ लहान जप्त*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 25 फरवरी को जिले के ग्राम भठलीकला में एस. कुमार. कश्यप के मकान से 30 लीटर और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गुनापुर में मीना बाई के मकान से 04 लीटर कच्ची मदिरा व 30 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ग्राम परसवारा में 30 लीटर कच्ची मदिरा व 750 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस स्थिति में पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित आबकारी आरक्षक व नगर सैनिक शामिल थे।

 

*उद्यान विभाग की योजनांतर्गत 443 बैगा कृषकों ने सीखा नवीन खेती तकनीक*

0

मुंगेली // उद्यान विभाग की योजनांतर्गत जिले के विशेष पिछड़े समूह के 443 बैगा कृषकों को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) लाभाण्डी रायपुर में प्रशिक्षण दिया गया। इन बैगाओं को कलेक्टर श्री कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग द्वारा नवीन तकनीक से खेती हेतु प्रशिक्षण के लिए रायपुर भेजा गया था। जहां बैगा कृषकों ने नवीन तकनीक से खेती करने का तरीका जाना। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि राज्य शासन की मंशा अनुरूप राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन में वृद्धि करना है। इस योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़े समूह के 443 बैगा कृषकों को 30 जनवरी से 4 फरवरी, 6 से 11 फरवरी, 20 से 25 फरवरी तक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) लाभाण्डी रायपुर में प्रशिक्षण दिया गया। कृषकों को उद्यानिकी फसलों से संबंधित उन्नत तकनीक से खेती (फल व सब्जी), समन्वित कीट प्रबंधन, बीमारियों के रोकथाम की जानकारी, बीज उत्पादन, तकनीक, बहुवर्षीय सब्जियों की खेती, पुष्प उत्पादन तकनीक व संभावनाएं, मशरूम उत्पादन, कंद वर्गीय सब्जियों की खेती, उद्यानिकी की खेती में प्रयोग होने वाले यंत्रों की जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के टीशू कल्चर प्रयोगशाला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संरक्षित खेती प्रक्षेत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र व शासकीय बीज प्रांगण प्रक्षेत्र बाना का भी भ्रमण कराया गया। जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय-वस्तु विशेषज्ञ और संस्थान के अधिकारियों ने कृषकों को उक्त विषयों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। कृषकों ने राज्य सरकार की इस नवीन तकनीक की सराहना करते हुए इसे अपनाने की बात कही। इस दौरान राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कृषकों को पुनर्मूल्यांकन व प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

 

*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत- थाना मोतीनाला जिला मंडला मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम देवगांव में ग्राम खेल समिति, ग्रामवासी और पुलिस के सहयोग से होगा क्रिकेट प्रतियोगिता*

0

कबीरधाम जिला के थाना चिल्फी तरेगांव की सीमा से लगा हुआ ग्राम (फेन एरिया)

*पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन के लिए आर्थिक मदद तथा सील्ड मोमेंट एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया*

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में कबीरधाम जिले में समुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ग्राम खेल समिति एवं ग्रामवासी देवगांव, सीतानचना, कोकतीसरई के ग्रामवासी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह से सौजन्य भेंट कर ग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता कराने निवेदन किया। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए आर्थिक मदद तथा सील्ड मोमेंट एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम इनाम सालहेवारा थाना चिल्फी कबीरधाम जिला (छत्तीसगढ़) द्वारा 10 हजार रुपए एवम सील्ड। वही दूसरा इनाम देवगांव थाना मोती नाला जिला मंडला (मध्य प्रदेश) 5 हजार रुपए एवं सील्ड मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। विदित है की थाना मोतीनाला जिला मंडला (मध्य प्रदेश )अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित ग्राम देवगांव (कबीरधाम जिला के थाना चिल्फी तथा थाना तरेगांव की सीमा से लगा हुआ ग्राम) है।

*पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले के विवेचकों के लिये तम्बाकू के उपयोग एवं विक्रय के नियंत्रण तथा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों पर 02 दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।*

0

कार्यशाला में कोटपा अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराएं, ई सिगरेट, हुक्काबार , टोबेको मॉनिटरिंग एप के संबंध में दी गई जानकारी।*
*◾ तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संभागीय समन्वयक बिलासपुर श्री संजय नामदेव एवं जिला अस्पताल मुंगेली के साईकोलॉजिस्ट श्री ओम प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी*
*◼️जिले के थाना प्रभारी एवं विवेचक कार्यशाला में हुए सम्मिलित।*

मुंगेली,,पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह द्वारा तम्बाकू के उपयोग एवं विक्रय के नियंत्रण तथा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों की जानकारी हेतु जिले के विवेचकों के लिये 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में कार्यशाला का दिनांक 27.02.2023 को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संभागीय समन्वयक श्री संजय नामदेव एवं जिला अस्पताल मुंगेली के साईकोलॉजिस्ट श्री ओम प्रकाश द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद तथा कोटपा एक्ट अधिनियम 2003 की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दी गई। जिसमें कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनकि स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध एवं उसके उल्लंधन पर कार्यवाही, धारा 05 के तहत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध तथा उल्लंघन पर कार्यवाही, धारा 06 के तहत नाबालिकों एव शैक्षणिक संस्थानाओं के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा उल्लंघन पर कार्यवाही, धारा 07,08 एवं 10 के तहत बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा उत्पादों पर 85 प्रतिशत भाग पर चित्रात्मक चेतावनी की अनिवार्यता तथा उल्लंघन पर दण्ड के प्रावधानों को बताया गया, साथ ही ई-सिगरेट अधिनियम 2019 के संबंध में जानकारी दी कि, किस तरह से काम करता है, उसके नुकसान, संस्थानों जहां ई-सिगरेट उपलब्ध होते हैं की जानकारी देते हुए बताया कि ई सिगरेट छत्तसीगढ़ राज्य में बैन है जिसका क्रय-विक्रय छत्तीसगढ में नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हुक्काबार बैन के लिये छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संशोधित कोटपा अधिनियम 2021 के प्रावधानों, एवं टोबेको मॉनिटरिंग एप के

उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी। इसके साथ ही थाना-चौकी क्षेत्र को नशामुक्‍त बनाने के लिये कोटपा अधिनियम एवं उसके नुकसान के संबंध में निर्देश चस्‍पा करने हेतु पोस्‍टर का विरतण किया गयाा
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, निरीक्षक केसर पराग ,प्रमोद डनसेना, उनि राजकुमार साहू, अमित कौशिक, विरेन्द्र क्षत्रिय, सउनि विजय सिंह राजपूत, सुशील बंछोर एवं अन्य थाना प्रभारी तथा विवेचकगण सम्मिलित हुए।

*26 फरवरी को प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में ओबीसी महासभा करेंगे आंदोलन का शंखनाद*

0

*ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा फिर से उतरेंगे सडकों पर*
*ओबीसी जनगणना एवं आरक्षण के मुद्दों पर राजधानी रायपुर में बिगुल फूकेंगे ओबीसी महासभा-ओबीसी राधेश्याम*

*छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल अभिलंब हस्ताक्षर करें*
रायपुर:- ओबीसी महासभा द्वारा 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तर पर विशाल जनसभा एवं अधिकार रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा ।ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर ,प्रदेश स्तर एवं स्थानीय स्तर के मुद्दों को इस प्रकार शामिल किया जाएगा:-
➡️राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जनगणना के उपरांत आकड़े प्रकाशित किया जाए तथा जनसंख्या के बराबर न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका एवं सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के सभी उपक्रमों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जावे
➡️दो दिसंबर2022को पारित आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल का हस्ताक्षर अविलम्ब हो।
➡️मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू किया जाए।
➡️प्रत्येक जिला मुख्यालयों में ओबीसी महासभा के लिए भूमि एवं भवन आवंटित किया जाऐ।
➡️प्रत्येक तहसील मुख्यालयों में ओबीसी के लिए पृथक से सर्व सुविधा युक्त छात्रावास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।
➡️राज्य छात्रवृत्ति में विसंगतियों को दूर करते हुये अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भांति समान शर्तों पर ओबीसी को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए ।
➡️ओबीसी के शासकीय सेवकों को पदोन्नति में आरक्षण प्रदान की जाए।
➡️छत्तीसगढ़ में कार्यरत लगभग 500000 अनियमित कर्मचारियों को शासकीय सेवा में नियमित किया जाए।
➡️मध्यान भोजन संचालन में अहम योगदान प्रदान करने वाले रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किया जावे ।
➡️शालाओं में कार्यरत अंशकालीन भृत्य को पूर्णकालिक किया जाए।
➡️ आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ताओं के वेतन में घोषणा अनुरूप वृद्धि किया जावे।
➡️छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी हायर सेकेंडरी शालाओं में कृषि संकाय संचालित की जाये ।
➡️पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी समुदाय को आबादी के बराबर सीट आरक्षित किया जाऐ।ताकि वहां निवासरत ओबीसी समुदाय को पंच,सरपंच,जनपद सदस्य एवं जिलापंचायत सदस्य बनने का समुचित अवसर मिल सके।
➡️वनपट्टा अधिकार हेतु ओबीसी के लिए लागू शर्तों को सरलीकृत किया जाऐ,ताकि ओबीसी समुदाय के लोगों को वनभूमि अधिकार पत्र आसानी से मिल सके।
➡️धान का समर्थन मूल्य न्यूनतम ₹3500किया जाए तथा प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल खरीदी की जाए।
➡️क्रीमी लेयर की असंवैधानिक बाध्यता को बंद किया जाए तथा क्रीमी लेयर के बाध्यता को खत्म करते तक औसत वार्षिक आय का सीमा 800000 से बढ़ाकर 2000000 रुपए किया जाए।
➡️प्रत्येक जिला मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त निशुल्क कोचिंग सेंटर स्थापित किया जावे ।
➡️नारायणपुर जिला निवासी सागर साहू का नक्सलियों ने निर्मम हत्या किया गया उनके परिवार को ₹10000000 रुपए मुआवजा प्रदान किया जाए तथा उनके परिवार के किसी एक सदस्य को क्लास वन पोस्ट पर शासकीय सेवा में नियुक्त किया जाए ।
➡️पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में भर्ती पदोन्नति में ओबीसी को आरक्षण का पर्याप्त लाभ नहीं दिया जा रहा है ।अतः आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए एवंआरक्षण रोस्टर की अवहेलना करनेवाले अधिकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे।
➡️ राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के नामांतरण करने के पश्चात b1 खसरा में डिजिटल हस्ताक्षर नहीं किया जाता है और ना ही नक्शा का बटांकन किया जाता है ,जिससे किसानों को न्यायालय एवं अन्य कार्यों में परेशानी होती है। अस्तु नामांतरण पश्चात तत्काल बी वन खसरा में डिजिटल हस्ताक्षर करना चाहिए और नक्शा का बटांकन करना चाहिए ।पूरे छत्तीसगढ़ में नक्शा बटांकन का कार्य एक अभियान चलाकर किया जाना आवश्यक है ।कई वर्षों तक बटांकन का कार्य नहीं किया गया है। हमेशा B 1खसरा दुरुस्त कर दिया जाता है, लेकिन नक्शा बटांकननहीं किए जाने के कारण भूमि के सीमांकन एवं अन्य कार्य में असुविधा होती है।
ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष की कुशल मार्गदर्शन में राजधानी रायपुर में विशाल जनसभा एवं अधिकार रैली का आयोजन 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी को आबादी के अनुरूप शिक्षा, नौकरी, पदोन्नति एवं राजनीति में आरक्षण प्रदान करना है । देश की संघीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सामाजिक एवं शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े हुए समुदाय को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के रूप में 3 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को समानता के अवसर उपलब्ध कराते हुए समुचित विकास एवं उत्थान की व्यवस्था किया गया है, तदानुसार केंद्र शासन द्वारा अ. जा. एवं अ. ज. जा. को कुल 22.5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है एवं केंद्र सरकार ने 1990 में मंडल कमीशन के अनुशंसा के अनुसार संविधान लागू होने के 44 साल बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार 1994 में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, साथ ही राज्यों की स्थिति के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग को राज्य शासन के द्वारा आरक्षण सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है ,किंतु ओबीसी समुदाय को अविभाजित मध्यप्रदेश में मात्र 14% आरक्षण दिया गया ,जो कि आज पर्यंत छत्तीसगढ़ राज्य में लागू है । वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ओबीसी समुदाय को 28 साल बाद 27% आरक्षण देने की हिम्मत जुटाई है तो राजभवन से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण बाधक बनी हुई है ।बहुसंख्यक ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी( आरक्षण) प्रदान नहीं करने के कारण प्रदेश की ओबीसी समुदाय के समुचित विकास एवं उत्थान में अपरिमित नुकसान हो रही है।
ज्ञात हो कि तमिलनाडु कर्नाटक केरल जैसे राज्य सरकार के द्वारा ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में क्रमशः 50, 49 और 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व आरक्षण दिया जा रहा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 7 नवंबर 2022 को सामान्य वर्ग के लिए 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण को यथावत लागू रखने का निर्णय दिया गया, जिससे बालाजी केस एवं इंदिरा साहनी केस में लगाई गई 50% कैपिंग को पार करने के बाद ओबीसी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देने का रास्ता खोल दिया है।
उपरोक्त आरक्षण व्यवस्था के प्रकाश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति एवं सामान्य वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में दिए जा रहे आरक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी समुदाय को भी आबादी के अनुरूप शिक्षा, रोजगार, पदोन्नति एवं राजनीति में हिस्सेदारी (आरक्षण) प्रदान कर ओबीसी समुदाय के समुचित विकास एवं उत्थान के अवसर प्रदान किया जावे तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में पारित आरक्षण विधेयक में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा अविलम्ब हस्ताक्षर करने की मांग ओबीसी महासभा करती है।
लेख है विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की आजादी के बाद से देश प्रदेश के विकास एवं आर्थिक रूप से देश की अर्थव्यवस्था में *रीढ़ की हड्डी* की तरह अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मतदाता, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य पिछड़े वर्ग की लगभग 50% से अधिक आबादी निवासरत है । साथ ही वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष, गृहमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं बहुत से विधायकगण ओबीसी समुदाय से आते हैं। समान परिस्थितियों के बावजूद भी ओबीसी समुदाय के लोगों ,युवाओं एवं छात्र छात्राओं के हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। अतः ओबीसी समुदाय के उत्तरोत्तर उत्थान एवं प्रगति हेतु छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयक में अविलंब हस्ताक्षर करें एवं भारत सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण को अध्यादेश पारित कर संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर ओबीसी हित में केंद्र सरकार अपनी संवैधानिक प्रतिबद्धता पूर्ण करें।
विशाल जन सभा में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भारत देश के विभिन्न प्रदेशों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे ।
प्रति,
संवाददाता महोदय,
दैनिकसमाचारपत्र/न्यूजचैनल/ वेब पोर्टल………..
विनीत
ओबीसी राधेश्याम
प्रदेश अध्यक्ष
ओबीसी महासभा
प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़

*अकलतरा नगर में स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव*

0

अकलतरा नगर में स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ अकलतरा की जनता उमड़ पड़ी और उनका साथ देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण मुकीम ,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , शांकभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल , भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य मंजू सिंह , इंजीनियर रवि पांडे , अर्जुन तिवारी , रवि सिसोदिया , अशोक अग्रवाल , वकील धनराज सिंह ,सक्ती जिलाध्यक्ष ज़िला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता स्व.राकेश सिंह को श्रद्धांजलि देने अकलतरा नगर पहुंचे थे । मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व विधायक अकलतरा स्व.राकेश सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आए हुए थे । टीएससी देव सबसे पहले कार्यक्रम स्थल में पहुंचते ही स्वर्गीय राकेश कुमार की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी , उसके बाद वे मंच पर विराजमान हुए । मंच पर विराजमान होने के बाद सबसे पहले लोगों ने अपने प्रिय नेता स्वर्गीय राकेश जी को याद किया और जनता ने पूर्व विधायक राकेश कुमार सिंह के जयकारे लगाएं । मंच पर आसीन कांग्रेश के नेताओं का सबसे पहले पुष्प हार से स्वागत किया गया उसके बाद कांग्रेसी नेताओं के द्वारा स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह के साथ गुजारे कुछ भावनात्मक पलों को स्मरण किया

*19मार्च23 को प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 05मार्च 23 को होगा – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।*

0

*राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 05 मार्च23 को आना निश्चित – कोमल हुपेंडी,आप।*

*पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है*कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।*

*प्रदेश वासीयो को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी,बिजली और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार अब जन दरबार तक ले जाने की तैयारी*- *कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़*

आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को आधिकारिक तौर पर बताया कि 19मार्च23 का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 05मार्च 23 को होगा।प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 05 मार्च23 को आना अब निश्चित हो गया है।

उन्होंने साथ ही यह भी घोषणा की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है। यह हम सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और अभिमान का श्रण है। हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 05 मार्च 23 को निश्चित किया गया है जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।

आम आदमी पार्टी अब प्रदेश वासीयो को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली ,पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार जन दरबार तक ले जाने की तैयारी का मन बना चुकीं है। कांग्रेस सरकार क़ानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके कई उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है।

दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है।

पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।

प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव ,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है।विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है।
कोमल हुपेंडी ने अंत में कहा कि प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है।

दिल्ली बदलीस,पंजाब बदलिस,
अब बदलबों छत्तीसगढ़2023।

*प्रदेश मीडिया टीम*
आम आदमी पार्टी,
9200001119